न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बिहार को मिलेगी पहली वंदे मेट्रो, 24 अप्रैल से जयनगर-पटना के बीच दौड़ेगी रैपिड रेल

राज्य की पहली नमो भारत रैपिड रेल, जिसे वंदे मेट्रो के नाम से भी जाना जा रहा है, 24 अप्रैल को जयनगर से पटना के बीच अपने पहले सफर पर रवाना होगी। इस आधुनिक ट्रेन का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मधुबनी के झंझारपुर में आयोजित एक भव्य समारोह में करेंगे।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 22 Apr 2025 11:37:01

बिहार को मिलेगी पहली वंदे मेट्रो, 24 अप्रैल से जयनगर-पटना के बीच दौड़ेगी रैपिड रेल

समस्तीपुर। बिहार की रेल यात्री सुविधाओं को एक नई ऊंचाई देने की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाया जा रहा है। राज्य की पहली नमो भारत रैपिड रेल, जिसे वंदे मेट्रो के नाम से भी जाना जा रहा है, 24 अप्रैल को जयनगर से पटना के बीच अपने पहले सफर पर रवाना होगी। इस आधुनिक ट्रेन का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मधुबनी के झंझारपुर में आयोजित एक भव्य समारोह में करेंगे।

इस मौके पर केवल वंदे मेट्रो ही नहीं, बल्कि सहरसा से मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस तक अमृत भारत एक्सप्रेस और सहरसा-अलौली तथा बिथान-समस्तीपुर के बीच दो नई यात्री ट्रेनों की भी शुरुआत की जाएगी। रेलवे प्रशासन की ओर से इन सभी सेवाओं के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और समय-सारणी भी जारी कर दी गई है।

कनेक्टिविटी का नया अध्याय लिखेगी वंदे मेट्रो


समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम विनय श्रीवास्तव के अनुसार, वंदे मेट्रो ट्रेन जयनगर से सुबह 11:40 बजे रवाना होकर मधुबनी, सकरी, दरभंगा, समस्तीपुर, बरौनी, मोकामा और बख्तियारपुर होते हुए शाम 6:30 बजे पटना पहुंचेगी। सप्ताह में छह दिन चलने वाली यह ट्रेन करीब 4 घंटे 50 मिनट में यह दूरी तय करेगी, जो फिलहाल 6 से 7 घंटे में पूरी होती है।

इस अत्याधुनिक ट्रेन में कुल 16 वातानुकूलित कोच होंगे। इसमें मेट्रो जैसी सुविधाएं दी गई हैं जैसे कि कवच सुरक्षा प्रणाली, सीसीटीवी कैमरे, स्वचालित दरवाजे, हाई-स्पीड वाई-फाई, यूएसबी चार्जिंग पॉइंट, वैक्यूम टॉयलेट और आरामदायक एर्गोनॉमिक सीटें। यह ट्रेन अधिकतम 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकती है और 2,000 से अधिक यात्रियों को सफर कराने में सक्षम है।

बिहार-मुंबई संपर्क को मजबूती देगा अमृत भारत एक्सप्रेस


उसी दिन सहरसा से मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस तक अमृत भारत एक्सप्रेस की भी शुरुआत होगी। यह गैर-वातानुकूलित ट्रेन सहरसा से सुबह 11:40 बजे रवाना होकर समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, पटना और दानापुर होते हुए अगले दिन रात 11:30 बजे मुंबई पहुंचेगी। इसमें 11 जनरल कोच, 8 स्लीपर, 2 दिव्यांग कोच, लगेज वैन और गार्ड वैन शामिल होंगे। यह ट्रेन प्रवासी श्रमिकों, विद्यार्थियों और पेशेवर यात्रियों के लिए काफी उपयोगी साबित होगी।

स्थानीय कनेक्टिविटी के लिए दो नई सवारी ट्रेनें


इसके साथ ही सहरसा-अलौली और बिथान-समस्तीपुर के बीच दो नई लोकल सवारी ट्रेनों की शुरुआत भी की जाएगी। सहरसा-अलौली ट्रेन अलौली से सुबह 11:40 बजे चलेगी और दोपहर 2:10 बजे सहरसा पहुंचेगी। वहीं बिथान से समस्तीपुर जाने वाली ट्रेन, हसनपुर, रुसेरा घाट, नरहन, अंगार घाट, भगवानपुर और देसुआ होते हुए दोपहर 1:50 बजे समस्तीपुर पहुंचेगी। इन ट्रेनों की घोषणा से स्थानीय लोगों में काफी उत्साह है।

रेल नेटवर्क के विकास की नई दिशा

डीआरएम विनय श्रीवास्तव ने बताया कि ये सभी नई रेल सेवाएं खासकर उत्तर बिहार के लिए वरदान साबित होंगी। ये न केवल क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को बढ़ाएंगी, बल्कि रोजगार, शिक्षा और व्यापार के नए रास्ते भी खोलेंगी। वंदे मेट्रो को बिहार के रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर में एक ऐतिहासिक उपलब्धि माना जा रहा है, जो मिथिलांचल को राजधानी पटना से जोड़ते हुए समग्र विकास की दिशा में एक मजबूत कदम साबित होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका