न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ब्यावर: कैमिकल फैक्ट्री में खड़े टैंकर से लीक हुई नाइट्रोजन गैस, मालिक सहित तीन मरे, 60 घायल, दो गम्भीर

राजस्थान के ब्यावर जिले में एक केमिकल फैक्ट्री से नाइट्रोजन गैस लीक होने से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 60 से अधिक लोग प्रभावित हुए और अस्पताल में भर्ती हैं। प्रशासन ने स्थिति पर नजर रखी हुई है और फैक्ट्री के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे में मृतकों के परिवार को मुआवजा और घायलों को उपचार देने की मांग की जा रही है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 01 Apr 2025 3:03:31

ब्यावर: कैमिकल फैक्ट्री में खड़े टैंकर से लीक हुई नाइट्रोजन गैस, मालिक सहित तीन मरे, 60 घायल, दो गम्भीर

ब्यावर। राजस्थान के ब्यावर जिले में में सोमवार देर रात एक केमिकल फैक्ट्री में खड़े एक टैंकर से नाइट्रोजन गैस लीक होने से बड़ा हादसा हो गया। गैस की चपेट में आने से फैक्ट्री मालिक सहित तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 60 से ज्यादा लोग अस्पताल में भर्ती हैं। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

जिला पुलिस अधीक्षक श्याम सिंह ने बताया कि गैस रिसाव की घटना देर रात बाड़िया इलाके में स्थित एक फैक्ट्री में हुई, जिसके कारण आसपास के कई लोग इससे प्रभावित हो गए और उन्हें अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराना पड़ा।

इस घटना में फैक्ट्री के मालिक सुनील सिंघल (47) की रात में मौत हो गई, जबकि दयाराम (52) और नरेंद्र सोलंकी की आज मौत हो गई। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि नाइट्रोजन गैस लीक होने के बाद इलाके के लोगों ने उल्टी, सीने में भारीपन और सांस लेने में तकलीफ की शिकायत की। इस पर उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। दो लोगों की हालत गंभीर है जिनका अजमेर के जेएलएन अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

अधिकारी ने बताया कि फैक्ट्री के आसपास के इलाके को खाली करा दिया गया है। यह फैक्ट्री रिहायशी इलाके में चल रही थी। जिला कलेक्टर ने बिना अनुमति के चल रही फैक्ट्री का सर्वेक्षण करने के लिए नगर परिषद, राजस्व विभाग और पुलिस के अधिकारियों की कमेटी गठित करने के निर्देश दिए हैं।

एसडीएम दिव्यांश सिंह ने कहा, "जांच चल रही है। ब्यावर में ऐसी फैक्ट्रियों का सर्वेक्षण करने और नियमों का पालन न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए एक संयुक्त टीम बनाई जाएगी। एक एफआईआर दर्ज की गई है।"

मृताश्रितों के मिले उचित मुआवजा

सरगांव ग्राम पंचायत सरपंच प्रतिनिधि गोरधन सिंह ने कहा कि दु:खांतिका में अब तक तीन लोग दम तोड़ चुके है जबकि कई गम्भीर घायल है। इसमें 60 से ज्यादा लोग जहरीली गैस से प्रभावित हुए। राज्य सरकार व जिला प्रशासन को मृताश्रितों के उचित मुआवजा के साथ सरकारी नौकरी व घायलों को उचित उपचार के साथ में मुआवजा दिया जाना चाहिए।

जिला कलक्टर ने पूछी कुशलक्षेम

अजमेर जिला कलक्टर लोक बंधु दोपहर साढ़े 12 बजे जवाहरलाल नेहरू अस्पताल पहुंचे। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अनिल सामरिया, अस्पताल अधीक्षक डॉ. अरविन्द खरे, उप अधीक्षक डॉ. अमितकुमार यादव समेत कई लोग मौजूद थे। जिला कलक्टर ने चिकित्सकों को मरीज को बेहतर इलाज करने के निर्देश दिए।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी