न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पंजाब में भाजपा को लगा बड़ा झटका, दलित नेता राजकुमार वेरका ने छोड़ी पार्टी

राजकुमार वेरका ने कहा, “मैं भाजपा छोड़ रहा हूं। मैं यह समझ गया हूं कि केवल कांग्रेस ही देश को एकजुट रख सकती है। मैं कांग्रेस में शामिल होने के लिए दिल्ली जा रहा हूं।” पंजाब विधानसभा चुनाव में पार्टी की हार के बाद राजकुमार वेरका ने पिछले साल जून में कांग्रेस छोड़ दी थी।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 13 Oct 2023 2:53:48

पंजाब में भाजपा को लगा बड़ा झटका, दलित नेता राजकुमार वेरका ने छोड़ी पार्टी

नई दिल्ली। पंजाब में भाजपा को बड़ा झटका लगा है। पंजाब के पूर्व मंत्री और अमृतसर के दलित नेता राजकुमार वेरका ने शुक्रवार को कहा कि उन्होंने भाजपा छोड़ दी है और वह फिर से कांग्रेस में शामिल होंगे। चार बार के विधायक राजकुमार वेरका ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के साथ दो हफ्ते पहले बैठक की थी लेकिन अब उन्होंने पार्टी छोड़ दी है। राजकुमार बड़े दलित चेहरे हैं और उनकी दलितों में अच्छी पकड़ है।

राजकुमार वेरका ने कहा, “मैं भाजपा छोड़ रहा हूं। मैं यह समझ गया हूं कि केवल कांग्रेस ही देश को एकजुट रख सकती है। मैं कांग्रेस में शामिल होने के लिए दिल्ली जा रहा हूं।” पंजाब विधानसभा चुनाव में पार्टी की हार के बाद राजकुमार वेरका ने पिछले साल जून में कांग्रेस छोड़ दी थी।

सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई हालिया तस्वीरों में राजकुमार वेरका को 29 सितंबर को अमृतसर में आयोजित एक बैठक में अमित शाह के साथ बैठे देखा गया था। पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ भी मौजूद थे। राजकुमार वेरका ने इस बात की पुष्टि करने से इनकार कर दिया कि क्या उन्होंने इस महीने की शुरुआत में अमृतसर में कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मुलाकात की थी।

कौन हैं राजकुमार वेरका?

राजकुमार वेरका पंजाब के बड़े दलित नेता हैं। उन्होंने दो कार्यकाल के लिए राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष के रूप में कार्य किया था। उन्होंने अपने पद का उपयोग अमृतसर में दलितों के बीच अपना समर्थन मजबूत करने के लिए भी किया था।

सिद्धू और जाखड़ के साथ वेरका की खींचतान

राजकुमार वेरका पिछले दिनों नवजोत सिंह सिद्धू और सुनील जाखड़ से भिड़ चुके हैं। राज कुमार वेरका को उम्मीद थी कि नवजोत सिंह सिद्धू के पद छोड़ने के बाद तत्कालीन मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह उन्हें मंत्रिमंडल में शामिल करेंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। हालांकि उन्हें 2019 में कैबिनेट रैंक दिया गया था।

राजकुमार वेरका ने कांग्रेस आलाकमान से पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड़ (जब जाखड़ कांग्रेस में थे) को पार्टी से निष्कासित करने का भी आग्रह किया था। राज कुमार वेरका ने सुनील जाखड़ पर उनके निष्कासन की मांग करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी के लिए अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया था।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

शी जिनपिंग 7 साल बाद आएंगे भारत, 12-13 सितंबर को ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में होंगे शामिल

मुंबई-गोवा हाईवे में 17 साल की देरी पर नितिन गडकरी नाराज, बोले- उद्घाटन में नहीं आऊंगा, मुझे शर्म आती है

जेडीयू का नाम बदलकर ‘जनता दल नीतीश’ करने की अपील, संजय झा बोले- पार्टी के उत्थान में नीतीश का बड़ा योगदान

बिहार: लालगंज में निर्माणाधीन पुल का लॉन्चर गिरा, 8 मजदूर घायल; दो की हालत गंभीर

नेशनल फिल्म अवॉर्ड दिल्ली से गुजरात पहुंचने पर भड़के राज ठाकरे, पूछा- मुंबई में क्यों नहीं...

जादवपुर यूनिवर्सिटी विवाद पर भड़के शुभेंदु अधिकारी, बोले- ‘कश्मीर की आजादी’ के नारे लगे तो गांधीजी की नहीं, नेताजी की...

AI का कमाल, 80s के दौर में पहुंचे बॉलीवुड सितारे, कियारा-सिद्धार्थ से परिणीति-राघव तक दिखा रेट्रो अंदाज

‘हनुमान अंश’ के आएंगे दो और पार्ट, विराट-अनुष्का की एंट्री पर सस्पेंस; मेकर्स ने बताया आगे क्या होगा

मोहनलाल की ‘दृश्यम 3’ से अलग होगी अजय देवगन की फिल्म, विजय सालगांवकर की कहानी में आएगा नया ट्विस्ट

‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर द मूवी’ के बीच ‘हैवान’ की एडवांस बुकिंग धीमी, अब तक इतनी हुई कमाई

देवोलीना भट्टाचार्जी ने बेटे के धर्म पर सवाल उठाने वालों को दिया करारा जवाब, बोलीं- बच्चे को ट्रोल करना किस धर्म में...

सत्य निकेतन PG हादसे में पुलिस का दावा, 100 मीटर दूर था संचालक फिर भी मौके पर नहीं पहुंचा

बिग बॉस 20: मनोज तिवारी की बेटी रीति ने बताया अपना दर्द, बोलीं- पिता की वजह से झेलनी पड़ती हैं धमकियां

फिल्मी दुनिया से दूर अब नई राह पर ये एक्ट्रेस, पति के साथ शुरू किया अपना काम