Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

चुनाव पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत ने जयपुर में किया 1450 करोड़ के प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण और शिलान्यास

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरुवार को जयपुर में 1450 करोड़ के प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण और शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने सबसे पहले मेट्रो रेल परियोजना के फेज 1-सी का शिलान्यास किया।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 21 Sep 2023 4:38:04

चुनाव पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत ने जयपुर में किया 1450 करोड़ के प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण और शिलान्यास

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरुवार को जयपुर में 1450 करोड़ के प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण और शिलान्यास किया। शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गहलोत ने कहा- देश में संविधान की धज्जियां उड़ रही हैं। ईडी, इनकम टैक्स के छापे पड़ रहे हैं। न चाहते हुए भी ईडी, इनकम टैक्स को लोगों के घरों में घुसना पड़ रहा है। तंग करते हैं। राजस्थान में भी ईडी का प्रयोग करके देख लिया, लेकिन सारे फेल हो गए।

गहलोत ने कहा- अखबारों में ईडी की बातें चल रही थी, कहीं चांदी मिल गई, कहीं सोना मिल गया, कहीं पैसा मिल गया। इसका कौन धणी-धोरी है, इसका पता किया क्या? सरकार का मंत्री या अफसर पकड़ा गया क्या? इनको दलाल खोजने पड़ते हैं। आप सोच सकते हैं लोकतंत्र कहां जा रहा है? हमें इसका भी मुकाबला करना होगा।

हमने उस समय मेट्रो चलाई जब सिर्फ बड़े शहरों में चलती थी

गहलोत ने कहा- हमने उस समय मेट्रो ट्रेन चलाई, जब देश के केवल चुनिंदा बड़े शहरों में ही मेट्रो चलती थी। हमने मेट्रो का काम साल 2009 में शुरू किया और रिकॉर्ड टाइम 2013 में उसका ट्रायल शुरू कर दिया। मैंने एक आर्टिकल पढ़ा था, जिसमें लिखा था कि जयपुर में मेट्रो संभव है। इसके बाद मैंने शांति धारीवाल से बात करके इस प्रोजेक्ट पर काम करने के लिए कहा था।

मेट्रो के फेज-1 सी का किया लोकार्पण

मुख्यमंत्री ने सबसे पहले मेट्रो रेल परियोजना के फेज 1-सी का शिलान्यास किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने चांदपोल से बड़ी चौपड़ स्टेशन तक अंडरग्राउंड मेट्रो का अवलोकन किया और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंत्री शांति धारीवाल, पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास के साथ मेट्रो ट्रेन में सफर किया।

मेट्रो प्रोजेक्ट के इस फेज में बड़ी चौपड़ से ट्रांसपोर्ट नगर तक ट्रैक बनाया जाएगा, जो अंडरग्राउंड और एलिवेटेड होगा। बड़ी चौपड़ से ट्रांसपोर्ट नगर के बीच बनने वाली मेट्रो की दूरी कुल करीब 2.85 किमी है। इस दूरी में दो मेट्रो स्टेशन बनेंगे। पहला स्टेशन रामगंज तो दूसरा ट्रांसपोर्ट नगर होगा। 2.85 किमी की दूरी में बनने वाले फेज-1 सी में 0.59 किमी मेट्रो एलिवेटेड होगी तो 2.26 किमी में अंडरग्राउंड चलेगी।

रामनिवास बाग में बनाई दो मंजिला अंडर ग्राउंड पार्किंग

सीएम ने रामनिवास बाग में अंडरग्राउंड पार्किंग फेज-2 का भी लोकार्पण किया। रामनिवास बाग में दो मंजिला अंडरग्राउंड पार्किंग बनाई गई है। 49 हजार 680 वर्गमीटर क्षेत्रफल (दो मंजिला) में पार्किंग का निर्माण कार्य करवाया गया। इसका शिलान्यास 11 अप्रैल 2021 को किया गया था। मुख्यमंत्री ने लक्ष्मी मंदिर तिराहे पर बने अंडरपास का भी लोकार्पण किया। साथ ही यहां लगी स्वतंत्रता सेनानियों की मूर्तियों का भी अनावरण किया।

रामनिवास बाग में करीब 95 करोड़ रुपए की लागत से बनी अंडरग्राउंड पार्किंग के शुरू होने के बाद यहां अंडरग्राउंड पार्किंग की क्षमता 2445 कार की हो गई है। इससे परकोटे में वाहनों का दबाव कम होगा। चारदीवारी में खरीदारी या अन्य काम से आने वाले लोगों के साथ दुकानदारों और पर्यटकों को यहां अपनी गाड़ियां खड़ी करने की जगह मिलेगी। इससे परकोटे में पार्किंग की समस्या से निजात मिलेगी। वहीं बाजारों में लगने वाले जाम से भी कुछ छुटकारा मिल सकेगा।
गोविंद देवजी मंदिर सौंदर्यीकरण और विकास कार्यों का शिलान्यास

जयपुर के आराध्य श्रीगोविंद देवजी मंदिर के मार्गों का जीर्णोद्धार, सौंदर्यीकरण और जन सुविधाओं का विकास करने के साथ गलता गेट के पास स्थित ईदगाह क्षेत्र के मार्गों का जीर्णोद्धार और जन सुविधाओं के विकास कार्य की घोषणा की। इन कामों पर करीब 30 करोड़ खर्च करने का प्रावधान किया गया है।

गोविंद देवजी मंदिर में प्रवेश द्वार, छत्तरियां, पानी निकासी व्यवस्था, फव्वारों का जीर्णोद्धार और निर्माण, मंडाना कॉब्बल पत्थर का फर्श, शौचालय निर्माण, पार्किंग निर्माण, सड़क निर्माण के अलावा सौन्दर्यीकरण के काम होंगे।

ईदगाह क्षेत्र के विकास के तहत पहुंच मार्गों का जीर्णोद्धार और मौजूदा सुविधाओं का विस्तार किया जाना प्रस्तावित है। परियोजना में मुगल वास्तुकला के अनुसार प्रार्थना कक्ष, मंच, पानी संचयन संरचना, पानी निकासी व्यवस्था, फव्वारों का निर्माण, मंडाना पत्थर फर्श, वजू स्थल, हॉल, टॉयलेट ब्लॉक, स्टोर रूम, पार्किंग, सड़क निर्माण के कार्य किए जाएंगे।

राजस्थान को देश में नंबर वन बनाने का सपना

सीएम ने कहा- मैंने कोरोना काल में जो देखा, उससे सीखा कि राज्य को बहुत आगे सोचना चाहिए। इसी को ध्यान में रखकर मैंने विजन 2030 डॉक्युमेंट तैयार करने और उसके अनुरूप राज्य को विकसित करने का प्लान तैयार करने के लिए कहा है। हमारा सपना है कि राज्य को देश के नंबर वन विकसित राज्यों की श्रेणी में लाया जाए।

गहलोत ने पेपर लीक पर कहा- पूरे देश में पेपर लीक होते हैं। पिछली सरकार में भी यहां 11 से ज्यादा पेपर लीक हुए, लेकिन सरकार ने एक भी कार्रवाई नहीं की। हमारी सरकार पेपर लीक करने वालों के खिलाफ कड़ा कानून लेकर आई है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका