न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पटना में कोचिंग टीचर की पिटाई से बच्चा बेहोश, डंडे से मारा, लात-घूंसे बरसाए

बिहार की राजधानी पटना में एक टीचर ने 5 साल के छात्र को बेरहमी से पीटा। कोचिंग क्लास में पढ़ाई ना करने पर शिक्षक ने बच्चे को पहले डंडे से मारा। मारते-मारते डंडा टूट गया तो उसे पलट कर दूसरी तरफ से मारा। इसके बाद लात-घूंसे भी बरसाए।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 04 Jul 2022 1:29:44

पटना में कोचिंग टीचर की पिटाई से बच्चा बेहोश, डंडे से मारा, लात-घूंसे बरसाए

बिहार की राजधानी पटना में एक टीचर ने 5 साल के छात्र को बेरहमी से पीटा। कोचिंग क्लास में पढ़ाई ना करने पर शिक्षक ने बच्चे को पहले डंडे से मारा। मारते-मारते डंडा टूट गया तो उसे पलट कर दूसरी तरफ से मारा। इसके बाद लात-घूंसे भी बरसाए। पिटाई के दौरान बच्चा जमीन पर गिर गया, लेकिन टीचर का दिल नहीं पसीजा। वह उसे लात-घूंसे- थप्पड़ से लगातार पीटता रहा। इस दौरान बच्चा चीखता रहा और छोड़ने की मिन्नतें करता रहा। लेकिन टीचर नहीं माना, उसने इतना मारा कि बच्चा बेहोश हो गया। इस पूरी घटना का वीडियो सामने आया है।

यह मामला बिहार की राजधानी पटना में धनरूआ के वीर ओरियारा के जया क्लासेस कोचिंग संस्थान का है। जहां पर मासूम को बेरहमी से पीटा गया है। फिलहाल बच्चे का इलाज जारी है और टीचर फरार है।

बच्चे के बेहोश होने की जानकारी मिलते ही आक्रोशित ग्रामीणों ने कोचिंग के शिक्षक छोटू की भी जमकर धुनाई कर दी। कोचिंग के संचालक अमरकांत कुमार का कहना है कि छोटू नामक शिक्षक हमारे कोचिंग संस्थान में पढ़ाते हैं। उनको ब्लड प्रेशर की बीमारी थी। उन्होंने जो किया वो पूरी तरह गलत है। पिटाई करने वाले शिक्षक को कोचिंग से बाहर कर दिया गया है। बच्चे का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

इस मामले में धनरूआ थाना प्रभारी ने बताया कि वीडियो वायरल की सूचना उन्हें मिली है। जांच के दौरान स्पष्ट हुआ कि वीडियो शनिवार का है। जहां कोचिंग में बच्चे की पिटाई की गई है। थाना प्रभारी ने बताया कि फिलहाल शिक्षक कोचिंग छोड़कर फरार हो गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई

हमले में घायल पायलट स्मित मच्छार से मिले UAE के डिप्टी PM, 174 लोगों की जान बचाने के साहस को सराहा

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 आईएएस और 23 पीसीएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी

अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड

‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत

ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे; युद्ध खत्म होते ही गिरेंगी तेल की कीमतें

ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन

हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास

एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड

पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू

यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट

सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी

सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौत से मचा हड़कंप