न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भरतपुर: बस-कार में हुई भीषण टक्कर, दो परिवारों के 6 लोग मरे, 3 घायल

जिले के रूपवास थाना क्षेत्र के रूपवास-भरतपुर राज्य मार्ग पर एक भीषण सड़क हादसे में दो परिवारों के 6 लोगों की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 11 Sep 2023 5:48:22

भरतपुर: बस-कार में हुई भीषण टक्कर, दो परिवारों के 6 लोग मरे, 3 घायल

भरतपुर। जिले के रूपवास थाना क्षेत्र के रूपवास-भरतपुर राज्य मार्ग पर एक भीषण सड़क हादसे में दो परिवारों के 6 लोगों की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक दोनों परिवारों के करीब 9 लोग खाटू श्याम के दर्शन कर अपने घर लौट रहे थे। हादसा उस वक्त हुआ जब देर रात करीब 1 बजे गायों को बचाने के चक्कर में बस ड्राइवर ने सामने से आ रही कार को टक्कर मार दी।

दोनों परिवार रविवार सुबह धौलपुर से खाटू श्याम के दर्शन के लिए अपनी गाड़ी से रवाना हुए थे जो दर्शन कर वापस लौटते समय रूपवास भरतपुर मार्ग पर धौलपुर की तरफ से आ रही बस से टकरा गए। बताया जा रहा है कि बस के सामने अचानक से कई गाय आ गयी, जिसको बचाने के चक्कर में सामने से आ रही स्विफ्ट डिजायर गाड़ी में टक्कर मार दी।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से घायलों को रूपवास कस्बे के अस्पताल में भर्ती कराया, जहाँ चिकित्सकों ने 6 लोगों को मृत घोषित कर दिया और तीन को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। एएसआई शिवराम यादव ने बताया मृतक धौलपुर जिले के थाना निहालगंज स्थित मिडबे होटल के पीछे और सदर थाना क्षेत्र के गांव खरगपुर निवासी हैं।

इस भीषण हादसे के बाद मृतकों के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतकों की पहचान धौलपुर जिले के थाना निहालगंज के मिडवे होटल के पीछे निवासी हरेंद्र पुत्र हेतराम, ममता पत्नी हरेंद्र, जाहन्वी पुत्री हरेंद्र और सदर थाना क्षेत्र के गांव खरगपुर निवासी संतोष पुत्र सोवरन, सुधा पत्नी संतोष, अनुज पुत्र संतोष के रूप में हुई। दोनों परिवार आपस में रिश्तेदार हैं जो एक ही गाड़ी में सवार होकर दर्शन करने के लिए गए थे। बस का चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट