न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भजनलाल सरकार ने शुरू की मोदी की गारंटी देना, 450 रुपये में मिलेगा घरेलू गैस सिलेंडर, खाते में जमा होगी सब्सिडी

राजस्थान में अब उज्जवला योजना के लाभार्थियों को 450 रुपए में घरेलू गैस सिलेंडर मिलेगा। सीएम भजन लाल ने बुधवार को ये घोषणा की है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 27 Dec 2023 10:52:21

भजनलाल सरकार ने शुरू की मोदी की गारंटी देना, 450 रुपये में मिलेगा घरेलू गैस सिलेंडर, खाते में जमा होगी सब्सिडी

जयपुर। राजस्थान में अब उज्जवला योजना के लाभार्थियों को 450 रुपए में घरेलू गैस सिलेंडर मिलेगा। सीएम भजन लाल ने बुधवार को ये घोषणा की है। भाजपा ने चुनावी घोषणा पत्र में किया गया अपना वादा पूरा कर दिया है। इसके लिए सीएम भजनलाल शर्मा ने अधिकारियों को प्लानिंग बनाने के निर्देश दे दिए हैं।

ज्ञातव्य है कि उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को केंद्र सरकार 600 रुपए में घरेलू गैस सिलेंडर दे रही है। केंद्र सरकार उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को इससे ज्यादा रियायत नहीं देगी। राजस्थान में भाजपा की ओर से किए गए वादे को पूरा करने के लिए भजनलाल सरकार को 450 रुपए के ऊपर की राशि यानी 150 रुपए का भुगतान अपने स्तर पर करना होगा। प्रदेश में करीब 70 लाख परिवार उज्ज्वला योजना से जुड़े हैं। इन लाभार्थियों को प्रति गैस सिलेंडर 150 रुपए का भुगतान राज्य सरकार अपने खाते से करेगी। ऐसा करने पर हर महीने 105 करोड़ रुपए का अतिरिक्त खर्च राज्य सरकार पर आएगा।

खाते में जमा होगी सब्सिडी

वादा पूरा करने के लिए भजनलाल सरकार की ओर से लाभार्थियों को सब्सिडी की राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर की जाएगी। यानी गैस सिलेंडर लेते वक्त लाभार्थियों को पूरी राशि का भुगतान करना होगा। सब्सिडी की राशि बाद में लाभार्थियों के बैंक खातों में सीधे ट्रांसफर कर दी जाएगी। जिस तरह से केंद्र सरकार किसान सम्मान निधि की राशि सीधे किसानों के खातों में ट्रांसफर करती है। उसी तर्ज पर भजनलाल सरकार भी सब्सिडी की राशि सीधे लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर करेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात

महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई

बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर

राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार

हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात

'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना

दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां

सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन

बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद

जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...

बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था

सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी

‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट