न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान विधानसभा सत्र से पहले देवनानी की अफसरों को दो टूक, बर्दाश्त नहीं होगी लापरवाही, विधायकों को महत्व दे ब्यूरोक्रेसी

विधानसभा में विधायकों के लगाए सवालों, ध्यानाकर्षण प्रस्ताव और विशेष उल्लेख प्रस्तावों का समय पर जवाब नहीं देने को लेकर विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने शुक्रवार को मुख्य सचिव सुधांश पंत सहित कई विभागों के एसीएस, प्रमुख सचिव और सचिवों की क्लास ली।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 04 Jan 2025 5:26:40

राजस्थान विधानसभा सत्र से पहले देवनानी की अफसरों को दो टूक, बर्दाश्त नहीं होगी लापरवाही, विधायकों को महत्व दे ब्यूरोक्रेसी

जयपुर। विधानसभा में विधायकों के लगाए सवालों, ध्यानाकर्षण प्रस्ताव और विशेष उल्लेख प्रस्तावों का समय पर जवाब नहीं देने को लेकर विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने शुक्रवार को मुख्य सचिव सुधांश पंत सहित कई विभागों के एसीएस, प्रमुख सचिव और सचिवों की क्लास ली। बार-बार हिदायत देने के बावजूद सवालों के जवाब नहीं देने वाले अधिकारियों को स्पष्ट किया कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।

सभी तय कर लें कि विधायकों के सवालों के जवाब विधानसभा में तय समय पर पहुंचे। अब तक हुए दो सत्रों के बचे हुए प्रश्नों के जवाब 20 जनवरी तक हर हाल में देने के लिए कहा। आदेश नहीं मानने वाले विभाग प्रमुखों को विधानसभा में फिर तलब किया जाएगा।

विधानसभा में आयोजित बैठक में देवनानी ने कहा कि विधानसभा में 200 विधायक बैठते हैं। ब्यूरोक्रेसी उनको महत्व न दे, यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। देवनानी ने ऊर्जा, स्वास्थ्य, स्वायत्त शासन, खेल एवं युवा मामले, ऊर्जा, शिक्षा, राजस्व, गृह विभागों के एसीएस, प्रमुख सचिव और सचिवों से सवाल किए और खिंचाई भी की। देवनानी ने कहा कि आठ विभाग हैं, जिनमें सबसे ज्यादा सवालों के जवाब लंबित हैं।

कुछ अधिकारियों ने सवाल का जवाब दो-तीन विभागों से संबंधित होने की वजह को देरी का कारण बताया, इस पर देवनानी ने कहा कि यह पहले से क्यों नहीं बताया जाता। इसका समाधान करें। बैठक में यह बात क्यों उठ रही हैं।

बैठक में मुख्य सचिव सुधांश पंत, अभय कुमार, अखिल अरोड़ा, अपर्णा अरोड़ा, कुलदीप रांका, आनन्द कुमार, प्रवीण गुप्ता, वैभव गालरिया, टी रविकांत, गायत्री राठौड़, बृजेन्द्र जैन, सुबीर कुमार, अजिताभ शर्मा, राजेश यादव, दिनेश कुमार, भवानी सिंह देथा, अश्विनी भगत, मंजू राजपाल, जोगाराम, महेन्द्र सोनी, अबरीश कुमार, अर्चना सिंह, पूनम, नीरज के पवन, आरूषि मलिक, शुचि त्यागी, के के पाठक, उर्मिला राजोरिया, समित शर्मा, रवि जैन, भानू प्रकाश एटूरू, कृष्ण कुणाल, पी रमेश, राजन विशाल, अनुपमा जोरवाल, सुनील शर्मा उपस्थित थे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल