न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

वरुण गांधी की PM मोदी को चिट्ठी, MSP पर लाए कानून, 'शहीद' किसानों को मिले 1-1 करोड़ रुपये मुआवजा

भारतीय जनता पार्टी (BJP) सांसद वरुण गांधी ने किसानों से जुड़े (MSP) के मुद्दों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर इस पर कानून बनाने की मांग की है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 20 Nov 2021 1:22:14

वरुण गांधी की PM मोदी को चिट्ठी, MSP पर लाए कानून, 'शहीद' किसानों को मिले 1-1 करोड़ रुपये मुआवजा

भारतीय जनता पार्टी (BJP) सांसद वरुण गांधी ने किसानों से जुड़े (MSP) के मुद्दों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर इस पर कानून बनाने की मांग की है। साथ ही उन्होंने सरकार से आंदोलन के दौरान जान गंवाने वाले किसानों के लिए 1-1 करोड़ रुपये के मुआवजे की भी घोषणा करने की अपील की है।

भारतीय जनता पार्टी (BJP) सांसद वरुण गांधी ने किसानों से जुड़े (MSP) के मुद्दों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) को पत्र लिखा है। उन्होंने पीएम मोदी से न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर कानून बनाने की मांग की है। साथ ही उन्होंने सरकार से आंदोलन के दौरान जान गंवाने वाले किसानों के लिए एक-एक करोड़ रुपये के मुआवजे की घोषणा करने की अपील की है।

वरुण गांधी ने शनिवार को पत्र के जरिए कृषि कानून वापस लेने पर प्रधानमंत्री मोदी का धन्यवाद किया है। साथ ही उन्होंने सरकार से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कानून बनाने की बात कही है। उन्होंने लिखा, ‘इन तीन कृषि कानून निरस्त करने की घोषणा के लिए मैं आपके बड़े दिल का धन्यवाद देता हूं।’ एमएसपी को लेकर उन्होंने लिखा कि इस मुद्दे के पूरे नहीं होने तक आंदोलन खत्म नहीं होगा। उन्होंने एमएसपी पर कानून बनाने की मांग की है।

वरुण ने लिखा कि इस आंदोलन के दौरान 700 से ज्यादा किसान ‘शहीद’ हो गए हैं और यह फैसला पहले ही ले लिया जाना चाहिए था। उन्होंने लिखा, ‘मेरा आपसे अनुरोध है कि आंदोलन के दौरान शहीद होने वाले हमारे किसान भाई-बहनों के परिवारों के प्रति सांत्वना जताने के दौरान, प्रत्येक के लिए 1 करोड़ के मुआवजे की घोषणा की जाए।’ साथ ही उन्होंने किसानों के खिलाफ दर्ज ‘झूठी’ FIR भी खारिज करने की मांग की है।

भाजपा सांसद ने पीएम मोदी को लिखे पत्र में लखीमपुर खीरी मामले में आरोपी आशीष मिश्रा के पिता और केंद्रीय राज्य मंत्री अजय मिश्रा के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

बता दे, शुक्रवार को केंद्र सरकार ने तीन कृषि कानूनों को वापस लेने का ऐलान कर दिया है। सरकार का कहना है कि आगामी संसदीय सत्र में कानून वापसी की प्रक्रिया को पूरा कर लिया जाएगा। किसानों के अलावा कई नेता भी सरकार से एमएसपी पर कानून की मांग कर चुके हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
रामलीला मैदान आवंटन पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त, कहा- ‘पहले आओ, पहले पाओ’ का नियम सही नहीं
रामलीला मैदान आवंटन पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त, कहा- ‘पहले आओ, पहले पाओ’ का नियम सही नहीं
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर