न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

IMA ने PM मोदी से की रामदेव की शिकायत, पत्र में लिखा - बाबा पर देशद्रोह के तहत कार्रवाई हो

IMA ने चिट्‌ठी में लिखा है कि पतंजलि के मालिक रामदेव के वैक्सीनेशन पर गलत सूचना के प्रचार को रोका जाना चाहिए।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 26 May 2021 10:33:36

IMA ने  PM मोदी से की रामदेव की शिकायत, पत्र में लिखा - बाबा पर देशद्रोह के तहत कार्रवाई हो

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर योग गुरु बाबा रामदेव की शिकायत की है। IMA ने चिट्‌ठी में लिखा है कि पतंजलि के मालिक रामदेव के वैक्सीनेशन पर गलत सूचना के प्रचार को रोका जाना चाहिए। IMA के मुताबिक, एक वीडियो में रामदेव ने दावा किया कि वैक्सीन की दोनों खुराक लेने के बाद भी 10,000 डॉक्टर और लाखों लोग मारे गए हैं। उन पर देशद्रोह के आरोपों के तहत कार्रवाई की जानी चाहिए।

IMA ने पत्र में लिखी ये बातें

IMA ने पत्र में कहा कि कोरोना महामारी के बीच मेडिकल एसोसिएशन की अगुआई में अब देश में 18 से ज्यादा उम्र वालों को वैक्सीन लगना शुरू हो गई है। अब आपने (पीएम) देश में वैक्सीनेशन का काम शुरू किया था, तब IMA के बड़े अधिकारी सबसे आगे खड़े हुए थे। नियम और प्रोटोकॉल्स के तहत अब तक करीब 20 करोड़ लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है, जो वर्ल्ड में सबसे तेज वैक्सीनेशन है।

baba ramdev,ima,ima letter to narendra modi,coronavirus

पत्र में IMA ने कहा कि वैक्सीन के दोनों डोज लेने के बाद से करीब 0.06% लोग ही कोरोना से मामूली संक्रमित हुए हैं। साथ ही बहुत मामली लोगों को लंग्स इंफेक्शन हुआ है। हम हेल्थ मिनिस्ट्री और ICMR या नेशनल टास्क फोर्स की गाइडलाइंस और प्रोटोकॉल्स के तहत ही लाखों लोगों का इलाज कर रहे हैं। ऐसे में कोई ऐलोपैथिक दवाओं से लोगों के मरने का दावा करते है तो यह मिनिस्ट्री को सीधे चुनौती होगी, क्योंकि उन्हीं की गाइडलाइंस के तहत हम इलाज कर रहे हैं।

पत्र में IMA ने कहा कि कोरोना की पहली लहर में फ्रंटलाइन पर काम करते हुए 753 डॉक्टर्स ने जान गंवाई थी। इनमें से किसी को भी वैक्सीन की डोज नहीं लगी थी। जबकि दूसरी लहर में 513 डॉक्टर्स की जान गई। इनमें से ज्यादातर का किसी न किसी कारण से वैक्सीन नहीं लग सकी थी। अब यह दावा किया जा रहा है कि वैक्सीन के दोनों डोज लगाने के बाद 10 हजार डॉक्टर्स के अलावा लाखों लोगों की जान गई है। यह जानबूझकर वैक्सीनेशन को रोकने की कोशिश की जा रही है। इस तरह के गलत तथ्यों रोका जाना चाहिए।

पत्र में IMA ने कहा कि जो लोग वैक्सीन के खिलाफ गलत बातें फैला रहे हैं। लोगों में डर बैठा रहे हैं। जो लोग अपनी कंपनी के सामान को बेचने के लिए सरकार की ओर से जारी इलाज के प्रोटोकॉल को चुनौती दे रहे हैं। उन सभी के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। यह एक तरीके से देशद्रोह ही है। ऐसे लोगों के खिलाफ बगैर देरी के देशद्रोह के तहत कार्रवाई की जानी चाहिए।

बता दे, IMA उत्तराखंड ने बुधवार को योग गुरु बाबा रामदेव पर 1000 करोड़ रुपए का मानहानि का केस दर्ज कराया है। एसोसिएशन ने यह केस सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे बाबा रामदेव के उस वीडियो के आधार पर किया है, जिसमें बाबा एलोपैथी को बकवास और दिवालिया साइंस कह रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं