न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

BIhar News: क्रिकेट खेलकर वापस घर लौट रहे युवक पर बाइक सवार अपराधियों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग

बिहार के आरा शहर के नवादा थाना क्षेत्र के रामनगर मोहल्ले में बुधवार की शाम कुछ हथियारबंद बदमाशों ने एक युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी जिसमें युवक को दो गोली लगी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 18 Mar 2021 9:15:21

BIhar News: क्रिकेट खेलकर वापस घर लौट रहे युवक पर बाइक सवार अपराधियों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग

बिहार के आरा शहर के नवादा थाना क्षेत्र के रामनगर मोहल्ले में बुधवार की शाम कुछ हथियारबंद बदमाशों ने एक युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी जिसमें युवक को दो गोली लगी। गोली लगने के बाद युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल से पटना रेफर कर दिया गया है। दो गोलियों में से एक गोली युवक के दाहिने साइड पेट में और दूसरी गोली उसके दाहिने हाथ में लगी है। जानकारी के अनुसार जख्मी युवक मूल रूप से सहार थाना क्षेत्र के छोटकी खंड़ाव गांव निवासी राजेश राय का 25 साल का बेटा उत्तम कुमार है। वह फिलहाल में नवादा थाना क्षेत्र के रामनगर मोहल्ले स्थित अपने मकान में रहता है। मिली जानकारी के अनुसार, पहले के विवाद में युवक को गोली मारी गई है। घायल उत्तम कुमार ने बताया कि बीते 16 फरवरी को सरस्वती पूजा के दिन मोहल्ले में ही दो पक्षों के बीच झगड़ा हुआ था। इसमें वह बीच-बचाव करने गया था। जिसको लेकर उसी दिन से दूसरे पक्ष के कुछ युवकों से विवाद चला आ रहा था।

तीन लोगों ने घेर कर की फायरिंग

बुधवार की शाम जब वह मोहल्ले से ही क्रिकेट खेल कर वापस घर लौट रहा था। इसी बीच रास्ते में एक अपाचे बाइक पर सवार तीन की संख्या में रहे हथियारबंद बदमाशों ने उसे घेर लिया और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी गई। इस दौरान उसे दो गोली लग गईं। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे स्थानीय लोगों के सहयोग से अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सदर अस्पताल के इमरजेंसी में ऑन ड्यूटी चिकित्सक डॉ आशुतोष कुमार ने बताया कि जख्मी युवक को दो गोली लगी हैं। हालांकि उसकी स्थिति अभी ठीक नहीं है, बेहतर इलाज के लिए उसे पटना रेफर किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

एशियन गेम्स क्रिकेट फाइनल में भारत का दबदबा, पाकिस्तान को 19 रन से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स क्रिकेट फाइनल में भारत का दबदबा, पाकिस्तान को 19 रन से हराकर जीता गोल्ड
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
संजय दत्त ने बताया जेल में उन्हें तोड़ने की हुई थी कोशिश, हथकड़ी लगने पर रो पड़े थे पिता सुनील दत्त
संजय दत्त ने बताया जेल में उन्हें तोड़ने की हुई थी कोशिश, हथकड़ी लगने पर रो पड़े थे पिता सुनील दत्त
मदुरंतकम में प्रचार के दौरान खेत में उतरे CM विजय, कीचड़ में चलाया ट्रैक्टर; बुजुर्ग महिला ने उतारी आरती
मदुरंतकम में प्रचार के दौरान खेत में उतरे CM विजय, कीचड़ में चलाया ट्रैक्टर; बुजुर्ग महिला ने उतारी आरती
‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को किया सलाम
‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को किया सलाम
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया