न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : 44वीं एनिवर्सरी पर हेमा ने धर्मेंद्र को यूं किया विश, ईशा ने ऐसे दिया प्यार, देखें-तापसी की शादी का यह वीडियो

गुजरे जमाने के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र और अभिनेत्री हेमा मालिनी बॉलीवुड की आइकॉनिक जोड़ियों में से एक हैं। दोनों जब-तब एक-दूसरे...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 02 May 2024 1:26:12

2 News : 44वीं एनिवर्सरी पर हेमा ने धर्मेंद्र को यूं किया विश, ईशा ने ऐसे दिया प्यार, देखें-तापसी की शादी का यह वीडियो

गुजरे जमाने के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र और अभिनेत्री हेमा मालिनी बॉलीवुड की आइकॉनिक जोड़ियों में से एक हैं। दोनों जब-तब एक-दूसरे पर बेशुमार प्यार लुटाते दिखते हैं। यह कपल आज गुरुवार (2 मई) को शादी की 44वीं सालगिरह मना रहा है। इस खास मौके पर हेमा ने धर्मेंद्र को एनिवर्सरी विश करते हुए वीडियो शेयर किया और लिखा, “आज हमारी शादी की सालगिरह है, 44 साल का साथ, 2 खूबसूरत लड़कियां, प्यारे बच्चे हमारे आस-पास हैं और हमें अपने प्यार से डुबो रहे हैं। हमारे प्रशंसक और उनकी असीम प्रशंसा, मैं जीवन से और क्या मांग सकती हूं?

खुशी के इस उपहार के लिए सर्वशक्तिमान के प्रति हमारा शाश्वत आभार।” हेमा ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें धर्मेंद्र और अपनी जवानी से लेकर शादी और बुढ़ापे की सभी तस्वीरों का एक कोलाज है। धर्मेंद्र-हेमा की बड़ी बेटी एक्ट्रेस ईशा देओल ने इंस्टाग्राम हैंडल पर पैरेंट्स की एक फोटो शेयर कर उन्हें मैरिज एनिवर्सरी विश की है। फोटो में हेमा ने धर्मेंद्र के कंधे पर सिर टिकाया हुआ है। हेमा फ्लोरल प्रिंटेड टॉप में बेहद सुंदर लग रही हैं। उनके चेहरे पर बहुत प्यारी मुस्कान है।

धर्मेंद्र ग्रीन कलर की शर्ट में बेहद अट्रेक्टिव लग रहे हैं। उनके चेहरे पर भी सुकूनभरी मुस्कान है। ईशा ने कैप्शन में लिखा, “मेरे पापा और मां को सालगिरह की शुभकामनाएं। मैं आपसे प्यार करती हूं और बस आपको गले लगाना चाहती हूं।” उल्लेखनीय है कि हेमा लंबे समय से एक्टिंग की दुनिया से दूर हैं और वे राजनीति में धाक जमा रही हैं।

हेमा दो बार से भाजपा के टिकट पर मथुरा से सांसद हैं और इस बार भी उसी सीट से लोकसभा चुनाव में भाग्य आजमा रही हैं। बता दें कि धर्मेंद्र ने साल 1980 में हेमा के साथ शादी की थी। उनके दो बेटियां ईशा और अहाना देओल हैं। धर्मेंद्र ने अपनी पहली पत्नी प्रकाश कौर को भी कभी तलाक नहीं दिया, जिनसे उन्हें दो बेटे सनी व बॉबी और दो बेटियां अजिता व विजेता हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष