न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इस एक्टर को पसंद नहीं आई सितारों से सजी ‘हीरामंडी : द डायमंड बाजार’ वेब सीरीज, पोस्ट कर बताई ये खामियां

मशहूर फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली की मोस्ट अवेटेड वेबसीरीज 'हीरामंडी : द डायमंड बाजार' बुधवार (1 मई) से ओटीटी प्लेटफॉर्म...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 02 May 2024 11:10:13

इस एक्टर को पसंद नहीं आई सितारों से सजी ‘हीरामंडी : द डायमंड बाजार’ वेब सीरीज, पोस्ट कर बताई ये खामियां

मशहूर फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली की मोस्ट अवेटेड वेबसीरीज 'हीरामंडी : द डायमंड बाजार' बुधवार (1 मई) से ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होना शुरू हो गई है। इसमें बॉलीवुड के कई दिग्गज स्टार हैं, जिनमें प्रमुख तौर पर मनीषा कोइराला, सोनाक्षी सिन्हा, ऋचा चड्ढा, संजीदा शेख, अदिति राव हैदरी, शर्मिन सहगल मेहता, फरीदा जलाल, शेखर सुमन, फरदीन खान और अध्ययन सुमन के नाम शुमार हैं।

अब कई टीवी सीरियल और रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' में काम कर चुके एक्टर शीजान खान ने इसका रिव्यू किया है। शीजान 'हीरामंडी' देख निराश हैं और उन्होंने सीरीज में कमियां बताई हैं। शीजान ने सीरीज देखने के बाद एक पोस्ट शेयर की। शीजान ने इंस्टा स्टोरी पर लिखा, “फरीदा जलाल जी के अलावा! SLB की 'हीरामंडी' में कोई भी 'उर्दू' नहीं बोल सकता था!

किसी का नुख्ता, खा, कफ अपनी जगह पर नहीं है!! क्यों भाई क्यों? उर्दू के साथ इतनी नाइंसाफी. निराशाजनक।” सोशल मीडिया पर भी सीरीज को मिली जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। कुछ दर्शक सीरीज को बेहतरीन बता रहे हैं तो कुछ लोगों को इसके लंबे एपिसोड और सीरीज का स्लो फ्लो पसंद नहीं आ रहा है।

sheezan khan,actor sheezan khan,sanjay leela bhansali,web series heeramandi : the diamond bazaar,heeramandi,manisha koirala,sonakshi sinha,sheezan khan post,sheezan heeramandi

संजय लीला भंसाली पहले इन सितारों को करना चाहते थे कास्ट

भंसाली ने एक इंटरव्यू में बताया था कि 'हीरामंडी' का आइडिया उनके दिमाग में 18 साल से था। वे रेखा, करीना कपूर खान और रानी मुखर्जी को कास्ट करना चाहते थे। इनके अलावा वे पाकिस्तानी स्टार्स माहिरा खान, फवाद खान और इमरान अब्बास के बारे में भी सोच रहे थे, लेकिन साल 2016 में उरी अटैक के बाद भारत में पाकिस्तानी कलाकारों पर बैन लग गया। बता दें की शीजान, तुनिशा शर्मा की मौत के मामले में भी चर्चा में रहे थे।

वे 'जोधा अकबर' और 'चांद जलने लगा' जैसे सीरियल में भी नजर आ चुके हैं। उल्लेखनीय है कि ‘हीरामंडी’ का फोकस 1940 की उस कहानी पर है जब तवायफों ने आजादी की लड़ाई में अपना अहम योगदान दिया था। ब्रिटिशराज में किस तरह नवाबों के बीच तवायफों का अलग रसूख था इसे सीरीज में काफी बेहतरीन तरीके से दिखाया गया है। फिल्म का म्यूजिक और कहानी दोनों की तारीफ हो रही है। सीरीज को IMDb पर 10 में से 5.8 रेटिंग मिली है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष