न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान में विदाई से पहले मानसून ने दिखाया अपना रंग, फसलें खराब, कृषि विभाग ने मांगी खराबे की रिपोर्ट

कृषि विभाग की ओर से खरीफ फसल खराबे की रिपोर्ट तैयार करने के लिए हर क्षेत्र के कृषि अधिकारियों को आदेश जारी किए हैं। विभाग के संयुक्त निदेशक लीला राम जाट ने बताया कि कृषि अधिकारियों की ओर से जल्द ही हर क्षेत्र में बारिश से हुए खराबे की रिपोर्ट मुहैया कराई जाएगी।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 24 Sep 2023 4:34:06

राजस्थान में विदाई से पहले मानसून ने दिखाया अपना रंग, फसलें खराब, कृषि विभाग ने मांगी खराबे की रिपोर्ट

अलवर। राजस्थान में अगस्त और सितम्बर के बीते 17 दिनों में बारिश नहीं हुई। लेकिन मानसून ने अपने विदाई से पहले राजस्थान के कई जिलों में जमकर पानी बरसाया, जिसके चलते किसानों की फसलें पूरी तरह से बर्बाद हो गईं। पहले जब बारिश की आवश्यकता थी तब हुई नहीं और अब उसने अपना जो रूप दिखाया वह किसानों के लिए आफत बन गया है।

राजस्थान के अलवर जिले में मानसून के दौरान अगस्त माह में केवल 79 मिमी बारिश दर्ज हुई और सितम्बर में जब से किसानों की ओर से खरीफ फसल की कटाई शुरू की गई है तब से जिले में बारिश का दौर शुरू हो गया है। शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में आए दिन बारिश हो रही है। बारिश किसानों के लिए आफत बनी हुई है। खरीफ फसल को नुकसान पहुंचा रही है।

पहले किसान कर रहे थे बारिश का इंतजार

किसानों की फसल को जब पानी की आवश्यकता थी तब इंद्रदेव भी मेहरबान नहीं हुआ। पानी की कमी से कुछ क्षेत्रों में फसल सूख गई। लेकिन जब धूप की आवश्यकता हुई तब जिले में बारिश और आसमान में काले बादल छाने शुरू हो गए। इससे खरीफ की प्रमुख फसल बाजरा और कपास को काफी हद तक नुकसान हो रहा है।

कृषि विभाग ने फसल खराबे की रिर्पोट मांगी

कृषि विभाग की ओर से खरीफ फसल खराबे की रिपोर्ट तैयार करने के लिए हर क्षेत्र के कृषि अधिकारियों को आदेश जारी किए हैं। विभाग के संयुक्त निदेशक लीला राम जाट ने बताया कि कृषि अधिकारियों की ओर से जल्द ही हर क्षेत्र में बारिश से हुए खराबे की रिपोर्ट मुहैया कराई जाएगी। इसके बाद नुकसान का आंकलन होगा। अगर फसल खराबा बीमा के अनुसार हुआ तो बीमा की राशि के लिए आगे भेजा जाएगा।

21 जिलों में येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने रविवार को 21 जिलों में येलो अलर्ट जारी करते हुए अजमेर, अलवर, बारां, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी , चित्तौड़गढ़, दौसा, धौलपुर, डूंगरपुर ,जयपुर, झालावाड़, झुंझुनू ,करौली, कोटा, प्रतापगढ़, राजसमंद, सवाईमाधोपुर, सीकर, टोंक उदयपुर में मेघगर्जन और वज्रपात की संभावना जताई है। वहीं बांसवाड़ा में भारी बारिश के साथ मेघगर्जन और वज्रपात की सम्भावना है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट