न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गया: डंपर ने कार को मारी टक्कर, 7 की मौत; हादसे का मंजर जिसने भी देखा कलेजा कांप उठा

गया जिले के डोभी प्रखंड के NH-99 स्थित कंजियार गांव के पास बेहद दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। डंपर ने सामने से आ रहे एक इनोवा कार में भीषण टक्कर मार दी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 23 Jul 2021 10:12:25

गया: डंपर ने कार को मारी टक्कर, 7 की मौत; हादसे का मंजर जिसने भी देखा कलेजा कांप उठा

गया जिले के डोभी प्रखंड के NH-99 स्थित कंजियार गांव के पास बेहद दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। डंपर ने सामने से आ रहे एक इनोवा कार में भीषण टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार में सवार छह युवकों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक बेहद गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उसे गया मगध मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में उसने भी दम तोड़ दिया।

मरने व घायल होने वालों की ठोस जानकारी अभी न तो पुलिस को मिल सकी है और न ही स्थानीय लोगों को। स्थानीय लोग बता रहे हैं कि गंभीर रूप से घायल युवक गया जिले के बाराचट्‌टी स्थित एक गांव का रहने वाला था। वह ग्रामीण चिकित्सा के पेशे से जुड़ा है। हादसे में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। कार के बैक ग्लास पर प्रेस लिखा है।

सामने से डंपर ने मारी ठोकर

घटना स्थल पर मौजूद लोगों के मुताबिक गया डोभी चतरा मार्ग पर इनोवा कार तेजी से झारखंड की ओर से आ रही थी। वहीं सामने से डंपर भी आ रहा था, जो डोभी की ओर जा रहा था। अचानक से डंपर वाले ने कार में सामने से टक्कर मार दी। इससे कार के आधे से अधिक हिस्से के परखच्चे उड़ गए। सड़क पर इस जबर्दस्त हादसे के बारे में सुनकर कंजियार व आसपास के गांव के लोग मौके पर दौड़ पड़े, तब तक कार में सवार 6 युवकों की मौत हो चुकी थी।

आननफानन में गांव वालों ने डोभी पुलिस को घटना की सूचना दी। इस बीच गांव वालों ने कार में जीवित पड़े एक युवक को किसी तरह से बाहर निकाला। तब तक पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस व गांव वालों की मदद से उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, लेकिन उसने भी दम तोड़ दिया।

घटनास्थल पर जिसने भी कार में सवार मरे पड़े हुए युवकों की लाश देखी, उनका कलेजा कांप गया। कार का फर्श, सीट, शीशा डेस्क बोर्ड व सड़क पर युवकों का खून बह रहा था। सड़क पर खून के थक्के पड़े थे। वहीं पुलिस भी इस घटना को देख कांप गई। वह आननफानन में कार के नंबर से उसके मालिक व युवकों की जानकारी जुटाने में जुट गई।

डोभी थानाध्यक्ष अजय कुमार का कहना है कि घायल की बाबत अब तक की मिली जानकारी के अनुसार वह बाराचाट्‌टी के लेमोगढ़ का रहने वाला था। शेष की जानकारी जुटाई जा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

एशियन गेम्स क्रिकेट फाइनल में भारत का दबदबा, पाकिस्तान को 19 रन से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स क्रिकेट फाइनल में भारत का दबदबा, पाकिस्तान को 19 रन से हराकर जीता गोल्ड
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
संजय दत्त ने बताया जेल में उन्हें तोड़ने की हुई थी कोशिश, हथकड़ी लगने पर रो पड़े थे पिता सुनील दत्त
संजय दत्त ने बताया जेल में उन्हें तोड़ने की हुई थी कोशिश, हथकड़ी लगने पर रो पड़े थे पिता सुनील दत्त
मदुरंतकम में प्रचार के दौरान खेत में उतरे CM विजय, कीचड़ में चलाया ट्रैक्टर; बुजुर्ग महिला ने उतारी आरती
मदुरंतकम में प्रचार के दौरान खेत में उतरे CM विजय, कीचड़ में चलाया ट्रैक्टर; बुजुर्ग महिला ने उतारी आरती
‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को किया सलाम
‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को किया सलाम
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया