न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : रागिनी ने वीडियो पोस्ट कर धर्म परिवर्तन के लिए मांगी माफी, आरती को पति ने कैमरे में किया कैप्चर

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर कॉमेडियन गोविंदा की भांजी एक्ट्रेस रागिनी खन्ना लंबे अर्से से टीवी शो में नजर नहीं आ रहीं। रागिनी पिछले...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 02 May 2024 11:55:33

2 News : रागिनी ने वीडियो पोस्ट कर धर्म परिवर्तन के लिए मांगी माफी, आरती को पति ने कैमरे में किया कैप्चर

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर कॉमेडियन गोविंदा की भांजी एक्ट्रेस रागिनी खन्ना लंबे अर्से से टीवी शो में नजर नहीं आ रहीं। रागिनी पिछले दिनों बहन एक्ट्रेस आरती सिंह की शादी के फंक्शन में शामिल हुई थीं, जहां से उनकी कई फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। अब रागिनी की धर्म बदलने को लेकर हैरान करने वाली पोस्ट सामने आई है। रागिनी ने बुधवार (1 मई) को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की थी।

इसमें रागिनी ने बताया था कि उन्होंने हिंदू धर्म छोड़कर ईसाई धर्म अपना लिया है। इसके बाद आज गुरुवार (2 मई) को रागिनी की एक और पोस्ट सामने आई है, जिसमें उन्होंने धर्म बदलने को लेकर माफी मांगी। इसके साथ ही रागिनी ने अपनी पिछली पोस्ट डिलीट कर दी। रागिनी के नए वीडियो में उनके साथ एक मशहूर हिंदी कथावाचक नजर आ रहे हैं।

रागिनी ने कैप्शन में लिखा, “नमस्ते, मैं रागिनी खन्ना हूं। अपनी पिछली रील के लिए मैं माफी मांगना चाहती हूं, जहां मैं धर्म परिवर्तन करके ईसाई बन गई। मैं वापस अपनी जड़ी से जुड़ गई हूं और कट्टर हिंदू सनातनी बनने की राह को अपना लिया है।”

जब रागिनी ने ईसाई धर्म अपनाने की घोषणा की थी तब फैंस को इस पर बिल्कुल भरोसा नहीं हुआ था और वे अनुमान लगा रहे थे कि शायद उनका अकाउंट हैक हो गया। हालांकि अभी तक रागिनी ने सामने आकर इस बारे में कुछ नहीं कहा है।

गोविंदा की भांजी आरती सिंह और दीपक चौहान की 25 अप्रैल को हुई थी शादी

गोविंदा की भांजी और कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक की बहन आरती सिंह 25 अप्रैल को बिजनेसमैन दीपक चौहान के साथ विवाह बंधन में बंध गईं। शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय रहे। इस बीच आरती ने फैंस के लिए ससुराल से अपनी पहली झलक शेयर की है। इतना ही नहीं उन्होंने पति द्वारा शेयर किया गया वीडियो भी दिखाया है, जो वायरल हो रहा है।

आरती ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें वह ब्लैक टीशर्ट पहने हाथ में चूड़ा और सिंदूर लगाए दिखीं। इसके अलावा उन्होंने जो वीडियो शेयर किया, उसमें वह बैठी हैं और उनके पति यह रिकॉर्डिंग कर रहे हैं। बैकग्राउंड में रोमांटिक गाना बज रहा है। आरती ने कैप्शन में लिखा, “जब पति आपको कैप्चर करता है यह बेहद प्यारा पल है।”

इस वीडियो को देख फैंस भी हार्ट इमोजी शेयर कर आरती व दीपक को शादी की बधाई दे रहे हैं। गौरतलब है हाल ही वायरल हुए एक वीडियो में आरती के बेस्ट फ्रेंड करण सिंह ग्रोवर, उनकी पत्नी बिपाशा बसु और उनकी मां उन्हें दुल्हन के लुक में देखते नजर आए थे। आरती को देखकर करण उन्हें गरमजोशी से गले लगाते हैं और छोड़ने से इनकार कर रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष