Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

6 दरवाजों में सेट कर दीं 2100 बोतलें, शराब तस्करी का यह जुगाड़ देख पुलिस भी हैरान

बिहार में शराब की बिक्री पर पूरी तरह से प्रतिबंद लगा हुआ है लेकिन तस्करी करने वाले लोग मोटा मुनाफे के चक्कर में यहां शराब की सप्लाई करने में जुटे रहते हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 03 Nov 2022 10:32:42

6 दरवाजों में सेट कर दीं 2100 बोतलें, शराब तस्करी का यह जुगाड़ देख पुलिस भी हैरान

बिहार में शराब की बिक्री पर पूरी तरह से प्रतिबंद लगा हुआ है लेकिन तस्करी करने वाले लोग मोटा मुनाफे के चक्कर में यहां शराब की सप्लाई करने में जुटे रहते हैं। ऐसे में तस्कर तरह-तरह की तरकीबें भी अपनाते है। ऐसा ही ताजा मामला दिल्ली से सामने आया है। यहां पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है जोकि दिल्ली से खरीदी गई शराब को बिहार में सप्लाई करता था। लेकिन इस बार तस्करों ने जिस तरकीब को अपनाया है उससे पुलिस भी काफी हैरान है।
आउटर नॉर्थ जिला पुलिस की स्पेशल स्टाफ की टीम को शराब तस्करों के सक्रिय होने की सूचना मिली थी। पता चला था कि पंजाब ब्रांड की शराब की बोतलों को टेंपो में लादकर दिल्ली से बिहार ले जाया जा रहा है। आनन-फानन पुलिस की टीम एक्शन में आई और उस टेंपो की तलाश शुरू की गई। इसी बीच जनता फ्लैट सेक्टर-25 रोहिणी के पास वो टेंपो दिखी, जिसे पुलिस ने रोका। इसमें ड्राइवर रोशन और सर्वजीत सिंह बैठा हुआ था। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया और टेंपो की जांच शुरू की गई। पुलिस ने देखा कि टेंपो में छह प्लाई (लकड़ी के दरवाजे) के अलावा कुछ भी नहीं था। तस्करों ने पुलिस को बरगलाने की पूरी कोशिश की। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपियों ने जो सच उगला उससे पुलिस की टीम भी हैरान रह गई। जिसे सभी प्लाई समझ रहे थे वो शराब के लिए बनाई गई तिजोरी जैसी थी। पुलिस ने छेनी और हथौड़े की मदद से उन 6 प्लाई को खुलवाया। इस दौरान रॉयल ग्रीन ब्रांड की व्हिस्की की कुल 2112 बोतलें मिली। पूछताछ में आरोपियों ने बताया है कि वो लंबे समय से बिहार में अवैध शराब की तस्करी कर रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका