न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बिहार: अवैध शराब कारोबार के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3600 लीटर के साथ तीन लोग गिरफ्तार

दाउदनगर-औरंगाबाद रोड में स्थित पत्थर कट्टी से उच्च कुंधी जाने वाली सड़क में शराब उतार रहे एक ट्रक के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की और करीब 3600 लीटर शराब जब्त की है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 29 Jul 2021 12:03:05

बिहार: अवैध शराब कारोबार के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3600 लीटर के साथ तीन लोग गिरफ्तार

दाउदनगर पुलिस ने अवैध शराब बिक्री के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मंगलवार की रात भारी मात्रा में शराब बरामद की है। दाउदनगर-औरंगाबाद रोड में स्थित पत्थर कट्टी से उच्च कुंधी जाने वाली सड़क में शराब उतार रहे एक ट्रक के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की और करीब 3600 लीटर शराब जब्त की है। पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार भी किया है। तीनों ही झारखंड के हरिहरगंज के निवासी बताए जाते हैं।

पुलिस ने इस धंधे में शामिल एक ट्रक, एक सूमो और दो सैंटरो कार के साथ तीन मोबाइल भी जब्त किया है। इनके चालक भागने में सफल रहे। वाहन मालिकों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए सत्यापन किया जा रहा है।

थानाध्यक्ष शशि कुमार राणा ने बताया कि इस मामले में झारखंड के हरिहरगंज निवासी पप्पू कुमार, विकास कुमार एवं रवि रंजन कुमार को गिरफ्तार किया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। इस मामले में जब्त किए गए वाहनों के मालिकों का सत्यापन कराया जा रहा है।

पूरी कार्रवाई थाना अध्यक्ष शशि कुमार राणा के नेतृत्व में की गई। उनके साथ वीरेंद्र पासवान, मनोज पांडे, वजीर आलम, मिथिलेश कुमार, अंजनी कुमार ङ्क्षसह, राकेश कुमार राय एवं पुलिस बल के अन्य जवान शामिल रहे।

बताया गया कि हरिहरगंज से शराब लेकर यह ट्रक यहां आया था। उचकुंधी के समीप खेत में शराब की खेप उतारी जा रही थी। इसे छोटे वाहनों द्वारा अन्य विक्रेता ले जा रहे थे। पुलिस ने बताया कि ट्रक कीचड़ में फंस गया था। नतीजा जेसीबी मशीन तक लगाया गया तब जाकर ट्रक निकला।

दाऊदनगर पुलिस ने नीमा स्थित एक घर से शत्रुघ्न चंद्रवंशी को बुधवार को गिरफ्तार किया है। वह शराब के नशे में अपने घर में हल्ला हंगामा कर रहा था। दाउदनगर पुलिस ने कसेरा टोली रोड स्थित जीमूत वाहन भगवान के चौक के समीप से रंजीत प्रसाद उर्फ गोरख कुमार को गिरफ्तार किया है। शराब बेचने का उस पर पुलिस ने आरोप लगाया है। एएसआई उमेश प्रसाद यादव द्वारा यह कार्रवाई की गई है। इस कार्रवाई में उसके पास से 300 एमएल का 14 बोतल शराब और एक मोटरसाइकिल जब्त किया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

एशियन गेम्स क्रिकेट फाइनल में भारत का दबदबा, पाकिस्तान को 19 रन से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स क्रिकेट फाइनल में भारत का दबदबा, पाकिस्तान को 19 रन से हराकर जीता गोल्ड
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
संजय दत्त ने बताया जेल में उन्हें तोड़ने की हुई थी कोशिश, हथकड़ी लगने पर रो पड़े थे पिता सुनील दत्त
संजय दत्त ने बताया जेल में उन्हें तोड़ने की हुई थी कोशिश, हथकड़ी लगने पर रो पड़े थे पिता सुनील दत्त
मदुरंतकम में प्रचार के दौरान खेत में उतरे CM विजय, कीचड़ में चलाया ट्रैक्टर; बुजुर्ग महिला ने उतारी आरती
मदुरंतकम में प्रचार के दौरान खेत में उतरे CM विजय, कीचड़ में चलाया ट्रैक्टर; बुजुर्ग महिला ने उतारी आरती
‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को किया सलाम
‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को किया सलाम
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया