न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना को लेकर नीतीश सरकार का बड़ा फैसला, बिहार को किया पूरा बंद

बिहार में बेकाबू होते कोरोना के संक्रमण को देखते हुए नीतीश सरकार ने आखिर 15 मई तक के लिए पूर्ण लॉकडाउन लगा दिया गया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 04 May 2021 12:47:57

कोरोना को लेकर नीतीश सरकार का बड़ा फैसला, बिहार को किया पूरा बंद

बिहार में बेकाबू होते कोरोना के संक्रमण को देखते हुए नीतीश सरकार ने आखिर 15 मई तक के लिए पूर्ण लॉकडाउन लगा दिया गया है। सरकार के तमाम दावों के बावजूद बिहार में कोरोना के प्रसार पर नियंत्रण नहीं हो पा रहा है, इस कारण खुद सरकार ने लॉकडाउन का फैसला लिया है। CM नीतीश कुमार ने सोमवार दूसरी बार पटना की सड़कों पर उतरकर स्थिति का जायजा लिया था। इसके बाद उन्होंने दोनों डिप्टी सीएम और अन्य अधिकारियों के साथ हाईलेवल मीटिंग बुला ली थी। इसी मीटिंग में निर्णय लिया गया कि बिहार में संक्रमण फैलने से रोकने का तरीका अब यही है। 15 मई तक ये लॉकडाउन किया गया है। CM नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया से इसकी जानकारी दी।

सीएम नीतीश कुमार ने ट्वीट करते हुए लिखा,'कल सहयोगी मंत्रीगण एवं पदाधिकारियों के साथ चर्चा के बाद बिहार में फिलहाल 15 मई, 2021 तक लाॅकडाउन लागू करने का निर्णय लिया गया। इसके विस्तृत मार्गनिर्देशिका एवं अन्य गतिविधियों के संबंध में आज ही आपदा प्रबंधन समूह को कार्रवाई करने हेतू निर्देश दिया गया है।'

आपको बता दे, बिहार में फिलहाल शाम 6 बजे से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू लगा है। सभी दुकानें शाम 4 बजे बंद हो जा रही हैं। सभी सरकारी-निजी ऑफिस (आवश्यक सेवाओं में आने वाले को छोड़कर) भी अभी 25% कर्मियों के साथ शाम 4 बजे तक ही खुल रहे हैं। हालांकि नाइट कर्फ्यू का यह नियम पब्लिक ट्रांसपोर्ट, कृषि कार्य, औद्योगिक इकाइयों, निर्माण कार्य, स्वास्थ्य प्रतिष्ठानों और इससे संबंधित कार्यों, ठेले पर फल-सब्जी की बिक्री करने वालों, रेस्टोरेंट्स इत्यादि पर लागू नहीं है। रेस्टोरेंट में रात 9 बजे तक खाना पैक करवाकर ले जाने की सुविधा जारी है।

सोमवार को ही पटना हाईकोर्ट ने लॉकडाउन पर किया था सवाल

बिहार में कोरोना से होने वाली मौत की संख्या में भी लगातार वृद्धि देखी जा रही है। ऐसे में कई समूहों व संगठनों से प्रदेश में लॉकडाउन की मांग उठाई जा रही थी। पटना हाई कोर्ट ने भी सोमवार को ही बिहार सरकार से पूछा था कि वह सूबे में पूर्ण लॉकडाउन पर क्या निर्णय ले रही है। न्यायमूर्ति चक्रधारी शरण सिंह और न्यायमूर्ति मोहित कुमार शाह की खंडपीठ ने बिहार सरकार से पूछा कि बिहार में लॉकडाउन लगाने की क्या तैयारी है। कब तक राज्‍य में पूर्ण लॉकडाउन लगाया जाएगा। हाईकोर्ट ने सुनवाई करते हुए सरकार के सिस्टम को फ्लॉप बताया था। साथ ही राज्य सरकार से इस मसले पर 4 मई यानी आज जवाब देने को कहा था।

कोर्ट ने बिहार में कोरोना नियंत्रण के लिए किए जा रहे सरकारी प्रयासों को एक बार फिर नाकाफी माना है। इससे पहले IMA ने भी बिहार के हालात को देखते हुए 15 दिन के लिए लॉकडाउन की मांग की थी। राजनीतिक पार्टियों की तरफ से भी लॉकडाउन करने की मांग चल रही थी।

बिहार में पिछले 24 घंटे में 82 मरीजों की मौत

बता दें कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक, सोमवार को बिहार में कोरोना संक्रमण के 11 हजार 407 नए मामले सामने आए। जबकि 82 मरीजों की मौत भी हुई। नए मामले सामने आने के बाद राज्य में कोरोना के एक्टिव (सक्रिय) मरीजों की संख्या 1,07,667 पहुंच गई। राजधानी पटना में सर्वाधिक 2,028 नए संक्रमित मिले, जबकि गया में 662, बेगूसराय में 510, वैशाली में 1,035, पश्चिमी चंपारण 549 तथा मुजफ्फरपुर 653 नए कोरोना संक्रमित मिले। राज्य में एक दिन में कुल 72,658 नमूनों की जांच की गई।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

एशियन गेम्स क्रिकेट फाइनल में भारत का दबदबा, पाकिस्तान को 19 रन से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स क्रिकेट फाइनल में भारत का दबदबा, पाकिस्तान को 19 रन से हराकर जीता गोल्ड
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
संजय दत्त ने बताया जेल में उन्हें तोड़ने की हुई थी कोशिश, हथकड़ी लगने पर रो पड़े थे पिता सुनील दत्त
संजय दत्त ने बताया जेल में उन्हें तोड़ने की हुई थी कोशिश, हथकड़ी लगने पर रो पड़े थे पिता सुनील दत्त
मदुरंतकम में प्रचार के दौरान खेत में उतरे CM विजय, कीचड़ में चलाया ट्रैक्टर; बुजुर्ग महिला ने उतारी आरती
मदुरंतकम में प्रचार के दौरान खेत में उतरे CM विजय, कीचड़ में चलाया ट्रैक्टर; बुजुर्ग महिला ने उतारी आरती
‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को किया सलाम
‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को किया सलाम
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया