न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भीलवाड़ा: हमीरगढ़ में हथियारों की सप्लाई की सूचना पर पुलिस की नाकाबंदी, मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर घायल, तीन अन्य बदमाश डिटेन

भीलवाड़ा के हमीरगढ़ थाना क्षेत्र में हथियार सप्लाई की सूचना पर नाकाबंदी के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। जवाबी कार्रवाई में हिस्ट्रीशीटर सिकंदर घायल हुआ और तीन अन्य को पुलिस ने हिरासत में लिया।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 30 Apr 2025 12:47:18

भीलवाड़ा: हमीरगढ़ में हथियारों की सप्लाई की सूचना पर पुलिस की नाकाबंदी, मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर घायल, तीन अन्य बदमाश डिटेन

भीलवाड़ा जिले के हमीरगढ़ थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह हथियारों की सप्लाई की सूचना के आधार पर पुलिस ने नाकाबंदी की। इसी दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। बदमाशों ने पुलिस पर गोलियां चलानी शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। इस कार्रवाई में एक हिस्ट्रीशीटर के पैर में गोली लगी है। घायल बदमाश को भीलवाड़ा के महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। वहीं, पुलिस ने मौके से तीन अन्य युवकों को भी हिरासत में लिया है।

बदमाश के पैर में लगी गोली:

भीलवाड़ा एसपी धर्मेंद्र सिंह यादव ने जानकारी दी कि सुबह हमीरगढ़ थाना क्षेत्र में हथियारों की सप्लाई की सूचना प्राप्त होते ही तत्काल कार्रवाई की गई। प्रोबेशनर आईपीएस जतिन जैन और थाना प्रभारी संजय गुर्जर के नेतृत्व में इको पार्क के पास नाकाबंदी की गई। नाकाबंदी के दौरान जब बदमाशों को रोकने की कोशिश की गई तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की, जिसमें कोतवाली थाना क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर सिकंदर घायल हो गया। गोली उसके पैर में लगी, जिसके बाद उसे महात्मा गांधी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। मामले की आगे की जांच जारी है।

तीन अन्य को किया गया डिटेन:

हमीरगढ़ थाना प्रभारी संजय गुर्जर ने बताया कि नाकाबंदी के दौरान एक कार में चार संदिग्ध बदमाश सवार होकर आए। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, जिस पर कार में मौजूद हिस्ट्रीशीटर सिकंदर ने पुलिस टीम पर तीन गोलियां चला दीं। जवाब में पुलिस ने चेतावनी स्वरूप पहले एक हवाई फायर किया और फिर एक गोली सीधे सिकंदर के पैर पर मारी। इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। कार में सवार तीन अन्य बदमाशों को भी मौके पर ही हिरासत में ले लिया गया। पुलिस को बदमाशों की कार से दो पिस्टल और 12 जिंदा कारतूस भी बरामद हुए हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट