न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लोकसभा चुनाव से पहले भजनलाल और मोदी सरकार ने खेला मास्टरस्ट्रोक, राजस्थान में 7 रुपये प्रति लीटर तक सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल

पेट्रोल-डीजल पर वेट कम करने की माँग को लेकर पिछले दिनों पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने एक दिन की हड़ताल की थी, जिसके बाद कहा गया था कि जल्द ही राजस्थान सरकार और केन्द्र सरकार राजस्थान के लिए पेट्रोल-डीजल की दरों में कमी की घोषणा करेंगे।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 15 Mar 2024 12:52:13

लोकसभा चुनाव से पहले भजनलाल और मोदी सरकार ने खेला मास्टरस्ट्रोक, राजस्थान में 7 रुपये प्रति लीटर तक सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल

जयपुर। पेट्रोल-डीजल पर वेट कम करने की माँग को लेकर पिछले दिनों पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने एक दिन की हड़ताल की थी, जिसके बाद कहा गया था कि जल्द ही राजस्थान सरकार और केन्द्र सरकार राजस्थान के लिए पेट्रोल-डीजल की दरों में कमी की घोषणा करेंगे। आज इस बात पर अमल हो गया है। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की भजनलाल सरकार ने मास्टरस्ट्रोक खेला है। केंद्र ने पेट्रोल-डीजल पर 2 रुपए प्रति लीटर की कमी की है तो भजनलाल सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर 2% वेट कम किया। नई दरें आज सुबह 6 बजे से लागू हो गई है। राजधानी जयपुर में पेट्रोल 3.95 रुपए और डीजल 3.68 रुपए सस्ता हुआ है। नई दरें लागू होने के बाद अब जयपुर में पेट्रोल 104.88 रुपए प्रति लीटर और डीजल 90.36 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। खास बात यह है कि राजस्थान के गंगानगर जिले में पेट्रोल-डीजल सबसे ज्यादा सस्ता हुआ है।

गौरतलब है कि, केंद्र सरकार ने गुरुवार शाम देशभर में पेट्रोल-डीजल की कीमत में 2 रुपए प्रति लीटर कमी करने का ऐलान किया था। वहीं, भजनलाल सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर 2 प्रतिशत वेट कम किया था। ऐसे में अब राजस्थान में पेट्रोल-डीजल 3.28 से 7 रुपए प्रति लीटर तक सस्ता हो गया है। गंगानगर जिले में पेट्रोल 7.13 रुपए और डीजल 6.55 रुपए प्रति लीटर सस्ता हो गया है। गंगानगर के अलावा पेट्रोल-डीजल की दरों में कमी का सर्वाधिक फायदा हनुमानगढ़, बीकानेर और चूरू जिले में हुआ है। जबकि भरतपुर, जयपुर, धौलपुर और अलवर सहित अन्य जिलों में कम फायदा हुआ है।

राजस्थान में एक समान नहीं है दर

भजनलाल सरकार के बाद कहा जा रहा था कि राजस्थान के सभी जिलों में समान दर पर पेट्रोल-डीजल मिलेगा। लेकिन, आज सुबह जब लोग पेट्रोल लेने पहुंचे तो ऐसा कुछ भी देखने को नहीं मिला। सभी जिलों में पेट्रोल-डीजल की नई दरें अलग-अलग हैं। ऐसे में प्रदेशवासियों में संशय की स्थिति बनी हुई है कि आखिर सरकार ने ऐसा क्यों कहां था?

जानिए कहां कितना सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल

गंगानगर : पेट्रोल 7.13 रुपए सस्ता, नई रेट-106.26 रुपए प्रति लीटर। डीजल 6.55 रुपए सस्ता, नई रेट-91.60 रुपए प्रति लीटर।

जयपुर : पेट्रोल 3.95 रुपए सस्ता, नई रेट-104.88 रुपए प्रति लीटर। डीजल 3.68 रुपए सस्ता, नई रेट-90.36 रुपए प्रति लीटर।

उदयपुर :
पेट्रोल 3.89 रुपए सस्ता, नई रेट-105.38 रुपए प्रति लीटर। डीजल 3.63 रुपए सस्ता, नई रेट-90.81 रुपए प्रति लीटर।

जोधपुर : पेट्रोल 3.70 रुपए सस्ता, नई रेट-104.59 रुपए प्रति लीटर। डीजल 3.46 रुपए सस्ता, नई रेट-90.10 रुपए प्रति लीटर।

अजमेर : पेट्रोल 3.59 रुपए सस्ता, नई रेट-104.52 रुपए प्रति लीटर। डीजल 3.35 रुपए सस्ता, नई रेट-90.03 रुपए प्रति लीटर।

कोटा :
पेट्रोल 4.11 रुपए सस्ता, नई रेट-104.42 रुपए प्रति लीटर। डीजल 3.83 रुपए सस्ता, नई रेट-89.93 रुपए प्रति लीटर।

बीकानेर : पेट्रोल 4.75 रुपए सस्ता, नई रेट-106.37 रुपए प्रति लीटर। डीजल 4.41 रुपए सस्ता, नई रेट-91.70 रुपए प्रति लीटर।

दौसा : पेट्रोल 4.14 रुपए सस्ता, नई रेट-105.10 रुपए प्रति लीटर। डीजल 3.05 रुपए सस्ता, नई रेट-90.53 रुपए प्रति लीटर।

धौलपुर : पेट्रोल 3.60 रुपए सस्ता, नई रेट-105.23 रुपए प्रति लीटर। डीजल 3.37 रुपए सस्ता, नई रेट-90.65 रुपए प्रति लीटर।

डूंगरपुर : पेट्रोल 3.61 रुपए सस्ता, नई रेट-106.29 रुपए प्रति लीटर।डीजल की नई रेट-91.63 रुपए प्रति लीटर।

जैसलमेर : पेट्रोल 3.77 रुपए सस्ता, नई रेट-106.37 रुपए प्रति लीटर। डीजल 3.53 रुपए सस्ता, नई रेट-91.70 रुपए प्रति लीटर।

जालौर :
पेट्रोल 3.05 रुपए सस्ता, नई रेट-106.16 रुपए प्रति लीटर। डीजल 2.87 रुपए सस्ता, नई रेट-91.52 रुपए प्रति लीटर।

झालावाड़ : पेट्रोल 3.61 रुपए सस्ता, नई रेट-106.09 रुपए प्रति लीटर। डीजल 3.38 रुपए सस्ता, नई रेट-91.43 रुपए प्रति लीटर।

झुंझुनूं : पेट्रोल 4.14 रुपए सस्ता, नई रेट-106.18 रुपए प्रति लीटर। डीजल 3.85 रुपए सस्ता, नई रेट-91.53 रुपए प्रति लीटर।

करौली : पेट्रोल 3.12 रुपए सस्ता, नई रेट-105.91 रुपए प्रति लीटर। डीजल 2.93 रुपए सस्ता, नई रेट-91.26 रुपए प्रति लीटर।

हनुमानगढ़ : पेट्रोल 5.47 रुपए सस्ता, नई रेट-106.27 रुपए प्रति लीटर। डीजल 5.06 रुपए सस्ता, नई रेट-91.61 रुपए प्रति लीटर।

अलवर : पेट्रोल 3.38 रुपए सस्ता, नई रेट-106.08 रुपए प्रति लीटर। डीजल 3.17 रुपए सस्ता, नई रेट-91.41 रुपए प्रति लीटर।

बांसवाड़ा : पेट्रोल 3.63 रुपए सस्ता, नई रेट-106.29 रुपए प्रति लीटर। डीजल 3.39 रुपए सस्ता, नई रेट-91.63 रुपए प्रति लीटर।

बारां : पेट्रोल 3.27 रुपए सस्ता, नई रेट-105.54 रुपए प्रति लीटर। डीजल 3.06 रुपए सस्ता, नई रेट-90.94 रुपए प्रति लीटर।

बाड़मेर : पेट्रोल 4.81 रुपए सस्ता, नई रेट-105.82 रुपए प्रति लीटर। डीजल 4.47 रुपए सस्ता, नई रेट-91.21 रुपए प्रति लीटर।

भरतपुर : पेट्रोल 3.93 रुपए सस्ता, नई रेट-104.37 रुपए प्रति लीटर। डीजल 3.67 रुपए सस्ता, नई रेट-89.87 रुपए प्रति लीटर।

भीलवाड़ा : पेट्रोल 3.38 रुपए सस्ता, नई रेट-105.79 रुपए प्रति लीटर। डीजल 3.16 रुपए सस्ता, नई रेट-91.18 रुपए प्रति लीटर।

बूंदी :
पेट्रोल 3.61 रुपए सस्ता, नई रेट-104.99 रुपए प्रति लीटर। डीजल 3.38 रुपए सस्ता, नई रेट-90.44 रुपए प्रति लीटर।

चित्तौड़गढ़ :
पेट्रोल 3.83 रुपए सस्ता, नई रेट-104.58 रुपए प्रति लीटर। डीजल 3.58 रुपए सस्ता, नई रेट-90.09 रुपए प्रति लीटर।

चूरू : पेट्रोल 3.73 रुपए सस्ता, नई रेट-106.27 रुपए प्रति लीटर। डीजल 3.85 रुपए सस्ता, नई रेट-91.61 रुपए प्रति लीटर।

नागौर : पेट्रोल 5.13 रुपए सस्ता, नई रेट-104.89 रुपए प्रति लीटर। डीजल 4.76 रुपए सस्ता, नई रेट-90.36 रुपए प्रति लीटर।

पाली :
पेट्रोल 3.60 रुपए सस्ता, नई रेट-105.16 रुपए प्रति लीटर। डीजल 3.36 रुपए सस्ता, नई रेट-90.62 रुपए प्रति लीटर।

प्रतापगढ़ : पेट्रोल 3.60 रुपए सस्ता, नई रेट-105.41 रुपए प्रति लीटर। डीजल 3.37 रुपए सस्ता, नई रेट-90.84 रुपए प्रति लीटर।

राजसमंद : पेट्रोल 3.63 रुपए सस्ता, नई रेट-105.51 रुपए प्रति लीटर। डीजल 3.40 रुपए सस्ता, नई रेट-90.93 रुपए प्रति लीटर।

सवाई माधोपुर : पेट्रोल 3.93 रुपए सस्ता, नई रेट-106.15 रुपए प्रति लीटर। डीजल 3.40 रुपए सस्ता, नई रेट-91.47 रुपए प्रति लीटर।

सीकर : पेट्रोल 3.68 रुपए सस्ता, नई रेट-105.07 रुपए प्रति लीटर। डीजल 3.44 रुपए सस्ता, नई रेट-90.53 रुपए प्रति लीटर।

सिरोही : पेट्रोल 3.70 रुपए सस्ता, नई रेट-106.37 रुपए प्रति लीटर। डीजल 3.46 रुपए सस्ता, नई रेट-91.70 रुपए प्रति लीटर।

