न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : सुतापा ने शेयर की इरफान के साथ इमेजनरी बातचीत, जानें-'जट्ट एंड जूलियट 3' और ‘पंचायत 3’ की रिलीज डेट

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर इरफान खान का 29 अप्रैल 2020 को कैंसर के चलते निधन हो गया था। हाल ही में उनकी पत्नी सुतापा...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 02 May 2024 2:18:28

2 News : सुतापा ने शेयर की इरफान के साथ इमेजनरी बातचीत, जानें-'जट्ट एंड जूलियट 3' और ‘पंचायत 3’ की रिलीज डेट

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर इरफान खान का 29 अप्रैल 2020 को कैंसर के चलते निधन हो गया था। हाल ही में उनकी पत्नी सुतापा सिकदर ने इरफान को याद करते हुए अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक लंबी-चौड़ी पोस्ट शेयर की है। सुतापा ने एक इमेजनरी बातचीत इंस्टाग्राम पर शेयर की है। उन्होंने पोस्ट में अपने पति के साथ बातचीत की कल्पना की है। सुतापा ने लिखा, “4 साल और 3 दिन गुजर चुके हैं, जब से इरफान मुझे छोड़ गए। 4 साल, वाकई? हम उनके बिना 4 साल से जी रहे हैं, जब यह महसूस करती हूं तो मुझे गिल्ट होता है।

पर फिर सोचती हूं कि मैंने उनके साथ ज्यादा जिया है। मैं उन्हें 1984 से जानती थी, यानी 36 साल। अगर वो जिंदा होते तो मैं और भी वक्त उनके साथ गुजारती। सोचती हूं कि अगर आज 2024 में वे जिंदा होते तो हमारे बीच क्या बातचीत होती? वो आज होते तो शूटिंग से सीधे घर आते अपनी बिल्लियों के साथ वक्त बिताते या रीडिंग करने में जुट जाते। मैं उन्हें बतातीं कि दिलजीत दोसांझ ने फिल्म ‘चमकीला’ में कितना अच्छा काम किया है।

साथ ही मैं उन्हें दिलजीत के साथ किसी फिल्म में काम करने के लिए सजेस्ट करतीं। इसके अलावा अगर इरफान इस फिल्म का गाना ‘विदा करो..’ सुनते तो वो आकर मुझसे कहते, “अरे सुतापा क्या लिखा है इरशाद (इरशाद कामिल) ने..उफ्फ खतरनाक। इरफान अपने मैनेजर के साथ बैठते और उनसे बोलते कि उन्हें एक मलयाली फिल्म करनी है। वे फहाद फासिल के साथ काम करना चाहते हैं। वे कहते कि मैं मलयाली फिल्में करूंगा। बस इरफान और मैं 2024 में यही बातें करते।” उल्लेखनीय है कि इरफान के बेटे बाबिल खान भी उन्हें बहुत मिस करते हैं। वे कई बार इरफान के लिए अपनी भावनाएं जाहिर कर चुके हैं।

दिलजीत दोसांझ और नीरू बाजवा हैं 'जट्ट एंड जूलियट 3' फिल्म में

एक्टर और सिंगर दिलजीत दोसांझ तथा एक्ट्रेस नीरू बाजवा की पंजाबी फिल्म 'जट्ट एंड जूलियट 3' आगामी 28 जून को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। दिलजीत ने आज गुरुवार (2 मई) को अपने एक्स (ट्विटर) और इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस फिल्म के दो पोस्टर शेयर करते हुए यह घोषणा की। फिल्म के डायरेक्टर जगदीप सिद्धू हैं। दिलजीत ने कैप्शन में लिखा, “फतेह और पूजा वापस आ गए हैं। 'जट्ट एंड जूलियट 3' दुनियाभर में 28 जून को रिलीज हो रही है।”

बता दें कि रोमांटिक कॉमेडी 'जट्ट एंड जूलियट' पहली बार साल 2012 में रिलीज हुई थी। इसके डायरेक्टर अनुराग सिंह थे। एक साल बाद फिल्म का दूसरा पार्ट रिलीज किया गया। गौरतलब है दिलजीत इन दिनों फिल्म 'अमर सिंह चमकीला' के लिए तारीफें बटोर रहे है, जिसे ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया था। इस बीच लोकप्रिय वेब सीरीज ‘पंचायत 3’ को लेकर भी अपडेट मिली है।

नीना गुप्ता और जितेंद्र की सीरीज 'पंचायत 3' जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आने वाली है। इसका ऐलान खुद अमेजन प्राइम वीडियो ने आधिकारिक तौर पर किया है। सीरीज 28 मई को रिलीज हो रही है। 'पंचायत' के अब तक दो सीजन आ चुके हैं। पहला सीजन 3 अप्रैल 2020 को और दूसरा सीजन 18 मई 2022 को रिलीज हुआ था। इस सीरीज में फुलेरा गांव की कहानी दिखाई गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष