Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

पुंछ में सेना पर बड़ा आतंकी हमला, 3 जवान शहीद, 6 घायल

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में आतंकियों ने सेना की दो गाड़ियों पर गुरुवार (21 दिसंबर) को हमला किया। आतंकियों की इस गोलीबारी में तीन जवान शहीद हो गए हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 21 Dec 2023 10:46:00

पुंछ में सेना पर बड़ा आतंकी हमला, 3 जवान शहीद, 6 घायल

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में आतंकियों ने सेना की दो गाड़ियों पर गुरुवार (21 दिसंबर) को हमला किया। आतंकियों की इस गोलीबारी में तीन जवान शहीद हो गए हैं। समाचार एजेंसी पीटीआई के हवाले से अधिकारियों ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के पुंछ में आतंकवादियों द्वारा सेना के दो वाहनों पर घात लगाकर किए गए हमले में कम से कम छह जवान घायल हो गए। दोपहर करीब 3.45 बजे राजौरी-थानामंडी-सूरनकोट रोड पर सावनी इलाके में गाड़ियों पर हमला किया गया। दोनों वाहन जवानों को बुफलियाज के पास के इलाके से ले जा रहे थे, जहां बुधवार रात से आतंकवादियों के खिलाफ अभियान चल रहा है। कल रात से सामान्य क्षेत्र डीकेजी (डेरा की गली), थानामंडी, राजौरी में एक ऑपरेशन चलाया जा रहा था।

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक अधिकारियों ने सेना के जवानों को ले जा रहे गाड़ियों पर आतंकियों की गई गोलीबारी की पुष्टि की है। अधिकारियों ने बताया कि राजौरी-थानामंडी-सूरनकोट रोड पर सावनी इलाके में सेना के वाहन पर हमला हुआ। उन्होंने कहा, ''यह वाहन बुफलियाज से जवानों को ले जा रहा था। बुफलियाज में आतंकवादियों के खिलाफ घेराबंदी और तलाश अभियान बुधवार (20 दिसंबर) से जारी है।''

सेना ने क्या कहा?

सेना के एक प्रवक्ता ने बताया कि इलाके में मुठभेड़ जारी है। उन्होंने बताया कि अतिरिक्त जवानों को घटनास्थल पर भेजा गया है।
आतंकवादियों ने एक ट्रक और एक जिप्सी सहित पुलिस वाहनों पर गोलीबारी की। वाहन जवानों को बुफलियाज के पास के इलाके से ले जा रहे थे, जहां बुधवार रात से आतंकवादियों के खिलाफ घेराबंदी और तलाशी अभियान चल रहा है।

एक रक्षा पीआरओ ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया, "ठोस खुफिया जानकारी के आधार पर, कल रात एक संयुक्त अभियान शुरू किया गया था। आज शाम संपर्क स्थापित किया गया और मुठभेड़ जारी है। आगे की जानकारी का पता लगाया जा रहा है।"

यह घटना बुधवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में एक सशस्त्र पुलिस इकाई के परिसर के अंदर हुए विस्फोट के बाद आई है। अधिकारियों ने कहा था कि सुरनकोट इलाके में 19 और 20 दिसंबर की दरमियानी रात को हुए विस्फोट के कारण परिसर के पास खड़े कुछ वाहनों की खिड़कियां क्षतिग्रस्त हो गईं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
astrology