टोंक : पेट्रोल 4.19 रुपए सस्ता, नई रेट-105.37 रुपए प्रति लीटर। डीजल 3.91 रुपए सस्ता, नई रेट-90.79 रुपए प्रति लीटर।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने शेयर किया नया वीडियो, 15 अगस्त से पहले देशवासियों से की ‘हर घर तिरंगा’ की अपील
PM मोदी ने शेयर किया नया वीडियो, 15 अगस्त से पहले देशवासियों से की ‘हर घर तिरंगा’ की अपील
छात्रों के प्रदर्शन के बीच CM हेमंत सोरेन का बड़ा बयान, कहा- ज्यादातर मांगें मानीं, परीक्षाओं की जांच को तैयार
छात्रों के प्रदर्शन के बीच CM हेमंत सोरेन का बड़ा बयान, कहा- ज्यादातर मांगें मानीं, परीक्षाओं की जांच को तैयार
राहुल गांधी चर्चा से पीछे हट रहे हैं? कंगना रनौत ने विपक्ष पर साधा निशाना, झारखंड लाठीचार्ज पर भी मांगा जवाब
राहुल गांधी चर्चा से पीछे हट रहे हैं? कंगना रनौत ने विपक्ष पर साधा निशाना, झारखंड लाठीचार्ज पर भी मांगा जवाब
अमित शाह के बचाव में NDA का संसद परिसर में मार्च, राहुल गांधी पर चर्चा से बचने का आरोप
अमित शाह के बचाव में NDA का संसद परिसर में मार्च, राहुल गांधी पर चर्चा से बचने का आरोप
‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ की दूसरे सोमवार कमाई में बड़ी गिरावट, 450 करोड़ के क्लब से अब इतनी दूर
‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ की दूसरे सोमवार कमाई में बड़ी गिरावट, 450 करोड़ के क्लब से अब इतनी दूर
Redmi ने लॉन्च किए Redmi 17 4G और 17 5G, 7500mAh बैटरी के साथ कीमत 16 हजार रुपये से शुरू
Redmi ने लॉन्च किए Redmi 17 4G और 17 5G, 7500mAh बैटरी के साथ कीमत 16 हजार रुपये से शुरू
मेकअप से नहीं, इन 9 आसान उपायों से कम दिखेंगे आंखों के डार्क सर्कल
मेकअप से नहीं, इन 9 आसान उपायों से कम दिखेंगे आंखों के डार्क सर्कल
आरडी बर्मन की बायोपिक में महमूद बनेंगे इमरान हाशमी? एक्टर ने खुद बताया खबरों का सच
आरडी बर्मन की बायोपिक में महमूद बनेंगे इमरान हाशमी? एक्टर ने खुद बताया खबरों का सच
पुणे-सातारा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, डिवाइडर पार कर ट्रक से भिड़ी कार; 4 की मौत, 2 गंभीर
पुणे-सातारा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, डिवाइडर पार कर ट्रक से भिड़ी कार; 4 की मौत, 2 गंभीर
कोमल रानी संग एयरपोर्ट पर दिखे गोविंदा तो भड़कीं सुनीता आहूजा, बोलीं- 'विनाश काले विपरीत बुद्धि'
कोमल रानी संग एयरपोर्ट पर दिखे गोविंदा तो भड़कीं सुनीता आहूजा, बोलीं- 'विनाश काले विपरीत बुद्धि'
'क्राइम पेट्रोल' के नए सीजन की कमान संभालेंगे अजय देवगन, खौफनाक केसों से बढ़ेगा रोमांच, प्रोमो ने मचाई हलचल
'क्राइम पेट्रोल' के नए सीजन की कमान संभालेंगे अजय देवगन, खौफनाक केसों से बढ़ेगा रोमांच, प्रोमो ने मचाई हलचल
सिर्फ 3 चीजों से तैयार करें राइस फेसवॉश, घर पर ही पाएं साफ और निखरी त्वचा
सिर्फ 3 चीजों से तैयार करें राइस फेसवॉश, घर पर ही पाएं साफ और निखरी त्वचा
लार गिब्बन के साथ चियान विक्रम की वायरल रील पर वन विभाग की जांच, 24 घंटे में वीडियो हुआ डिलीट
लार गिब्बन के साथ चियान विक्रम की वायरल रील पर वन विभाग की जांच, 24 घंटे में वीडियो हुआ डिलीट
शिवलिंग पर शमी पत्र चढ़ाते समय न करें ये गलती, जानिए जलहरी से स्पर्श कराने की धार्मिक मान्यता
शिवलिंग पर शमी पत्र चढ़ाते समय न करें ये गलती, जानिए जलहरी से स्पर्श कराने की धार्मिक मान्यता