न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बिहार में 8 जून तक बढ़ाया लॉकडाउन लेकिन मिलेगी कई तरह की छूट

बिहार में लॉकडाउन को एक बार फिर बढ़ा दिया है। लॉकडाउन को बिहार में चौथी बार बढ़ाया गया है। बिहार में अब लॉकडाउन का अगला चरण 8 जून तक होगा

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 31 May 2021 1:24:28

बिहार में 8 जून तक बढ़ाया लॉकडाउन लेकिन मिलेगी कई तरह की छूट

बिहार में लॉकडाउन को एक बार फिर बढ़ा दिया है। लॉकडाउन को बिहार में चौथी बार बढ़ाया गया है। बिहार में अब लॉकडाउन का अगला चरण 8 जून तक होगा। इसको लेकर सरकार द्वारा नई गाइडलाइन भी जारी की जाएगी। लॉकडाउन बढ़ाने की जानकारी सीएम नीतीश (CM Nitish Kumar) कुमार ने ट्वीट करके दी।

इन मामलों में छूट

भले ही लॉकडाउन को 8 जून को बढ़ा दिया गया है लेकिन खबर है कि लॉकडाउन में कई मामलों में छूट देने की भी संभावना है। माना जा रहा है कि दुकानों के खुलने के समय में और छूट मिल सकती है। फिलहाल शहरी इलाकों में सुबह 6 से 10 बजे तक ही जरूरी दुकानें खुल सकती हैं। फिलहाल सूबे में जरूरी सामान की दुकानों के खुलने का समय शहरी इलाकों में सुबह 6 से 10 और ग्रामीण इलाकों में सुबह 8 से 12 बजे तक है। इन दुकानों के खुलने की समय सीमा बढ़ाई जा सकती है। सरकार ने जरूरी सामान के अलावा कृषि सामग्री की दुकानों को सभी दिन और हार्डवेयर दुकानों को सप्ताह में तीन दिन खोलने की अनुमति दे रखी है। 1 जून के बाद कपड़े और कुछ दूसरी दुकानों को भी खोलने की इजाजत दिये जाने की संभावना है। इसके अलावा निजी और सरकारी कार्यालयों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ाई जा सकती है। सार्वजनिक कार्यक्रमों में भी संख्या को लेकर फैसला आज किया जाएगा।

बिहार में कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए सरकार ने 5 मई को पहली बार लॉकडाउन लगाया था, जिसे अभी तक तीन बार बढ़ाया जा चुका था और आज 31 मई सोमवार को ये चौथी बार बढ़ाया गया। बता दे, पहले से ही या कयास लगाए जा रहे थे कि बिहार में कोरोना वायरस पर नियंत्रण के लिए सरकार लॉकडाउन की अवधि को बढ़ा सकती है। बिहार में कोरोना की रफ्तार लॉकडाउन लगाने के बाद से ही काफी धमी है और ये आंकड़ा रोजाना मिलने वाले केस की बात करें तो दो हजार के आसपास आ गया है।

बिहार में सख्ती के साथ लॉकडाउन के पालन का नतीजा है कि पिछले चंद सप्ताह में कोरोना का संक्रमण हर दिन 15000 से घटकर 1500 तक पहुंच गया है।

रविवार को मिले 1475 नए मरीज

बिहार में रविवार को 1475 नए कोरोना मरीजों की पहचान हुई है। पिछले 24 घंटे में 1 लाख 494 सैंपल की कोरोना जांच की गई। राज्य में कोरोना संक्रमण दर 1.46% हो गई। एक दिन पूर्व राज्य में संक्रमण दर 1.80% थी। इस प्रकार, संक्रमण दर में पिछले 24 घंटे में 0.34% की कमी आ गयी। राज्य में पिछले 24 घंटे में 4130 संक्रमित मरीज इलाज के बाद स्वस्थ हो गए जबकि 52 संक्रमितों की मौत हो गयी। राज्य में कोरोना संक्रमितों के स्वस्थ होने की दर 96.67% हो गई। जबकि एक दिन पूर्व संक्रमितों के स्वस्थ होने की दर 96.29% थी। राज्य में वर्तमान में 18,377 एक्टिव मरीजों का इलाज चल रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

एशियन गेम्स क्रिकेट फाइनल में भारत का दबदबा, पाकिस्तान को 19 रन से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स क्रिकेट फाइनल में भारत का दबदबा, पाकिस्तान को 19 रन से हराकर जीता गोल्ड
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
संजय दत्त ने बताया जेल में उन्हें तोड़ने की हुई थी कोशिश, हथकड़ी लगने पर रो पड़े थे पिता सुनील दत्त
संजय दत्त ने बताया जेल में उन्हें तोड़ने की हुई थी कोशिश, हथकड़ी लगने पर रो पड़े थे पिता सुनील दत्त
मदुरंतकम में प्रचार के दौरान खेत में उतरे CM विजय, कीचड़ में चलाया ट्रैक्टर; बुजुर्ग महिला ने उतारी आरती
मदुरंतकम में प्रचार के दौरान खेत में उतरे CM विजय, कीचड़ में चलाया ट्रैक्टर; बुजुर्ग महिला ने उतारी आरती
‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को किया सलाम
‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को किया सलाम
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया