न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बिहारवासियों से CM नीतीश कुमार की अपील - हौसला और धैर्य रखें, हम इस जंग को भी जीतेंगे, कृपया जागरूक एवं सतर्क रहें

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहारवासियों से हौसला एवं धैर्य बनाएं रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सरकार बचाव के लिए सभी जरूरी कदम उठा रही है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 13 May 2021 10:40:02

बिहारवासियों से CM नीतीश कुमार की अपील - हौसला और धैर्य रखें, हम इस जंग को भी जीतेंगे, कृपया जागरूक एवं सतर्क रहें

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहारवासियों से हौसला एवं धैर्य बनाएं रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सरकार बचाव के लिए सभी जरूरी कदम उठा रही है। कृपया जागरूक एवं सतर्क रहें। डॉक्टरों की सलाह और दिशा-निर्देशों का पालन करें। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि बिहारवासियों को कोरोना के खिलाफ एकजुट होकर दृढ़ इच्छाशक्ति और सकारात्मक सोच के साथ मुकाबला करना चाहिए।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यवासियों से यह भी अपील करी है कि सब मास्क जरूर लगाएं। दो गज की दूरी बनाए रखें। हाथ धोते रहें और नंबर आने पर टीका जरूर लगवाएंं। भरोसा है कि हम सब मिलकर इस बीमारी से मुक्ति अवश्य प्राप्त करेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य में लॉकडाउन को सफल बनाने में सबका सहयोग जरूरी है। बिहारवासी कोरोना के खिलाफ जंग में सफल होंगे।

एक लाख से अधिक लोगों की कोरोना जांच

मुख्यमंत्री ने वॉयस मैसेज के जरिए भी उक्त आशय की अपील की है। उन्होंने कहा कि राज्य में पिछले वर्ष इस महामारी से लोगों को राहत पहुंचाने के लिए कई कदम उठाए गए थे। परिणाम हुआ था कि 8 मार्च 2021 को कोरोना के मरीजों की संख्या घट कर मात्र 248 रह गई थी। मार्च के बाद कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में राज्य में मरीजों की संख्या में अचानक तेजी आई है। इसे देखते हुए जांच की संख्या बढ़ा दी गई है। अब एक लाख से अधिक लोगों की कोरोना जांच हो रही है। आवश्यक दवाओं के साथ-साथ अस्पतालों में सभी प्रकार की आधारभूत संरचना जैसे-बेड, पाइप ऑक्सीजन, वेंटिलेटर, ऑक्सीजन कंसंट्रेटर और रेमडेसिविर आदि की व्यवस्था पर भी पूरा धयान दिया जा रहा है।

लॉकडाउन को सफल बनाने में सबका सहयोग जरूरी

मुख्यमंत्री ने कहा कि लॉकडाउन से कोरोना मरीजों की संख्या में कमी आ रही है। इस दौरान इच्छुक लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने का काम किया जा रहा है। सभी जिलों में गरीब, असहाय लोगों के लिए सामुदायिक रसोईघर चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य में लॉकडाउन को सफल बनाने में सबका सहयोग जरूरी है।

रिकवरी रेट 83.43%

आपको बता दे, बिहार में संक्रमण के मामलों में तेजी से कमी आई है। 24 घंटे में न सिर्फ नए मामलों में कमी आई है बल्कि एक्टिव केस भी कम हुए हैं। इसका असर रिकवरी पर पड़ा है। प्रदेश की रिकवरी रेट अब 83.43% हो गई है। वहीं, 12 मई को राज्य में 1,11,740 लोगों की जांच कराई गई है। बीते 24 घंटे में राज्य में 9863 मरीज मिले है वहीं, 12,265 मरीज ठीक भी हुए है। इस दौरान 74 लोगों की मौत भी हुई है। मंगलवार को राज्य में मरने वालों का आंकड़ा 72 था। 7 दिनों से मौत के आंकड़ों में कोई कमी नहीं हो रही है। मृतकों में ज्यादातर गंभीर बीमारियों वाले हैं। इसके अलावा, 45 से कम उम्र के लोगों की भी जान जा रही है। बिहार में अभी 99,623 एक्टिव केस है वहीं, 3503 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई
AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड
अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड
‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत
‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत
‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को किया सलाम
‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को किया सलाम
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया