न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

CDS जनरल बिपिन रावत का चॉपर तमिलनाडु में क्रैश, उनकी पत्नी समेत 14 लोग थे सवार, 4 शव बरामद

हादसे के करीब एक घंटे बाद यह जानकारी दी गई कि जनरल रावत को वेलिंगटन के मिलिट्री अस्पताल ले जाया गया है, हालांकि उनकी स्थिति क्या है, इस बारे में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 08 Dec 2021 3:05:07

CDS जनरल बिपिन रावत का चॉपर तमिलनाडु में क्रैश,  उनकी पत्नी समेत 14 लोग थे सवार, 4 शव बरामद

तमिलनाडु के कुन्नूर में बुधवार को एक बड़ा हादसा हो गया है। सेना का MI-17 हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। घने जंगलों में हुए इस हादसे के बाद हेलिकॉप्टर में आग लग गई। इसमें चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका समेत सेना के 14 अफसर सवार थे। इनमें सीडीएस समेत 6 शीर्ष अधिकारी थे। अब तक चार लोगों के मारे जाने की खबर है। हेलीकॉप्टर ने सुलूर वायुसेना स्टेशन से उड़ान भरी थी।

हादसे के करीब एक घंटे बाद यह जानकारी दी गई कि जनरल रावत को वेलिंगटन के मिलिट्री अस्पताल ले जाया गया है, हालांकि उनकी स्थिति क्या है, इस बारे में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

वायुसेना ने ट्वीट कर बताया, 'वायुसेना का Mi-17V5 हेलीकॉप्टर, जिसमें सीडीएस जनरल बिपिन रावत सवार थे, उसका तमिलनाडु के कून्नर के पास एक्सीडेंट हो गया है।'

स्थानीय लोगों की मदद से बचाव कार्य जारी है। जानकारी मिली है कि जनरल रावत को समेत तमाम घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। सूत्रों का कहना है कि घटनास्थल से बरामद शवों को सैन्य अस्पताल ले जाया गया है। वायुसेना ने हादसे का कारण जानने के लिए जांच के आदेश दे दिए हैं।

हेलीकॉप्टर में सवार लोगों की सूची भी सामने आई है। इनमें सीडीएस जनरल बिपिन रावत के अलावा उनकी पत्नी मधुलिका रावत, ब्रिगेडियर एलएस लिड्डर, लेफ्टिनेंट कर्नल हरजिंदर सिंह, नायक गुरसेवक सिंह, नायक जितेंद्र कुमार, लांसनायक विवेक कुमार, लांसनायक बी साईं तेजा और हवलदार सतपाल सवार थे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जानकारी दे दी गई है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह थोड़ी देर में इस पर संसद में बयान देंगे। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि जनरल बिपिन रावत गंभीर रूप से घायल हैं। रावत 31 दिसंबर 2016 से 31 दिसंबर 2019 तक सेना प्रमुख के पद पर रहे। उन्होंने 1 जनवरी 2020 को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ का जिम्मा संभाला।

हेलिकॉप्टर में ये लोग सवार थे

- जनरल बिपिन रावत

- मधुलिका रावत

- ब्रिगेडियर एलएस लिद्दर

- ले. क. हरजिंदर सिंह

- नायक गुरसेवक सिंह

-नायक जितेंद्र कुमार

-लांस नायक विवेक कुमार

- लांंस नायक बी. साई तेजा

- हवलदार सतपाल

राहुल ने कुशलता की प्रार्थना की

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सीडीएस जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी व अन्य लोगों की कुशलता की प्रार्थना की है। हादसे की खबर के तुरंत बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी सभी की सुरक्षा की प्रार्थना की है। केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने भी सभी की सकुशलता की प्रार्थना की है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सीडीएस हेलिकॉप्टर क्रैश मामले में संसद में बयान देंगे। सेना भी जल्दी ही बयान जारी कर सकती है। बताया जा रहा है कि राजनाथ सिंह जल्द ही कोयंबटूर के लिए रवाना होंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली के सत्य निकेतन के पास इमारत ढही, मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका
दिल्ली के सत्य निकेतन के पास इमारत ढही, मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका
सत्य निकेतन में इमारत गिरने से हड़कंप, CM रेखा गुप्ता ने बताया- कई एजेंसियां बचाव में जुटीं
सत्य निकेतन में इमारत गिरने से हड़कंप, CM रेखा गुप्ता ने बताया- कई एजेंसियां बचाव में जुटीं
सागर में शराब पीने के बाद 11 लोगों की मौत, छह मदिरा दुकानें सील; गांवों में स्क्रीनिंग शुरू
सागर में शराब पीने के बाद 11 लोगों की मौत, छह मदिरा दुकानें सील; गांवों में स्क्रीनिंग शुरू
ग्वालियर-भोपाल जा रही बस में अचानक भड़की आग, 25 यात्रियों ने कूदकर बचाई जान
ग्वालियर-भोपाल जा रही बस में अचानक भड़की आग, 25 यात्रियों ने कूदकर बचाई जान
फराह खान के तीनों बच्चे पढ़ाई के लिए विदेश रवाना, विदाई के बाद छलका मां का दर्द
फराह खान के तीनों बच्चे पढ़ाई के लिए विदेश रवाना, विदाई के बाद छलका मां का दर्द
सहारनपुर मस्जिद ध्वस्तीकरण पर इमरान प्रतापगढ़ी का विरोध, प्रशासन की कार्रवाई पर उठाए सवाल
सहारनपुर मस्जिद ध्वस्तीकरण पर इमरान प्रतापगढ़ी का विरोध, प्रशासन की कार्रवाई पर उठाए सवाल
‘हनुमान अंश’ की कमाई ने पकड़ी रफ्तार, 30वें दिन फिल्म ने किया अब तक का सबसे बड़ा कलेक्शन
‘हनुमान अंश’ की कमाई ने पकड़ी रफ्तार, 30वें दिन फिल्म ने किया अब तक का सबसे बड़ा कलेक्शन
अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ का ट्रेलर इस दिन होगा रिलीज, मेकर्स ने तारीख पर लगाई मुहर
अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ का ट्रेलर इस दिन होगा रिलीज, मेकर्स ने तारीख पर लगाई मुहर
‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने पकड़ी रफ्तार, दो दिन में 56 करोड़ के पार पहुंचा कलेक्शन
‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने पकड़ी रफ्तार, दो दिन में 56 करोड़ के पार पहुंचा कलेक्शन
‘हनुमान अंश’ को उत्तराखंड में किया गया टैक्स फ्री, सीएम धामी ने फिल्म की टीम को दी बधाई
‘हनुमान अंश’ को उत्तराखंड में किया गया टैक्स फ्री, सीएम धामी ने फिल्म की टीम को दी बधाई
बिहार में CBI जांच को लेकर बदला नियम, राज्य सरकार की मंजूरी के बिना शुरू नहीं होगी कार्रवाई
बिहार में CBI जांच को लेकर बदला नियम, राज्य सरकार की मंजूरी के बिना शुरू नहीं होगी कार्रवाई
रील बनाने के चक्कर में जिंदगी दांव पर! चलती ट्रेन से लटका युवक, खंभे से टकराया सिर और फिर...
रील बनाने के चक्कर में जिंदगी दांव पर! चलती ट्रेन से लटका युवक, खंभे से टकराया सिर और फिर...
‘बिग बॉस 20’ के प्रोमो में निरहुआ की धमाकेदार एंट्री, आम्रपाली दुबे को लेकर फैंस ने शुरू की अटकलें
‘बिग बॉस 20’ के प्रोमो में निरहुआ की धमाकेदार एंट्री, आम्रपाली दुबे को लेकर फैंस ने शुरू की अटकलें
‘जिस्म’ करने से पहले बिपाशा बसु को मिली थी बड़ी चेतावनी, बोलीं- सबने कहा था करियर खत्म हो जाएगा
‘जिस्म’ करने से पहले बिपाशा बसु को मिली थी बड़ी चेतावनी, बोलीं- सबने कहा था करियर खत्म हो जाएगा