न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बिहार: पटना में JDU नेता की गोली मारकर हत्या, समर्थकों ने की जमकर तोड़फोड़

बिहार की राजधानी पटना में सोमवार की शाम सत्‍ताधारी दल जदयू नेता और दानापुर नगर परिषद के उपाध्‍यक्ष दीपक कुमार मेहता की अपराधियों ने गोली मारकर हत्‍या कर दी। अपराधियों ने दीपक कुमार मेहता को पांच गोलियां मारी हैं। इस मामले में मृतक के परिजनों ने एक स्‍थानीय अपराधी का नाम लिया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 29 Mar 2022 8:45:27

बिहार: पटना में JDU नेता की गोली मारकर हत्या, समर्थकों ने की जमकर तोड़फोड़

बिहार की राजधानी पटना में सोमवार की शाम सत्‍ताधारी दल जदयू नेता और दानापुर नगर परिषद के उपाध्‍यक्ष दीपक कुमार मेहता की अपराधियों ने गोली मारकर हत्‍या कर दी। अपराधियों ने दीपक कुमार मेहता को पांच गोलियां मारी हैं। इस मामले में मृतक के परिजनों ने एक स्‍थानीय अपराधी का नाम लिया है। हालांकि अभी मामले की लिखित शिकायत दर्ज नहीं हुई है। बता दे, दीपक कुमार मेहता दानापुर से विधानसभा का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे। इस दौरान उन्‍हें धमकी भी मिल रही थी। मिली जानकारी के अनुसार दीपक को सिर में एक और पेट एवं फेफड़े में दो-दो गोलियां लगी हैं। अस्‍पताल पहुंचने से पहले ही दीपक की मौत हो चुकी थी।

परिजनों की माने तो दीपक ने जब दानापुर से विधानसभा चुनाव लड़ने का एलान किया तो एक दबंग ने उन्‍हें धमकी दी थी। इसके बाद उन्‍होंने अपने घर की चाहरदीवारी को ऊंचा करवा लिया था। दानापुर के तकियापर इलाके में उनका डीके प्रापर्टी डीलर नाम से एक कार्यालय है। इस इलाके में हत्‍या के बाद काफी बवाल हो रहा है।

वहीं, इस घटना के बाद जदयू के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने दीपक मेहता के हत्यारों के जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। उन्होंने ट्वीट कर कहा- 'पार्टी के नेता और दानापुर नगर परिषद उपाध्यक्ष श्री दीपक मेहता जी की अपराधियों द्वारा गोली मारकर की गई हत्या से मर्माहत हूं। पुलिस-प्रशासन अपराधियों की अविलंब गिरफ्तारी करे और कठोरतम सजा दिलवाए।'

घटना के बाद दानापुर इलाके में लोगों ने जगह-जगह सड़क जाम कर आगजनी की है। उधर पारस अस्पताल पहुंचे जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा को भी लोगों की नाराजगी का सामना करना पड़ा। पारस हॉस्पिटल पहुंचे दीपक मेहता के समर्थकों ने बाद में बवाल कर दिया और जमकर तोड़फोड़ की। घटना के बाद पटना पुलिस प्रशासन के आला अधिकारी स्थिति को संभालने में लगे हुए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई
AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई
हमले में घायल पायलट स्मित मच्छार से मिले UAE के डिप्टी PM, 174 लोगों की जान बचाने के साहस को सराहा
हमले में घायल पायलट स्मित मच्छार से मिले UAE के डिप्टी PM, 174 लोगों की जान बचाने के साहस को सराहा
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 आईएएस और 23 पीसीएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 आईएएस और 23 पीसीएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड
अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड
‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत
‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत
ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे; युद्ध खत्म होते ही गिरेंगी तेल की कीमतें
ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे; युद्ध खत्म होते ही गिरेंगी तेल की कीमतें
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौत से मचा हड़कंप
सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौत से मचा हड़कंप