न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बिहार में एक हफ्ते और बढ़ा लॉकडाउन, नितीश ने कहा - रिजल्ट अच्छे आ रहे है

बिहार में लॉकडाउन को एक हफ्ते के लिए बढ़ा दिया गया है। इस बात की जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि लाॅकडाउन का अच्छा प्रभाव पड़ा है और कोरोना संक्रमण में कमी दिख रही है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 24 May 2021 3:01:16

बिहार में एक हफ्ते और बढ़ा लॉकडाउन, नितीश ने कहा  - रिजल्ट अच्छे आ रहे है

बिहार में लॉकडाउन को एक हफ्ते के लिए बढ़ा दिया गया है। इस बात की जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि लाॅकडाउन का अच्छा प्रभाव पड़ा है और कोरोना संक्रमण में कमी दिख रही है। इसलिए बिहार में 25 मई के आगे एक सप्ताह के लिए यानि 1 जून, 2021 तक लाॅकडाउन जारी रखने का निर्णय लिया गया है। लॉकडाउन के तीसरे चरण की गाइडलाइन आज शाम 4 बजे मुख्य सचिव, विकास आयुक्त और डीजीपी जारी करेंगे।

बिहार में कोरोना की दूसरी लहर को देखते हुए पहला लॉकडाउन 5 मई से लगाया गया था, जो 15 मई तक प्रभावी था। फिर 16 मई से 25 मई तक दूसरा लॉकडाउन लगा है। लॉकडाउन लगाने के बाद राज्य भर में कोरोना के संक्रमण में काफी गिरावट आई है।

बता दे, CM नीतीश कुमार ने इसके पहले सोमवार को क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की मीटिंग में कोरोना की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की। फिर उन्होंने बिहार के दोनों डिप्टी सीएम और अन्य मंत्रियों के साथ भी वर्चुअल मीटिंग की। जिसके बाद लॉकडाउन को लेकर फैसला लिया गया।

आपको बता दे, बिहार में रविवार को 4,002 नए कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई, जबकि 107 संक्रमितों की मौत हो गई। कोरोना संक्रमण की दर 3% पर पहुंच गई। एक दिन पहले राज्य में कोरोना संक्रमण दर 3।11 फीसदी था, जो रविवार को 3.01% हो गया। पिछले 24 घंटे की बात करें तो बिहार में कोरोना संक्रमित 8,111 मरीज इलाज के बाद स्वस्थ हो गए, जबकि 107 संक्रमितों की मौत हो गई। राज्य में कोरोना संक्रमितों के स्वस्थ होने की दर भी लगातार बढ़ रही है। राज्य में रिकवरी रेट बढ़कर 93.44% हो गई है। राज्य में अभी कोरोना के एक्टिव केस 40,691 हैं। कोरोना को लेकर पटना की परेशानियां कम नहीं हो रही है।

पटना में सर्वाधिक 795 नए कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है, जबकि 14 जिलों में 100 से अधिक नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान की गई है। मुजफ्फरपुर में 195, पूर्णिया में 118, सहरसा में 119, समस्तीपुर में 169, सुपौल में 187, वैशाली में 154 अररिया में 145, बेगूसराय में 180, भागलपुर में 123, गया में 126, गोपालगंज में 120, कटिहार में 108, मधेपुरा में 107, और पश्चिमी चंपारण में 117 नए कोरोना मरीजों की पहचान हुई है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत