न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बिहार: बक्सर में 10 दिन में जलीं 789 लाशें, रिपोर्ट में दर्ज हुई सिर्फ 6

बिहार में कोरोना के बढ़े मामलों और राज्य सरकार द्वारा की गई व्यवस्था पर पटना हाई कोर्ट लगातार मॉनिटरिंग कर रही है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 18 May 2021 1:42:55

बिहार: बक्सर में 10 दिन में जलीं 789 लाशें,  रिपोर्ट में दर्ज हुई सिर्फ 6

बिहार में कोरोना के बढ़े मामलों और राज्य सरकार द्वारा की गई व्यवस्था पर पटना हाई कोर्ट लगातार मॉनिटरिंग कर रही है। पटना हाई कोर्ट में मंगलवार को हुई सुनवाई के दौरान जो रिपोर्ट पेश की गई वह चौकाने वाली है। मुख्य सचिव की रिपोर्ट में कहा गया है कि पिछले 1 मार्च से 13 मई के बीच बक्सर में कोरोना से सिर्फ 6 लोगों की मौत हुई है लेकिन प्रमंडलीय आयुक्त की रिपोर्ट पर नजर डाले तो 5 मई से 14 मई तक बक्सर के श्मशान घाट पर 789 लाशें जलाई गईं। दोनों रिपोर्ट सामने आने के बाद हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस संजय करोल और जस्टिस कुमार की बेंच ने इसे तर्कहीन बताया।

मुख्य सचिव और आयुक्त के रिपोर्ट के विरोधाभास के बाद हाई कोर्ट ने महाधिवक्ता से पूछा कि आखिर सच क्या है? हाई कोर्ट ने महाधिवक्ता से पूछा है कि बक्सर में 1 मार्च से 13 मई तक कितने कोरोना के एक्टिव मरीज रहे? जिन लोगों की मौत हुई सभी का डीटेल्स बताएं और 19 मई तक कोर्ट में अपनी रिपोर्ट पेश करे।

पिछले दिनों बक्सर में गंगा नदी में एक के बाद एक लाशों के मिलने के बाद हंगामा मच गया था। स्थानीय प्रशासन का कहना था कि यूपी से लाशें आई हैं। शवों के गंगा में मिलने के बाद जिला प्रशासन द्वारा गंगा किनारे गस्ती और चौकसी बढ़ा दी गई।

यह है राज्य का हाल

बिहार में पिछले 24 घंटे में 5920 नए मरीजों की पुष्टि हुई है वहीं, इस दौरान 96 मरीजों की मौत भी हुई है। विभाग के मुताबिक, पिछले साल शुरू हुई महामारी की चपेट में अबतक 6,57,829 लोग आ चुके हैं जिनमें से 5,84,203 मरीज ठीक हुए। ठीक होने वाले मरीजों में 11,216 लोग गत 24 घंटे में संक्रमण मुक्त हुए हैं। बिहार में पिछले 24 घंटों के दौरान कुल 1,25,342 नमूनों की जांच गई। अब तक राज्य में 2,81,94,831 नमूनों की जांच की गयी है। बिहार में वर्तमान में कोविड 19 के 69,697 मरीज उपचाराधीन हैं। वहीं मरीजों के ठीक होने की दर 88.81% है।

कहाँ कितनी हुई मौत

पटना में 20, बेगूसराय में 11, लखीसराय एवं सारण में 4-4, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, नालंदा, पश्चिम चंपारण, सिवान एवं सुपौल में 3-3, अररिया, भागलपुर, भोजपुर, बक्सर, जमुई, कैमूर, मधुबनी, मुंगेर, रोहतास एवं वैशाली के 2-2, बांका, गया, जहानाबाद, किशनगंज, मधेपुरा, पूर्वी चंपारण, समस्तीपुर, शेखपुरा एवं सीतामढ़ी के 1-1 मरीज की मौत हुई है।

यहां मिले मरीज

बिहार में सबसे अधिक 1189 मामले राजधानी पटना के हैं। विभाग ने बताया कि इसके अलावा अररिया में 106, औरंगाबाद में 169, बेगूसराय में 214, भागलपुर में 165, बक्सर में 53, दरभंगा में 106, पूर्वी चंपारण में 191, गया में 289, गोपालगंज में 174, कटिहार में 153, खगड़िया में 87, किशनगंज में 96, मधेपुरा में 110, मधुबनी में 226, मुंगेर में 66, मुजफ्फरपुर में 203, नालंदा में 226, पूर्णिया में 161, सहरसा में 133, समस्तीपुर में 280, सारण में 124, शेखपुरा में 57, सीतामढ़ी में 58, सिवान में 136, सुपौल में 371, वैशाली में 371 तथा पश्चिम चंपारण में 228 नए मामले आए।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

एशियन गेम्स क्रिकेट फाइनल में भारत का दबदबा, पाकिस्तान को 19 रन से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स क्रिकेट फाइनल में भारत का दबदबा, पाकिस्तान को 19 रन से हराकर जीता गोल्ड
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
संजय दत्त ने बताया जेल में उन्हें तोड़ने की हुई थी कोशिश, हथकड़ी लगने पर रो पड़े थे पिता सुनील दत्त
संजय दत्त ने बताया जेल में उन्हें तोड़ने की हुई थी कोशिश, हथकड़ी लगने पर रो पड़े थे पिता सुनील दत्त
मदुरंतकम में प्रचार के दौरान खेत में उतरे CM विजय, कीचड़ में चलाया ट्रैक्टर; बुजुर्ग महिला ने उतारी आरती
मदुरंतकम में प्रचार के दौरान खेत में उतरे CM विजय, कीचड़ में चलाया ट्रैक्टर; बुजुर्ग महिला ने उतारी आरती
‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को किया सलाम
‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को किया सलाम
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया