न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते ब‍िहार सरकार का बड़ा फैसला, 5 अप्रैल तक इन लोगों की सभी छुट्टियां रद्द

बिहार में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने बड़ा फैसला लिया है. स्वास्थ्य विभाग ने अब 5 अप्रैल तक डॉक्टर से लेकर अधिकारी और सभी स्वास्थ्यकर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 19 Mar 2021 1:52:08

कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते ब‍िहार सरकार का बड़ा फैसला, 5 अप्रैल तक इन लोगों की सभी छुट्टियां रद्द

बिहार में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने बड़ा फैसला लिया है. स्वास्थ्य विभाग ने अब 5 अप्रैल तक डॉक्टर से लेकर अधिकारी और सभी स्वास्थ्यकर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी है। स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव ने गुरुवार को अधिकारियों के साथ बैठक कर आदेश जारी किया है कि 5 अप्रैल तक डॉक्टर, संविदा डॉक्टर, मेडिकल ऑफिसर, अधीक्षक, प्राचार्य, निदेशक प्रमुख, जूनियर रेजिडेंट, सीनियर रेजिडेंट, पारा मेडिकल कर्मी, जीएनएम, एएनएम कर्मियों की सभी छुट्टियां रद्द रहेगी।

प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत ने सभी सिविल सर्जन और डीएम को ये भी निर्देश दिया है कि जो भी कर्मी अभी छुट्टी पर हैं। उनकी छुट्टी को तत्काल निरस्त करते हुए उन्हें वापस ड्यूटी पर लगाया जाए। इसके साथ ही राज्य स्वास्थ्य समिति ने सभी अस्पतालों से कर्मियों की सूची भी मांगी है, जिसके आधार पर पीपीई किट, मास्क,ग्लब्स और सैनिटाइजर की व्यवस्था कराई जा रही है। पीएमसीएच, एनएमसीएच और एम्स को पूरी तरह से अलर्ट किया गया है और आइसोलेशन बेड बढ़ाने के भी निर्देश दिए गए हैं। बताते चले कि कोरोना संक्रमण की रफ्तार में एक बार फिर से तेजी से इजाफा देखने को मिल रहा है और एक दिन में आंकड़ा शतक पार गया है। पिछले 24 घंटे में बिहार में 107 नए मरीजों में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई है तो पटना हॉट स्पॉट बनने लगा है।

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, पटना में एक साथ सबसे ज्यादा 26 मरीज पॉजिटिव पाए गए हैं, जबकि भागलपुर में तेजी से नए लोगों में संक्रमण फैल रहा है। भागलपुर में भी 11 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है तो कई नए जिलों में भी भोजपुर, रोहतास, सीतामढ़ी समेत कुल 26 जिलों में मरीज मिले हैं। पॉजिटिव मरीजों के आंकड़े बढ़ने के साथ ही राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 405 पर पहुंच गई है, तो राज्य में सैम्पल जांच की संख्या भी बढ़ा दी गई है।

गुरुवार की रिपोर्ट के मुताबिक, एक दिन में कुल 59 हजार 76 लोगों की कोरोना जांच हुई है। पटना में अब एक्टिव मरीजों की संख्या सबसे ज्यादा यानि 183 पर पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम अब हर जगह सैम्पल जांच में जुट गई है तो सभी अस्पतालों और आइसोलेशन सेंटर्स पर डॉक्टरों की तैनाती भी कर दी गई है। राज्य के सभी जिलों को निर्देश दिया गया है कि जहां भी पॉजिटिव मरीज मिलते हैं वहां माइक्रो कंटेन्मेंट जोन बनाया जाए ऐसे में डीएम से लेकर सिविल सर्जन भी मॉनिटरिंग में लगे हैं और लोगों से भी एहतियात बरतने की अपील की जा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

एशियन गेम्स क्रिकेट फाइनल में भारत का दबदबा, पाकिस्तान को 19 रन से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स क्रिकेट फाइनल में भारत का दबदबा, पाकिस्तान को 19 रन से हराकर जीता गोल्ड
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
संजय दत्त ने बताया जेल में उन्हें तोड़ने की हुई थी कोशिश, हथकड़ी लगने पर रो पड़े थे पिता सुनील दत्त
संजय दत्त ने बताया जेल में उन्हें तोड़ने की हुई थी कोशिश, हथकड़ी लगने पर रो पड़े थे पिता सुनील दत्त
मदुरंतकम में प्रचार के दौरान खेत में उतरे CM विजय, कीचड़ में चलाया ट्रैक्टर; बुजुर्ग महिला ने उतारी आरती
मदुरंतकम में प्रचार के दौरान खेत में उतरे CM विजय, कीचड़ में चलाया ट्रैक्टर; बुजुर्ग महिला ने उतारी आरती
‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को किया सलाम
‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को किया सलाम
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया