न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'गहलोत ने अपने जीवन में अच्छे विचार नहीं अपनाए तभी ये हाल है', CM भजनलाल ने भाजपा शिविर पर कांग्रेस नेता पर कसा तंज

राजस्थान में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बीच जुबानी जंग, भाजपा के सांसदों और विधायकों के गुजरात में प्रशिक्षण शिविर को लेकर विवाद। जानिए दोनों नेताओं के बीच क्या आरोप-प्रत्यारोप हो रहे हैं।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 05 May 2025 8:19:13

'गहलोत ने अपने जीवन में अच्छे विचार नहीं अपनाए तभी ये हाल है', CM भजनलाल ने भाजपा शिविर पर कांग्रेस नेता  पर कसा तंज

राजस्थान में एक बार फिर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बीच जुबानी जंग ने तूल पकड़ लिया है। इस बार दोनों नेता गुजरात में भारतीय जनता पार्टी के राजस्थान के सांसदों और विधायकों के प्रशिक्षण शिविर को लेकर आमने-सामने आ गए हैं। गुजरात के केवड़िया में राजस्थान के भाजपा सांसदों और विधायकों के लिए 5 से 7 मई तक तीन दिन का स्पेशल ट्रेनिंग वर्कशॉप आयोजित किया गया है, जिसके लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा केवड़िया पहुंचे हैं। लेकिन इस शिविर पर पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने तंज कसा है, जिसके बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी पलटवार किया है।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गहलोत के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि गहलोत का मानसिक संतुलन बिगड़ चुका है। उन्होंने कहा, "कांग्रेस आज इसलिए कुछ राज्यों में सिमट कर रह गई है।" उन्होंने आगे कहा, "पूर्व मुख्यमंत्री ने एक ट्वीट किया है कि हमारी सरकार तो उस समय होटलों में थी और ये लोग आज गुजरात के अंदर केवड़िया जा रहे हैं। मैं उनसे कहना चाहता हूं कि आप अपने मानसिक संतुलन को ठीक करिए, आप उसे खो बैठे हैं।"

गहलोत ने इस प्रशिक्षण शिविर के आयोजन पर हैरानी जताई थी कि अगले कुछ दिनों तक राजस्थान के मुख्यमंत्री और पूरी सरकार गुजरात में आलीशान टेंटनुमा रिजॉर्ट में प्रशिक्षण लेने के लिए जा रहे हैं। लेकिन मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इसका जवाब देते हुए कहा कि “कांग्रेस होटल में सरकार बचा रही थी, और भाजपा विधायक ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत' की दिशा में प्रशिक्षण ले रहे हैं।”

उन्होंने गहलोत पर हमला करते हुए कहा, “गहलोत ने अपने जीवन में अच्छे विचार नहीं अपनाए, इसलिए आज उनकी यह हालत है।”

राजस्थान भाजपा की इस कार्यशाला का उद्देश्य पार्टी की रणनीति, संगठनात्मक मजबूती और चुनावी कार्यप्रणाली पर विस्तार से चर्चा करना है। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वर्चुअल संबोधन भी हो सकता है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी इसमें शामिल होंगे। इसमें नए सांसदों और विधायकों को संसदीय कार्य प्रणाली की ट्रेनिंग दी जाएगी। कार्यशाला की थीम 'सशक्त संगठन, विजयी भारत' है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
छात्र आंदोलन में दिल्ली पुलिस के जवान पर जानलेवा हमला, सहमे हुए परिवार ने लगाई न्याय की गुहार
छात्र आंदोलन में दिल्ली पुलिस के जवान पर जानलेवा हमला, सहमे हुए परिवार ने लगाई न्याय की गुहार
उमस और गर्मी का डबल अटैक, हल्की बारिश से मिली राहत लेकिन बढ़ीं मुश्किलें, अस्पतालों में बढ़ने लगे मरीज
उमस और गर्मी का डबल अटैक, हल्की बारिश से मिली राहत लेकिन बढ़ीं मुश्किलें, अस्पतालों में बढ़ने लगे मरीज
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
राज्यसभा में फिर हंगामा, सोमवार तक स्थगित हुई कार्यवाही; शिवराज सिंह चौहान का विपक्ष पर तीखा हमला
राज्यसभा में फिर हंगामा, सोमवार तक स्थगित हुई कार्यवाही; शिवराज सिंह चौहान का विपक्ष पर तीखा हमला
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी