न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

चुनाव से पहले तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री की बेटी के.कविता के आवास पर ईडी की रेड

तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री केसीआर की बेटी और बीआरएस एमएलसी के. कविता के आवास पर हैदराबाद में प्रवर्तन निदेशालय छापेमारी की कार्रवाई कर रही है। गौरतलब है कि प्रवर्तन निदेशालय ने उन्हें दिल्ली शराब घोटाला मामले में नामित किया था। उन्हें ईडी और सीबीआई दोनों ने पहले पूछताछ के लिए भी बुलाया था।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 15 Mar 2024 5:13:26

चुनाव से पहले तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री की बेटी के.कविता के आवास पर ईडी की रेड

हैदराबाद। तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री केसीआर की बेटी और बीआरएस एमएलसी के. कविता के आवास पर हैदराबाद में प्रवर्तन निदेशालय छापेमारी की कार्रवाई कर रही है। गौरतलब है कि प्रवर्तन निदेशालय ने उन्हें दिल्ली शराब घोटाला मामले में नामित किया था। उन्हें ईडी और सीबीआई दोनों ने पहले पूछताछ के लिए भी बुलाया था।

आयकर विभाग और प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारी शुक्रवार दोपहर तलाशी लेने के लिए भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) की एमएलसी के कविता के हैदराबाद आवास पर पहुंचे। नई दिल्ली से दोनों एजेंसियों के कम से कम 10 अधिकारी कविता और उनके पति डी अनिल कुमार की मौजूदगी में तलाशी ले रहे थे।

सूत्रों ने कहा कि तलाशी दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति मामले के संबंध में थी जिसमें कविता को आरोपी के रूप में नामित किया गया है। आईटी और ईडी ने मामले के संबंध में अपना बयान दर्ज कराने के लिए कविता को उनके सामने पेश होने के लिए कई नोटिस जारी किए थे, लेकिन उन्होंने नोटिस के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील की थी और एजेंसियों के सामने पेश नहीं हुईं।

इससे पहले दिल्ली एक्साइज पॉलिसी मामले में बीआरएस एमएलसी कविता से लगभग नौ घंटे तक पूछताछ की गई थी। ईडी ने उन पर साउथ ग्रुप का हिस्सा होने का आरोप लगाया है, जिसमें हैदराबाद स्थित व्यवसायी अभिषेक बोइनापल्ली, अरुण पिल्लई और अन्य राजनीतिक नेता शामिल हैं, जिन्होंने कथित तौर पर आम आदमी पार्टी (AAP) को 100 करोड़ रुपये की रिश्वत भेजी है।

आखिरकार, 1 दिसंबर, 2022 को सीबीआई अधिकारियों की एक टीम ने मामले के सिलसिले में कविता का उनके हैदराबाद स्थित आवास पर बयान दर्ज किया था। सीबीआई की टीम ने सात घंटे से अधिक समय तक उनका बयान लिया। 2 दिसंबर, 2022 को, सीबीआई ने सीआरपीसी धारा 160 के तहत एमएलसी को एक नोटिस जारी किया और उन्हें दिल्ली सरकार की अब वापस ली गई उत्पाद शुल्क नीति में कथित भ्रष्टाचार की जांच के संबंध में 6 दिसंबर को जांच में शामिल होने के लिए कहा।

ईडी ने बीआरएस एमएलसी कविता से पूछताछ करने के बाद दिल्ली एक्साइज पॉलिसी मामले में मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के सिलसिले में उनके पूर्व चार्टर्ड अकाउंटेंट बुचीबाबू गोरंटला से भी पूछताछ की थी। ईडी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दिल्ली एक्साइज पॉलिसी 2021-22 मामले में अनियमितताओं को लेकर अब तक 8 बार समन भेज चुकी है। इसके बावजूद दिल्ली के मुख्यमंत्री अभी तक जांच एजेंसी के सामने पेश नहीं हुए।

बीआरएस नेता कविता के घर ऐसे समय में ईडी की रेड हुई है, जब लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान होने वाले हैं। बीआरएस ने बुधवार (13 मार्च) को लोकसभा चुनाव 2024 के लिए चार उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की थी। न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक के कविता आगामी लोकसभा का चुनाव नहीं लड़ सकती हैं। बीआरएस ने निजामाबाद सीट के लिए भी उम्मीदवार के नाम का ऐलान किया। इस सीट पर के कविता ने साल 2014 के लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज की थी।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत