न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बिहार : जमीन विवाद के चलते घर में घुसकर तीन भाइयों को मारी गोली, दो की मौत, तीसरा गंभीर

बिहार के भागलपुर के खगड़िया गाँव में आपसे रंजिश में तीन भाइयों पर गोली से हमला किया गया। इस हमले में दो भाइयों की मौत हो गई वहीं, एक भाई की हालत गंभीर बनी हुई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 13 Aug 2021 10:38:37

बिहार : जमीन विवाद के चलते घर में घुसकर तीन भाइयों को मारी गोली, दो की मौत, तीसरा गंभीर

बिहार के भागलपुर के खगड़िया गाँव में आपसे रंजिश में तीन भाइयों पर गोली से हमला किया गया। इस हमले में दो भाइयों की मौत हो गई वहीं, एक भाई की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना बेलदौर थाना क्षेत्र के सकरोहर गांव की है। यह घटना गुरुवार देर रात करीब एक बजे की है। उस समय बारिश हो रही थी। बारिश के बीच पुलिस की वर्दी में आए करीब डेढ़ दर्जन अपराधियों ने तीनों भाइयों के घर घुसकर गाली-गलौज की। विरोध किया तो ताबड़तोड़ फाइरिंग करने लगे। इसमें धनंजय सिंह (52 वर्ष), विजेंदर सिंह (48 वर्ष) और पप्पू सिंह (40 वर्ष) को गोली लग गई। घटना में बड़े भाई धनंजय सिंह और विजेंदर सिंह की मौके पर मौत हो गई। पप्पू सिंह की हालत गंभीर है। डबल मर्डर से गांव में दहशत का माहौल है। कोई भी व्यक्ति इस मामले में बोलने से बच रहा है।

धनंजय सिंह के पुत्र राजीव रंजन उर्फ चंदन कुमार ने बताया- 'गोतिया अक्षय कुमार उर्फ पमपम सिंह के साथ वर्षों से जमीन विवाद चल रहा है। उसने साजिश के तहत अपराधियों के साथ मिलकर मेरे पिता और चाचा की हत्या कर दी'।

शुक्रवार सुबह घटनास्थल पर पहुंचे SDPO मनोज कुमार ने परिजनों से मामले की जानकारी ली और हत्याकांड में शामिल सभी अपराधियों की अविलंब गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। SDPO ने बताया- 'घटना आपसी जमीन विवाद में रंजिश का परिणाम है, अपराधियों को चिह्नित करने के साथ गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है'। बेलदौर के थानाध्यक्ष शिव कुमार यादव ने बताया कि पुलिस की वर्दी में आए अपराधी कौन थे, इसकी भी जांच की जा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

एशियन गेम्स क्रिकेट फाइनल में भारत का दबदबा, पाकिस्तान को 19 रन से हराकर जीता गोल्ड

आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव

दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें

ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी

संजय दत्त ने बताया जेल में उन्हें तोड़ने की हुई थी कोशिश, हथकड़ी लगने पर रो पड़े थे पिता सुनील दत्त

मदुरंतकम में प्रचार के दौरान खेत में उतरे CM विजय, कीचड़ में चलाया ट्रैक्टर; बुजुर्ग महिला ने उतारी आरती

‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को किया सलाम

ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन

कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR

दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा

पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू

केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले

सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी

यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया