न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पहलगाम आतंकी हमले पर बड़ा एक्शन! पीएम आवास पर हाई-लेवल बैठक, आतंकियों को मिलेगा मुंहतोड़ जवाब

पहलगाम आतंकी हमले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास पर सुरक्षा पर मंत्रिमंडल समिति (CCS) की बैठक हो रही है। पिछले तीन घंटे से ज्यादा समय से यह बैठक चल रही है। बताया जा रहा है कि सरकार पहलगाम हमले के बाद आतंकियों को जबरदस्त जवाब देने के मूड में है। बैठक में हर परिस्थिति पर विचार किया जा रहा है

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 23 Apr 2025 8:36:42

पहलगाम आतंकी हमले पर बड़ा एक्शन! पीएम आवास पर हाई-लेवल बैठक, आतंकियों को मिलेगा मुंहतोड़ जवाब

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास पर सुरक्षा पर मंत्रिमंडल समिति (CCS) की बैठक हो रही है। पिछले तीन घंटे से ज्यादा समय से यह बैठक चल रही है। बताया जा रहा है कि सरकार पहलगाम हमले के बाद आतंकियों को जबरदस्त जवाब देने के मूड में है। बैठक में हर परिस्थिति पर विचार किया जा रहा है। बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल समेत सभी वरिष्ठ मंत्री मौजूद हैं। बैठक के लिए रवाना होते समय अमित शाह के हाथ में एक लाल रंग की फाइल देखी गई, जो मीटिंग के अहम बताई जा रही है।

सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक में हमले के बाद भारत की ओर से संभावित जवाबी कार्रवाई को लेकर बड़ा निर्णय लिया जा सकता है।

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकवादियों ने पर्यटकों को निशाना बनाते हुए हमला किया था, जिसमें 26 लोग मारे गए। 2019 में हुए पुलवामा हमले के बाद कश्मीर घाटी में यह सबसे घातक हमला बताया गया है।

आतंकियों ने बैसरन में घास के मैदान में पहुंचे निर्दोष पर्यटकों पर अंधाधुंध गोलीबारी की थी। इस हमले के पीछे पाकिस्तान स्थित प्रतिबंधित आतंकी समूह लश्कर-ए-तैयबा के मुखौटा संगठन 'द रेसिस्टेंस फ्रंट' (TRF) के होने का संदेह है, जो कश्मीर में कई लक्षित हत्याओं में शामिल रहा है।

हम किसी को भी नहीं बख्शेंगे

पहलगाम आतंकी हमले को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को बुधवार को दिल्ली में एक कार्यक्रम में कहा कि वह इस मंच से देशवासियों को आश्वस्त करना चाहते हैं कि भारत सरकार हर वो कदम उठाएगी, जो जरूरी और उपयुक्त होगा। उन्होंने कहा कि हम सिर्फ उन लोगों तक नहीं पहुंचेंगे, जिन्होंने इस घटना को अंजाम दिया है। हम पर्दे के पीछे बैठकर हिंदुस्तान की सरजमीं पर ऐसी नापाक हरकतों की साजिशें रचने वालों को भी नहीं बख्शेंगे।

नागरिकों की हत्या का बदला लेने के लिए सरकार प्रतिबद्ध

पहलगाम में आतंकी हमले के बाद जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बुधवार को सुरक्षा को लेकर समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लीडरशिप में भारत सरकार अपने नागरिकों की हत्या का बदला लेने के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि आतंकवाद को पूरी तर खत्म किया जाए ताकि ऐसी कायराना हरकत फिर न हो।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

NHAI ने पंजाब-हरियाणा के 8 टोल प्लाजा पर बढ़ाया शुल्क, हाईवे पर सफर अब पहले से होगा महंगा
NHAI ने पंजाब-हरियाणा के 8 टोल प्लाजा पर बढ़ाया शुल्क, हाईवे पर सफर अब पहले से होगा महंगा
दिल्ली में 108 स्कूल भवन असुरक्षित घोषित, 7 इमारतें जल्द होंगी ध्वस्त; पुराने स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट
दिल्ली में 108 स्कूल भवन असुरक्षित घोषित, 7 इमारतें जल्द होंगी ध्वस्त; पुराने स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर सतीश महाना ने दी सफाई, बोले- 'मेरा बयान दिग्विजय सिंह के संदर्भ में था'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर सतीश महाना ने दी सफाई, बोले- 'मेरा बयान दिग्विजय सिंह के संदर्भ में था'
तस्लीमा नसरीन की 20 साल बाद कोलकाता वापसी, BJP ने जताई खुशी, विपक्ष ने साधा निशाना
तस्लीमा नसरीन की 20 साल बाद कोलकाता वापसी, BJP ने जताई खुशी, विपक्ष ने साधा निशाना
'दिल्ली पहुंचकर खुद तुड़वाऊंगी अनशन', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरीं राखी सावंत, जंतर-मंतर जाने का किया ऐलान
'दिल्ली पहुंचकर खुद तुड़वाऊंगी अनशन', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरीं राखी सावंत, जंतर-मंतर जाने का किया ऐलान
फतवे के बाद आमिर खान ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मेरी किसी पत्नी ने धर्म परिवर्तन नहीं किया'
फतवे के बाद आमिर खान ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मेरी किसी पत्नी ने धर्म परिवर्तन नहीं किया'
Samsung की नई फोल्डेबल सीरीज की तस्वीरें लीक, Galaxy Z Fold 8, Fold 8 Ultra और Flip 8 का डिजाइन आया सामने
Samsung की नई फोल्डेबल सीरीज की तस्वीरें लीक, Galaxy Z Fold 8, Fold 8 Ultra और Flip 8 का डिजाइन आया सामने
कंधे की सफल सर्जरी के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज हुए पवन कल्याण, पत्नी अन्ना ने दिया हेल्थ अपडेट
कंधे की सफल सर्जरी के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज हुए पवन कल्याण, पत्नी अन्ना ने दिया हेल्थ अपडेट
Samsung Galaxy M47 5G हुआ और सस्ता, Amazon पर बैंक ऑफर के साथ मिल रहा शानदार डिस्काउंट
Samsung Galaxy M47 5G हुआ और सस्ता, Amazon पर बैंक ऑफर के साथ मिल रहा शानदार डिस्काउंट
क्या शिवलिंग पर चढ़े जल का सेवन करना सही है? जानिए धार्मिक मान्यताएं क्या कहती हैं
क्या शिवलिंग पर चढ़े जल का सेवन करना सही है? जानिए धार्मिक मान्यताएं क्या कहती हैं
रश्मि देसाई पहली बार निभाएंगी मां का किरदार, स्टार प्लस के नए शो की पहली झलक आई सामने
रश्मि देसाई पहली बार निभाएंगी मां का किरदार, स्टार प्लस के नए शो की पहली झलक आई सामने
एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'
एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म
FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म