न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बेंगलुरु: पटाखा शॉप में लगी आग, 12 मरे, 14 बचे

बेंगलुरु के अनेकल तालुक के अट्टीबेले इलाके में शनिवार को एक पटाखे की दुकान में आग लग गई। जहां 12 लोगों की मौत हो गई है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 08 Oct 2023 1:04:33

बेंगलुरु: पटाखा शॉप में लगी आग, 12 मरे, 14 बचे

बेंगलुरु। बेंगलुरु के अनेकल तालुक के अट्टीबेले इलाके में शनिवार को एक पटाखे की दुकान में आग लग गई। जहां 12 लोगों की मौत हो गई है। अनेकल तालुका के अट्टीबेले में स्थित दुकान में आग लगने से पहले ही चौदह लोग भागने में कामयाब रहे। घटना में करोड़ों रुपये के पटाखे जलकर खाक हो गए। आग में तीन चारपहिया वाहन और चार बाइक भी जल गईं। दमकल गाड़ियों के साथ आपातकालीन सेवाएं मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया।

पुलिस ने बताया कि घटना शाम करीब साढ़े चार बजे हुई और दमकलकर्मी मौके पर मौजूद हैं। पुलिस अधीक्षक (बेंगलुरु ग्रामीण) मल्लिकार्जुन बालादंडी ने कहा, “जब आग लगी तो कुछ कर्मचारी दुकान के अंदर काम कर रहे थे। हमने मौके से छह जले हुए शव बरामद किए हैं। यह पता लगाने के लिए खोज अभियान अभी भी चल रहा है कि क्या कोई कर्मचारी अभी भी जली हुई दुकान के अंदर फंसा हुआ है या नहीं। सीएमओ कर्नाटक की ओर से इस मामले को लेकर कहा गया है कि मामले की जांच जारी है और कल मुख्यमंत्री इलाके का दौरा कर सकते हैं।

CMO ने कहा

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के कार्यालय की ओर से बयान जारी कर कहा गया कि मुख्यमंत्री बेंगलुरु के अनेकल तालुक के अट्टीबेले इलाके का दौरा कर सकते हैं। CMO ने कहा, “मुझे यह खबर सुनकर बहुत दुख हुआ कि बेंगलुरु शहर जिले में अनेकल के पास एक पटाखा दुकान में आग लगने से 12 लोगों की मौत हो गई। मैं कल दुर्घटनास्थल पर जाकर उसका निरीक्षण करने जा रहा हूं। मृत श्रमिकों के परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं।

पुलिस ने बताया

यह घटना इतनी दर्दनाक कही जा रही है कि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में 12 लोगों के जलकर मारने की बात कही जा रही है। इससे पहले समाचार एजेंसी पीटीआई के हवाले से बताया गया था कि आग लगने की घटना में चार लोग मामूली रूप से घायल हुए हैं, लेकिन अब समाचार एजेंसी एएनआई ने बताया कि इस घटना में अब तक 12 लोगों की मौत हो चुकी है, जिस पर सीएम ने दुख जताया है।

पुलिस ने बताया कि घटना शाम करीब साढ़े चार बजे हुई और दमकलकर्मी मौके पर पहुंच गए थे। आग लगने का सही कारण अभी पता नहीं चल पाया है। जानकारी के मुताबिक जिस दुकान में आग लगी उसमें लगभग 5 करोड़ मूल्य के पटाखों का भंडार था, जिसमें लगभग 30-40 लोग काम करते थे। कथित तौर पर प्रत्यक्षदर्शियों का दावा है कि दुर्घटना में कई लोग सुरक्षित बच गए क्योंकि वे तेजी से पिछले दरवाजे से दुकान से बाहर आ गए।

पटाखा दुकान नवीन नाम के व्यक्ति की है। बेंगलुरु ग्रामीण एसपी मल्लिकार्जुन बालादंडी ने कहा कि आग लगने की घटना बालाजी पटाखे की दुकान में तब हुई जब कैंटर से पटाखे उतारे जा रहे थे। देखते ही देखते आग गोदाम और स्टॉल तक फैल गई। उन्होंने कहा, “दो लोगों को चोटें आई हैं और मालिक नवीन भी झुलस गया है। एफएसएल टीम मूल्यांकन करेगी और हम पटाखा दुकान के लाइसेंस की जांच कर रहे हैं।”

पूर्व मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने व्यक्त किया शोक

पूर्व मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने मौत पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि वह यह जानकर स्तब्ध हैं कि अनेकल पटाखा दुकान त्रासदी में 12 मजदूर जिंदा जल गए। उन्होंने कहा, “भगवान उनकी आत्मा को शांति दें। सरकार को एहतियाती कदम उठाने चाहिए। इसके पीछे की सच्चाई का पता लगाने के लिए उचित कार्रवाई का आदेश देना चाहिए। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए और मृतक के परिवारों को मुआवजा दिया जाना चाहिए।”

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती