न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Bihar News: पटना AIIMS के 150 बेड कोरोना मरीजों से भरे, ICU भी फुल

बिहार में बढ़ते कोरोना संक्रमण से ऐसे हालात बन गए है कि अस्पतालों में बेड तक खाली नहीं हैं। पटना में फुलवारीशरीफ स्थित एम्स के 150 बेड कोरोना संक्रमण के मरीजों से भर गए हैं

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 14 Apr 2021 10:23:26

Bihar News: पटना AIIMS के 150 बेड कोरोना मरीजों से भरे, ICU भी फुल

बिहार में बढ़ते कोरोना संक्रमण से ऐसे हालात बन गए है कि अस्पतालों में बेड तक खाली नहीं हैं। पटना में फुलवारीशरीफ स्थित एम्स के 150 बेड कोरोना संक्रमण के मरीजों से भर गए हैं। 40 आईसीयू (ICU) के बेड भी भर चुके हैं। अब अस्पताल में जगह नहीं है, लेकिन मरीजों का आना बंद नहीं हो रहा है। बढ़ते मरीजों को देखते हुए पटना एम्‍स में 30 बेड बढ़ाए गए थे जो बढ़ने के साथ ही भर गए हैं। पटना एम्स के निदेशक पीके सिंह ने बताया कि पटना एम्स के सारे बेड फुल हो चुके हैं और मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। यह बताना मुश्किल है कि कोरोना के मरीजों की संख्या कब तक बढ़ती रहेगी, इसलिए लोगों से आग्रह है कि जितना हो सके मास्क लागाकर रहें और अपने आप को बचाकर रखें। पटना एम्स में आने वाले मरीजों को हिदायत होगी कि वो आईजीएमएस और पीएमसीएच जा कर एडमिट हो सकतें है।

पीके सिंह ने बताया कि पीएमसीएच और आईजीएमएस में अभी बेड खाली हैं और वहां भी आपको एम्स जैसा ही इलाज मिलेगा। लोग एम्स में आना चाहतें है और यहां बेड फुल है। पटना एम्स में पहुंचने वाले कोविड मरीजों का हाल बेहाल है, क्‍योंकि यहां बेड ही उपलब्‍ध नहीं हैं। एम्स के अंदर जिस तरह से मरीज पहुंच रहे हैं, उससे यही लग रहा है कि ओपीडी में भी जाना खतरनाक हो गया है। लोग मरीज को लेकर ओपीडी में पहुंच रहे हैं और गार्ड उन्हें रोक नहीं पा रहे हैं, इसकी वजह से साधारण मरीज को भी संक्रमण फैलने का खतरा बन रहा है।

बिहार में मंगलवार को कोरोना वायरस ने इस साल के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। आज बीते 24 घंटे के अंदर पूरे राज्य से 4,157 नए कोरोना मरीज मिले हैं। इसी के साथ बिहार में कोरोना एक्टिव केस की तादाद 20 हजार के पार हो गई है। जबकि 14 लोगों की मौत हो गई। बिहार के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, बीते 24 घंटे में कुल 93 हजार 523 सैंपर की जांच की गई। जिसमें से 4 हजार 157 कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं। इस पॉजिटिव केस के साथ ही बिहार में कोरोना संक्रमित एक्टिव मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 20 हजार 148 हो गया है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, अबतक कुल 2 लाख 68 हजार 606 मरीज इलाज के बाद ठीक हो गए हैं। वहीं आज इलाज के दौरान 14 संक्रमितों की मौत हो गई।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत