न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : TMKOC के ‘सोढ़ी’ के बकाया पर असित ने दी यह सफाई, परिणीति के पति राघव की जा सकती थी रोशनी...

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के ‘रोशन सिंह सोढ़ी’ यानी गुरुचरण सिंह को लापता हुए 10 दिन बीत चुके हैं, पर उनका कोई सुराग...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 01 May 2024 8:23:51

2 News : TMKOC के ‘सोढ़ी’ के बकाया पर असित ने दी यह सफाई, परिणीति के पति राघव की जा सकती थी रोशनी...

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के ‘रोशन सिंह सोढ़ी’ यानी गुरुचरण सिंह को लापता हुए 10 दिन बीत चुके हैं, पर उनका कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। हर कोई सोच में पड़ा हुआ है कि आखिरकार गुरुचरण कहां गए। अब शो के प्रोड्यूसर असित मोदी ने भी गुरुचरण के गायब होने पर रिएक्शन दी है और वह भी सदमे में हैं। गुरुचरण 22 अप्रैल को मुंबई जाने के लिए दिल्ली से निकले थे, लेकिन फ्लाइट नहीं ली और लापता हो गए।

असित ने 'टाइम्स नाऊ' के साथ बातचीत में कहा कि गुरुचरण का सभी लोगों के साथ बहुत अच्छा बर्ताव था और सबसे प्यार से बात करते थे। उनके शो छोड़ने के बाद भी मैं उनके संपर्क में रहा। ये बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाली खबर है। वे परिवार से बहुत प्यार करते थे। उन्होंने माता-पिता की सारी जिम्मेदारी ले रखी थी। हम कभी एक-दूसरे से ज्यादा पर्सनल तो नहीं थे, पर जितना मैं उनके बारे में जानता था, वे एक बहुत ही धार्मिक व्यक्ति थे। उन्होंने कोविड के दौरान TMKOC छोड़ दिया था, लेकिन उसके बाद भी हमारे बीच हमेशा अच्छे संबंध रहे।

मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि वे सुरक्षित रहें और अपना फोन उठाएं। मैं उनसे करीब 6-7 महीने पहले मिला था। असित से जब पूछा गया कि ऐसी खबरें आईं कि शो छोड़ने पर गुरुचरण को उनका बकाया नहीं दिया गया था, तो उन्होंने कहा कि ऐसा कुछ नहीं था। वह कोविड का समय था और यह हम सभी के लिए तनावपूर्ण था। शूटिंग भी बंद हो गई थी। हमें नहीं पता था कि शो जारी रहेगा या नहीं। हमारे आस-पास दुनिया बदल रही थी। अब यह हम सभी के लिए एक कठिन समय था।

tmkoc,asit modi,gurucharan singh,roshan singh sodhi,asit gurucharan,taarak mehta ka ooltah chashmah,parineeti chopra,raghav chadha,saurabh bhardwaj,raghav eyes

परिणीति के पति राघव आंख की सर्जरी के सिलसिले में यूके में हैं : सौरभ भारद्वाज

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी (AAP) नेता व राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने पिछले साल सितंबर में राजस्थान के उदयपुर शहर में शादी की थी। तब से ही यह कपल खूब सुर्खियां बटोर रहा है। परिणीति हाल ही ‘अमर सिंह चमकीला’ मूवी में दिलजीत दोसांझ के साथ नजर आई थीं। दूसरी ओर, राघव इन दिनों मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। उन्हें एक बीमारी की वजह से काफी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है।

राघव की ब्रिटेन में आंख की मेजर सर्जरी हुई है। अगर राघव इलाज में थोड़ी और देर कर देते तो उनकी रोशनी जा सकती थी। इस बात का खुलासा दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने किया है। उन्होंने कहा कि राघव अपनी एक आंख की सर्जरी के सिलसिले में अभी यूके में हैं। बताया जा रहा है की समस्या काफी गंभीर थी। ब्लाइंडनेस भी हो सकती थी।

मुझे लगता है जैसे ही उनका इलाज हो जाएगा, वो वापस आएंगे और हमारे कैंपेन के अंदर शामिल होंगे। उल्लेखनीय है कि राघव की छवि एक तेज-तर्रार नेता की है। वे पूर्व में एक शानदार प्रवक्ता के रूप में टीवी चैनल्स की डिबेट में अपनी बात रखते थे। परिणीति ने बताया था कि उन्होंने पहली मुलाकात में ही राघव से शादी का फैसला कर लिया था।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष