न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भजनलाल सरकार ने की एक और बड़ी घोषणा: दिव्यांगों को प्रमोशन में मिलेगा 4% का आरक्षण

भाजपा विधायक फूल सिंह मीणा के सवाल के जवाब में सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत ने बताया की दिव्यांगों को प्रमोशन में 4 फीसदी आरक्षण दिया जाएगा। मंत्री ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की पालना में राज्य सरकार 30 जून 2016 से नोशनल प्रमोशन का लाभ देने का काम कर रही है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 21 Mar 2025 1:14:35

भजनलाल सरकार ने की एक और बड़ी घोषणा: दिव्यांगों को प्रमोशन में मिलेगा 4% का आरक्षण

जयपुर। राजस्थान विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान शुक्रवार को भजनलाल सरकार ने बड़ी घोषणा की है। भाजपा विधायक फूल सिंह मीणा के सवाल के जवाब में सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत ने बताया की दिव्यांगों को प्रमोशन में 4 फीसदी आरक्षण दिया जाएगा। मंत्री ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की पालना में राज्य सरकार 30 जून 2016 से नोशनल प्रमोशन का लाभ देने का काम कर रही है।

दिव्यांगों को प्रमोशन में 4% आरक्षण मिलेगा

भाजपा विधायक फूल सिंह मीणा के सवाल के जवाब में सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत ने बताया कि राज्य सरकार दिव्यांगों को पदोन्नति में 4 फीसदी ‘नोशनल आरक्षण’ देगी। मंत्री ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की पालना में राज्य सरकार 30 जून 2016 से नोशनल प्रमोशन का लाभ देने का काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि वित्त विभाग ने सभी विभागों से इसके आर्थिक प्रभाव का ब्योरा मांगा है। अगले नीतिगत फैसले के बाद दिव्यांग कर्मचारियों को प्रमोशन में आरक्षण का लाभ मिलेगा।

सहकारी समितियों में धांधली का आरोप

विधायक सुभाष मील ने सहकारी समितियों में भर्ती और चुनाव प्रक्रिया को लेकर सवाल उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि सहकारी समितियों के चुनावों में राजनीतिक हस्तक्षेप और धांधली होती है। अधिकारियों की ड्यूटी लगाकर निष्पक्ष चुनाव कराए जाने चाहिए। इस पर सहकारिता मंत्री गौतम कुमार दक ने जवाब दिया कि चुनाव प्राधिकरण की देखरेख में चुनाव कराए जाते हैं और निष्पक्षता के लिए पुलिस प्रशासन का सहयोग लिया जाता है।

ओसियां में ग्रामीण बस सेवा को उठा मुद्दा

विधायक भैराराम सियोल ने ओसियां विधानसभा में ग्रामीण बस सेवा को लेकर सवाल उठाया। जवाब में डिप्टी सीएम प्रेम चंद बैरवा ने कहा कि ओसियां में कोई नई बस सेवा शुरू नहीं की गई और न ही बंद की गई है। 800 नई बसें सर्विस मॉडल के तहत खरीदी जाएंगी, जिनमें 300 इलेक्ट्रिक बसें होंगी। बसें उपलब्ध होते ही ओसियां में सेवा शुरू कर दी जाएगी। यह प्रक्रिया करीब डेढ़ महीने में पूरी हो जाएगी। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने सवाल किया कि “बस सेवा कब तक शुरू होगी, इसकी समय सीमा स्पष्ट की जाए?

JJM में 128 गांवों में अभी अधूरा काम

कांग्रेस विधायक गणेश घोघरा ने जल जीवन मिशन योजना की प्रगति पर सवाल उठाया। जलदाय मंत्री कन्हैया लाल चौधरी ने बताया कि डूंगरपुर क्षेत्र में 179 गांवों के लिए पेयजल प्रोजेक्ट स्वीकृत हुए हैं। अब तक 29 गांवों में ही काम पूरा हुआ है। 128 योजनाएं अभी अधूरी हैं, लेकिन अगले एक साल में पूरा कर लिया जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बिहार की बाढ़ पर तेजस्वी का बड़ा हमला, 7 केंद्रीय मंत्रियों को घेरा; पासवान-मांझी पर भी साधा निशाना
बिहार की बाढ़ पर तेजस्वी का बड़ा हमला, 7 केंद्रीय मंत्रियों को घेरा; पासवान-मांझी पर भी साधा निशाना
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी