न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ट्रेन आने का इंतजार करता रहा टीचर, जैसे ही पास आई लगा दी छलांग; हाथ, सिर और धड़ हुए अलग

जहानाबाद रेलवे स्टेशन पर बुधवार सुबह एक शिक्षक ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। प्लेटफॉर्म पर लगे सीसीटीवी कैमरे में ये पूरी वारदात कैद हुई है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि ट्रेन के पास आने के बाद वो कूद जाता है, ताकि बचने की कोई उम्मीद ना रहे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 25 Mar 2022 9:08:47

ट्रेन आने का इंतजार करता रहा टीचर, जैसे ही पास आई लगा दी छलांग; हाथ, सिर और धड़ हुए अलग

जहानाबाद रेलवे स्टेशन पर बुधवार सुबह एक शिक्षक ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। प्लेटफॉर्म पर लगे सीसीटीवी कैमरे में ये पूरी वारदात कैद हुई है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि ट्रेन के पास आने के बाद वो कूद जाता है, ताकि बचने की कोई उम्मीद ना रहे। फुटेज में दिख रहा है कि महज 6 सेकेंड में तीन कदम चलकर युवक ट्रेन के सामने कूद जाता है, इतने में ट्रेन की 3 बोगियां उसके ऊपर से गुजर जाती है।

शिक्षक की पहचान काको प्रखंड क्षेत्र के एनवां गांव निवासी महेंद्र प्रताप के रूप में हुई। वह बुधवार सुबह पटना जाने की बात कह कर घर से निकला था, लेकिन चलती ट्रेन के आगे कूद कर आत्महत्या कर ली।

उस वक्त रेलवे स्टेशन पर मौजूद लोगों ने बताया कि वो प्लेटफॉर्म नंबर-2 पर हमारे साथ ही खड़े थे। थोड़े परेशान थे, बार-बार ट्रेन के आने का इंतजार कर रहे थे। प्लेटफॉर्म से वो बार-बार झांककर ट्रेन को देख रहे थे। जैसे ही ट्रेन प्लेटफॉर्म पर हमारे पास आने लगी वो एकदम से इंजन के आगे कूद गए। ये देख हम सभी चिल्लाने लगे और उसे रोकने की भी कोशिश की। लेकिन तब तक वह ट्रेन के आगे जा चुका था। जिसके कारण शिक्षक की ट्रेन के कटकर मौत हो गई।

शिक्षक महेंद्र प्रताप के ट्रेन के सामने कूदते ही प्लेटफॉर्म पर कोहराम मच गया। इतनी देर में ट्रेन की तीन बोगियां शिक्षक के ऊपर से गुजर गई। लोगों के हल्ला करने के बाद ड्राइवर ने ट्रेन रोकी। रेल पुलिस ने जब युवक के शव को ट्रेन के नीचे से निकाला तो उसके तीन टुकड़े हो चुके थे। सिर-धड़ अलग था, हाथ भी कटकर अलग हो गया था।

घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। शिक्षक के परिवार ने पहले ट्रेन से गिरने से मौत की बात कही थी। सबका कहना था कि ट्रेन से गिरकर ही उनकी मौत हुई होगी। लेकिन सीसीटीवी फुटेज के बाद ये साफ हो गया है कि उन्होंने खुदकुशी की है। अब परिवार इस मामले में कुछ भी कहने से बच रहा है। हालांकि, शिक्षक ने किन परिस्थितियों में आत्महत्या की, ये अभी कुछ भी साफ नहीं हो पाया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

कॉकपिट में पायलटों की लड़ाई, 30 हजार फीट से तेजी से नीचे आया विमान; 7500 कोड ने मचाया हड़कंप, फिर तबुक में लैंडिंग
कॉकपिट में पायलटों की लड़ाई, 30 हजार फीट से तेजी से नीचे आया विमान; 7500 कोड ने मचाया हड़कंप, फिर तबुक में लैंडिंग
केजरीवाल की CJP से अपील, ज्ञानेश कुमार नहीं सीधे पीएम मोदी के इस्तीफे की मांग करें; 2 अक्टूबर से आंदोलन की तैयारी
केजरीवाल की CJP से अपील, ज्ञानेश कुमार नहीं सीधे पीएम मोदी के इस्तीफे की मांग करें; 2 अक्टूबर से आंदोलन की तैयारी
जोधपुर से गोरखपुर के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, दिल्ली-मुरादाबाद-बरेली समेत इन शहरों से होकर जाएगी; जानें पूरा शेड्यूल
जोधपुर से गोरखपुर के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, दिल्ली-मुरादाबाद-बरेली समेत इन शहरों से होकर जाएगी; जानें पूरा शेड्यूल
जालंधर रैली में अमित शाह का ऐलान, 31 दिसंबर 2029 तक पंजाब को चिट्टा मुक्त करने का वादा; AAP सरकार पर भी साधा निशाना
जालंधर रैली में अमित शाह का ऐलान, 31 दिसंबर 2029 तक पंजाब को चिट्टा मुक्त करने का वादा; AAP सरकार पर भी साधा निशाना
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
लग्जरी कार नहीं, ऑटो रिक्शा से ‘धर्मन’ के सेट पर पहुंचे रजनीकांत, फैंस की भीड़ ने घेरा तो खुद बाहर आकर किया अभिवादन
लग्जरी कार नहीं, ऑटो रिक्शा से ‘धर्मन’ के सेट पर पहुंचे रजनीकांत, फैंस की भीड़ ने घेरा तो खुद बाहर आकर किया अभिवादन
मेरठ के नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 126 पेशियों और 22 से ज्यादा गवाहों के बाद आया फैसला
मेरठ के नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 126 पेशियों और 22 से ज्यादा गवाहों के बाद आया फैसला
पूर्व IAS दिव्या मित्तल के राजनीति में आने के बीच अखिलेश यादव का बयान, बोले- ‘हरा और लाल गमछा डालना पड़ेगा’
पूर्व IAS दिव्या मित्तल के राजनीति में आने के बीच अखिलेश यादव का बयान, बोले- ‘हरा और लाल गमछा डालना पड़ेगा’
‘जानामाज नहीं तो बिग बॉस नहीं’... आसिफ खान ने शो में आने से पहले मेकर्स के सामने रख दी थी शर्त
‘जानामाज नहीं तो बिग बॉस नहीं’... आसिफ खान ने शो में आने से पहले मेकर्स के सामने रख दी थी शर्त
शहजाद पूनावाला से भिड़ना सिवेत तोमर को पड़ा भारी, ‘राइज एंड फॉल 2’ से बाहर होते ही बोले- ‘मैं अपनी बात पर अडिग रहूंगा’
शहजाद पूनावाला से भिड़ना सिवेत तोमर को पड़ा भारी, ‘राइज एंड फॉल 2’ से बाहर होते ही बोले- ‘मैं अपनी बात पर अडिग रहूंगा’
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट ने जल्द सुनवाई से किया इनकार, 6 अक्टूबर के उपचुनाव से पहले 37 लाख से ज्यादा अपीलें लंबित
बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट ने जल्द सुनवाई से किया इनकार, 6 अक्टूबर के उपचुनाव से पहले 37 लाख से ज्यादा अपीलें लंबित
फहद अहमद से शादी से पहले मां बनना चाहती थीं स्वरा भास्कर, दो बार IVF की कोशिश का किया खुलासा
फहद अहमद से शादी से पहले मां बनना चाहती थीं स्वरा भास्कर, दो बार IVF की कोशिश का किया खुलासा
श्राद्ध में कौवों के लिए क्यों निकाला जाता है खाना? पितरों से क्या है इसका धार्मिक संबंध, जानें
श्राद्ध में कौवों के लिए क्यों निकाला जाता है खाना? पितरों से क्या है इसका धार्मिक संबंध, जानें