न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Kartarpur Sahib में पाकिस्तानी मॉडल के फोटोशूट पर मचा बवाल, इमरान खान सरकार ने दिए जांच के आदेश

करतारपुर के गुरुद्वारा दरबार साहिब में एक पाकिस्तानी मॉडल के बिना सिर ढके फोटो शूट करवाने पर बवाल मच गया है। इस हरकत को सिख संगठनों ने धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला बताते हुए विरोध दर्ज कराया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 30 Nov 2021 10:57:33

Kartarpur Sahib में पाकिस्तानी मॉडल के फोटोशूट पर मचा बवाल, इमरान खान सरकार ने दिए जांच के आदेश

करतारपुर के गुरुद्वारा दरबार साहिब में एक पाकिस्तानी मॉडल के बिना सिर ढके फोटो शूट करवाने पर बवाल मच गया है। इस हरकत को सिख संगठनों ने धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला बताते हुए विरोध दर्ज कराया है। सोशल मीडिया पर घटना की तीखी निंदा होने पर पाकिस्तानी पुलिस एक्टिव हुई है। पाकिस्तान पुलिस ने करतारपुर में गुरुद्वारा दरबार साहिब में परिधान के एक ब्रांड के लिए बिना सिर ढके फोटोशूट कराये जाने के बाद पाकिस्तानी मॉडल और परिधान ब्रांड के खिलाफ सिख समुदाय की धार्मिक भावनाओं को आहत करने के लिए जांच शुरू की। दरअसल, भारत के एक पत्रकार रविंदर सिंह ने ट्विटर पर इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा था कि यह सिख समुदाय की भावनाओं का अपमान है। यही नहीं अपनी पोस्ट में उन्होंने इमरान खान को भी टैग किया था।

रविंदर सिंह ने अपने ट्वीट में लिखा था, 'महिलाओं के कपड़ों के सिर खोलकर करतारपुर साहिब में मॉडलिंग करना सिखों की धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला काम है।'

pakistan,kartarpur corridor,kartarpur sahib,sikh,imran khan,sauleha khan,mannat clothing

बता दें कि गुरुद्वारे में महिलाओं का सिर ढंक कर जाना अनिवार्य है और इसे पवित्र स्थान के प्रति श्रद्धा के तौर पर देखा जाता है। पाकिस्तान के पंजाब सूबे की तहरीक-ए-इंसाफ सरकार ने अब इस घटना पर ऐक्शन लिया है।

पाकिस्तानी पंजाब के मुख्यमंत्री उस्मान बुजदार ने एक बयान जारी करके कहा कि उन्होंने घटना का संज्ञान लिया है और मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

उन्होंने कहा कि गुरुद्वारे में 'मॉडलिंग' की अनुमति देने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा, 'इस मामले की व्यापक जांच के बाद जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।’ पंजाब पुलिस के एक प्रवक्ता ने एक ट्वीट किया, ‘पंजाब पुलिस इस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। संबंधित ब्रांड के प्रबंधन और मॉडल के खिलाफ जांच की जा रही है। सभी धर्मों के उपासना स्थल समान रूप से सम्मानित हैं।'

सूचना मंत्री फवाद चौधरी ने ट्वीट किया, 'डिजाइनर और मॉडल को तस्वीरों के लिए सिख समुदाय से माफी मांगनी चाहिए।'

उन्होंने ट्वीट किया, 'करतारपुर साहिब एक धार्मिक प्रतीक है...'

समाचारपत्र ‘डॉन’ की एक खबर के मुताबिक, मॉडल की तस्वीरें ‘मन्नत क्लोदिंग’ नाम के एक परिधान ब्रांड के इंस्टाग्राम पेज पर साझा की गईं, लेकिन आलोचना के बाद इसे हटा दिया गया। कंपनी ने इसके लिए माफी भी मांगी।

पाकिस्तानी पंजाब के पुलिस प्रवक्ता ने एक ट्वीट में कहा कि पंजाब पुलिस इस मामले में हर ऐंगल से जांच कर रही है। घटना के लिए जिम्मेदार लोगों पर सख्त ऐक्शन लिया जाएगा। सभी धार्मिक स्थानों का एक समान सम्मान है।

पूरे विवाद पर प्रतिक्रिया जताते हुए 'मन्नत क्लोदिंग’ ब्रांड ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में माफी मांगी और इस बात से इनकार किया कि उनके अकाउंट पर पोस्ट की गई तस्वीरें उनके द्वारा किए गए किसी भी फोटोशूट का हिस्सा थीं।

उसने कहा, 'ये तस्वीरें हमें एक थर्ड पार्टी (ब्लॉगर) ने मुहैया कराई थीं, जिसमें हमारा परिधान पहना गया था।'

उसने कहा, 'हालांकि, हम अपनी गलती स्वीकार करते हैं कि हमें इस सामग्री को पोस्ट नहीं करना चाहिए था और हम हर उस व्यक्ति से माफी मांगते हैं, जो इससे आहत हुआ है।’

तस्वीरों में पोज देने वाली मॉडल/ब्लॉगर सौलेहा इम्तियाज ने भी माफी मांगते हुए कहा, 'मैं अभी इतिहास के बारे में जानने और सिख समुदाय के बारे में जानने के लिए करतारपुर गई थी। यह किसी की भावनाओं को आहत करने के लिए नहीं किया गया था।'

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती