Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना के काल का शिकार हो रहा बिहार का भोजपुर, दो महीनों में 125 तो दो दिन में 18 ने तोड़ा दम

बिहार के भोजपुर जिले में इन दिनों कोरोना का भयावह रूप देखने को मिल रहा है। यहां कुल्हड़िया गांव में पिछले दो महीने में 125 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 24 May 2021 12:28:09

कोरोना के काल का शिकार हो रहा बिहार का भोजपुर, दो महीनों में 125 तो दो दिन में 18 ने तोड़ा दम

बिहार में आंकड़ों के हिसाब से तो कोरोना के मामले कम हो रहे है लेकिन राज्य के गाँवों में हालात अब भी खराब है। बिहार के भोजपुर जिले में इन दिनों कोरोना का भयावह रूप देखने को मिल रहा है। यहां कुल्हड़िया गांव में पिछले दो महीने में 125 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। वहीं, पिछले दो दिनों में 18 मौतें हुई है। सबसे ज्यादा चौकाने वाली बात यह है कि इन मौतों का जिक्र सरकारी आंकड़ों में नहीं है। गांव में एक भी कोरोना जांच केंद्र नहीं है। इलाज के नाम पर सिर्फ दावे हैं। गांव वाले बताते हैं कि अगर किसी की तबीयत खराब होती है तो या तो उसे आरा या कोइलवर जाना पड़ता है।

कुल्हड़ियां गांव के रहने वाले विनोद कुमार सिंह का कहना है कि कोरोना से परिवार के चार लोगों की मौत हो चुकी है। घर के पहले सदस्य की मौत 28 अप्रैल को हुई। अभी पहले व्यक्ति के कर्मकांड में लगे ही थे कि 2 मई को 78 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। इसके बाद मौत का सिलसिला जारी रहा और घर में 4 लोगों की मौत हो गई।
सिर्फ विनोद ही नहीं जिस पर दुखों का पहाड़ टूटा है इसकी गांव के रामनाथ सिंह के घर में भी दो मौतें हुई है। उन्होंने बताया कि मेरे पिता जी को हल्का बुखार था। फिर मैंने पिता जी के साथ कोइलवर PHC में कोरोना जांच कराई। दोनों पॉजिटिव निकले। डॉक्टरों ने आरा जैन कॉलेज के नाम एक पर्ची पर लिखकर दे दिया। जब हम दोनों वहां जा रहे थे तो पहले सूचना मिली कि वहां की स्थिति बहुत खराब है। हम लोग होम आइसोलेशन में चले गए थे, लेकिन PHC की तरफ से न कोरोना किट दिया गया और न ही कोई दवा दी गई। केवल एक पर्चा दे दिया गया कि आप लोग जैन कॉलेज में जाकर एडमिट हो जाइए। रामनाथ ने बताया कि 16 अप्रैल को जांच करवाई थी और 17 अप्रैल को पिताजी की मौत हो गई। बड़े पापा की भी मौत उसी अंतराल में हो गई। उसके बाद हॉस्पिटल से कॉल आया कि इन दोनों को कोरोना नहीं था। सबसे बड़ी बात तो यह थी कि इन दोनों का नाम भी रजिस्टर से गायब था। प्रखंड के चिकित्सा प्रभारी डॉ नवीन कुमार का कहना है कि गांव में हुई मौतों की जानकारी मुझे नहीं है। इसकी जांच करवाई जाएगी जिसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

पिछले 24 घंटे में मिले 4 हजार मरीज


बता दे, बिहार में पिछले 24 घंटे में 4,002 नए कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई, जबकि 107 संक्रमितों की मौत हो गई। कोरोना संक्रमण की दर बिहार में रविवार को तीन फीसदी पर पहुंच गई। एक दिन पहले राज्य में कोरोना संक्रमण दर 3.11% था, जो रविवार को 3.01% हो गया। पिछले 24 घंटे की बात करें तो बिहार में कोरोना संक्रमित 8,111 मरीज इलाज के बाद स्वस्थ हो गए, जबकि 107 संक्रमितों की मौत हो गई। राज्य में कोरोना संक्रमितों के स्वस्थ होने की दर भी लगातार बढ़ रही है। फिलहाल यह दर बढ़कर 93.44% हो गई है। राज्य में अभी कोरोना के एक्टिव केस 40,691 हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

पवन कल्याण की तीसरी शादी भी टूटी, पत्नी अन्ना से हुए अलग, बोले- अच्छे दोस्त बने रहेंगे
पवन कल्याण की तीसरी शादी भी टूटी, पत्नी अन्ना से हुए अलग, बोले- अच्छे दोस्त बने रहेंगे
शुक्र गोचर 2026: 22 नवंबर से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, धन और सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि!
शुक्र गोचर 2026: 22 नवंबर से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, धन और सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि!
सोनिया गांधी ने 2004 में क्यों ठुकराया था PM पद? अपनी किताब में बताई पूरी वजह
सोनिया गांधी ने 2004 में क्यों ठुकराया था PM पद? अपनी किताब में बताई पूरी वजह
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
सोनिया गांधी का खुलासा: UPA सरकार में मनमोहन सिंह चलाते थे सरकार, वह संभालती थीं कांग्रेस
सोनिया गांधी का खुलासा: UPA सरकार में मनमोहन सिंह चलाते थे सरकार, वह संभालती थीं कांग्रेस
गोवर्धन पूजा 2026 आज: जानें अन्नकूट का शुभ मुहूर्त, प्रतिपदा तिथि और भोग की खास बातें
गोवर्धन पूजा 2026 आज: जानें अन्नकूट का शुभ मुहूर्त, प्रतिपदा तिथि और भोग की खास बातें
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने BookMyShow पर बनाया रिकॉर्ड, एक घंटे में बिकीं 1.11 लाख टिकटें
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने BookMyShow पर बनाया रिकॉर्ड, एक घंटे में बिकीं 1.11 लाख टिकटें
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका