न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : जॉन ने 25 साल से नहीं खाई चीनी, इन्होंने बताया फिटनेस का राज, करीना ने ननद को यूं किया विश

जॉन अब्राहम (51) को फिल्म इंडस्ट्री में दो दशक यानी 20 साल से ज्यादा हो चुके हैं। जॉन ने मॉडलिंग से एक्टिंग की दुनिया में कदम...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 01 May 2024 7:44:00

2 News : जॉन ने 25 साल से नहीं खाई चीनी, इन्होंने बताया फिटनेस का राज, करीना ने ननद को यूं किया विश

जॉन अब्राहम (51) को फिल्म इंडस्ट्री में दो दशक यानी 20 साल से ज्यादा हो चुके हैं। जॉन ने मॉडलिंग से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा और इसमें सफलतापूर्वक इतना लंबा समय गुजार दिया है। जॉन की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है और उन्हें चाहने वाले उनकी हर फिल्म का बेसब्री से इंतजार करते हैं। खास बात ये है कि जॉन की फिटनेस भी कमाल की है। इससे वे एक्शन मूवी में स्पेशल इफेक्ट डालते हैं।

इस बीच पाकिस्तानी अभिनेता अली खान ने जॉन की जमकर तारीफ की है। उन्होंने जॉन के साथ काम करने को याद किया। दोनों ने जोया अख्तर की फिल्म 'लक बाय चांस' में साथ में काम किया था। अब दोनों 'तेहरान' फिल्म में साथ नजर आएंगे। अली ने खुलासा किया कि जॉन ने बीते 25 साल से चीनी नहीं खाई है। इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक अली ने कहा कि यदि आपके पास प्रतिभा नहीं है, तो आप इतने वर्षों तक इंडस्ट्री में जीवित नहीं रह सकते। इस उम्र में जॉन अपनी शर्ट इसलिए उतार सकते हैं क्योंकि उन्होंने 25 वर्षों से चीनी तक नहीं खाई है। वे धूम्रपान भी नहीं करते हैं और न ही शराब पीते हैं।

मैंने जब जॉन से पूछा कि क्या यह शरीर केवल प्रोटीन और मांस का परिणाम है? तो जॉन ने बताया कि वे शाकाहारी है और यही भोजन खाकर उन्होंने अपना शरीर बनाया है। उल्लेखनीय है कि जॉन की पिछली फिल्म पिछले साल रिलीज हुई ‘पठान’ थी। इसमें शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण भी थे। जॉन अब 'तेहरान', 'फोर्स 3' और 'वेदा' में नजर आएंगे। जॉन की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने साल 2014 में प्रिया रुंचाल के साथ शादी की थी।

john abraham,actor john abraham,alyy khan,pakistani actor alyykhan,tehran,luck by chance,Kareena Kapoor Khan,saba ali khan,saif ali khan

सैफ अली खान की बहन सबा आज मना रही हैं अपना 48वां जन्मदिन

एक्टर सैफ अली खान की छोटी बहन सबा अली खान आज बुधवार (1 मई) को अपना 48वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर सबा की भाभी सैफ की पत्नी एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने अपनी ननद पर जमकर प्यार लुटाया है। करीना ने कुछ अनदेखी पुरानी तस्वीरें शेयर की हैं। करीना ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर सबा के साथ दो पुरानी तस्वीरें अपलोड कीं। एक फोटो में करीना, सैफ के साथ दिखाई दे रही हैं।

करीना ने बर्थडे नोट भी लिखा, “हैप्पी बर्थडे सबा डियर...लव यू...भगवान हमेशा आपको आशीर्वाद दे।” बता दें कि दिवंगत दिग्गज क्रिकेटर मंसूर अली खान पटौदी और गुजरे जमाने की मशहूर एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर की बेटी सबा एक जूलरी डिजाइनर हैं। सबा जहां फिल्मी दुनिया से दूर रही वहीं उनकी बहन सोहा अली खान ने कुछ फिल्मों में काम किया है।

एक्टर कुणाल खेमू के साथ शादी के बाद सोहा ने बॉलीवुड से काफी हद तक दूरी बना ली। जहां तक सबा की भाभी करीना के वर्कफ्रंट की बात है तो वह पिछले दिनों एक कॉमेडी फिल्म 'क्रू' में तब्बू और कृति सेनन के साथ स्क्रीन शेयर करती दिखीं। फिल्म सफल रही। उनकी अगली फिल्म 'सिंघम अगेन' है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष