बेंगलुरु के 6 स्कूलों में उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब वहां बम की धमकी वाला ईमेल आया। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि धमकी मिलने के बाद पुलिस की टीमों को रवाना कर दिया गया है। धमकी मिलने के बाद जरूरी सुरक्षा इंतजाम किए जा रहे हैं। बम स्क्वॉड को रवाना कर दिया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक, सभी 6 स्कूलों में इस वक्त एग्जाम चल रहे हैं। इस बीच बम की धमकी वाला ईमेल शुक्रवार सुबह 11 बजे आया। इसके बाद तुरंत पुलिस मौके पर पहुंच गई।
![बेंगलुरू: DPS समेत 6 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप, सर्च ऑपरेशन जारी bengaluru,bomb,school,bomb threat]()
फिलहाल सर्च ऑपरेशन में कहीं से कोई विस्फोटक सामग्री नहीं मिली है। पुलिस का कहना है कि अबतक यह एक फर्जी संदेश लग रहा है। पुलिस ने बताया है कि कोरोना संक्रमण कम होने की वजह से अब सभी स्कूल खुले हुए हैं और जिन 6 स्कूलों में ईमेल आए वहां फिलहाल एग्जाम चल रहे हैं। खबरों के मुताबिक, जिन स्कूलों को धमकी मिली है, उन्हें खाली कराया जा रहा है। स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के अलावा टीचर्स और बाकी स्टाफ को भी निकाला जा रहा है। पैरंट्स से अपने बच्चों को ले जाने के लिए कहा गया है।
बेंगलुरु के इन स्कूलों को मिला बम की धमकी वाला ईमेल
- DPS Varthur
- Gopalan International School
- New Academy School
- Indian Public School Govindpura
- Ebenezer International School, electronic city
- St. Vincent Paul School