न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सम्पत्ति बेचकर कर्ज चुकाएगी विमानन कम्पनी Go First, DGCA ने रद्द किया 54 विमानों का रजिस्ट्रेशन

एयरलाइन का परिचालन तीन मई, 2023 से निलंबित है। दिवाला समाधान प्रक्रिया के दौरान, कम से कम दो बोलीदाता स्पाइसजेट प्रमुख अजय सिंह के साथ बिजी बी एयरवेज और शारजाह बेस्ड विमानन इकाई स्काई वन थे।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 21 Jan 2025 2:55:55

सम्पत्ति बेचकर कर्ज चुकाएगी विमानन कम्पनी Go First, DGCA ने रद्द किया 54 विमानों का रजिस्ट्रेशन

राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (NCLT) ने सोमवार को विमानन कंपनी गो फर्स्ट (Go First) के परिसमापन का आदेश दिया। कंपनी का परिचालन वित्तीय समस्याओं के कारण पिछले करीब तीन साल से बंद है। एयरलाइन ने मई 2023 में वित्तीय संकट का हवाला देते हुए स्वैच्छिक रूप से दिवाला समाधान प्रक्रिया के लिए आवेदन किया था। न्यायाधिकरण ने 15 पृष्ठ के आदेश में कहा कि वह कंपनी गो एयरलाइंस (इंडिया) लि. के परिसमापन का आदेश दे रहा है।

एनसीएलटी ने कहा कि योजना में कर्जदाताओं की समिति (सीओसी) को अपने गठन के बाद और समाधान योजना की पुष्टि से पहले किसी भी समय संबंधित कंपनी के परिसमापन का निर्णय लेने का अधिकार है। गो एयर का नाम बदलकर गो फर्स्ट किया गया था। कंपनी ने 17 साल से अधिक समय तक उड़ान सेवाएं दी।

एयरलाइन का परिचालन तीन मई, 2023 से निलंबित है। दिवाला समाधान प्रक्रिया के दौरान, कम से कम दो बोलीदाता स्पाइसजेट प्रमुख अजय सिंह के साथ बिजी बी एयरवेज और शारजाह बेस्ड विमानन इकाई स्काई वन थे। यात्रा पोर्टल ईज माई ट्रिप के सह-संस्थापक निशांत पिट्टी बिजी बी एयरवेज में बहुलांश शेयरधारक है। इस बीच, विमानन नियामक डीजीसीए ने गो फर्स्ट के 54 विमानों का पंजीकरण रद्द कर दिया है। समाधान प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पायी और अब न्यायाधिकरण ने एयरलाइन के परिसमापन का आदेश दिया है।

एयरलाइन ने 2005-06 में मुंबई से अहमदाबाद के लिए पहली उड़ान के साथ घरेलू परिचालन शुरू किया और फिर 2018-19 में अंतरराष्ट्रीय परिचालन शुरू किया। परिचालन शुरू करने के बाद से गो फर्स्ट ने एयरबस को 72 ए320 नियो विमानों के लिए दो ऑर्डर दिए। ये ऑर्डर 2011-12 और 2016-17 में दिये गये। नकदी समस्या से जूझ रही एयरलाइन ने मार्च 2023 को समाप्त वित्त वर्ष में 1,800 करोड़ रुपये के नुकसान की सूचना दी।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

‘विकास किसके लिए, किसके साथ और किस दिशा में?’ G7 मंच से पीएम मोदी का वैश्विक विकास पर बड़ा संदेश

'अब समाजवादी पार्टी में भी मचेगी हलचल', ओपी राजभर का बड़ा दावा, बयान के बाद तेज हुई राजनीतिक चर्चा

SIT के गठन पर सपा ने उठाए सवाल, बोली- जो अधिकारी खुद जांच के घेरे में हैं वे राम मंदिर चढ़ावा मामले की निष्पक्ष जांच कैसे करेंगे?

'50 करोड़ की पेशकश, 15 करोड़ पहले ही दिए गए'... शिवसेना यूबीटी के कथित बागी सांसदों को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान

ममता सरकार के पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार, जबरन वसूली और CM शुभेंदु अधिकारी पर हमले का आरोप

रात में भेजी थी मुस्कुराती सेल्फी, सुबह मिली मौत की खबर... नवविवाहिता गायत्री की रहस्यमयी मौत पर उठे कई सवाल

Realme P4R 5G की पहली सेल लाइव, 8000mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा खास डिस्काउंट

आत्महत्या करने वाले प्रेत-पिशाच बनकर…, संचिता उगले की मौत पर रवि किशन का बड़ा बयान

'यहां कुछ भी स्थायी नहीं, वे सांसद हैं बच्चे नहीं', विपक्षी दलों में जारी बगावत के बीच किरेन रिजिजू का सख्त बयान

राम चरण की 'पेद्दी' ने 200 करोड़ क्लब में बनाई जगह, लेकिन घटती कमाई ने बढ़ाई टेंशन; दूसरे मंगलवार कमाए इतने करोड़

'पिछले एक हफ्ते से MRI-CT स्कैन करवा रहा हूं', गले की नस दबने से दर्द में हैं सोनू निगम, वीडियो में बयां की परेशानी

मुझे बर्बाद कर दिया था लगान ने... आमिर खान की फिल्म के अभिनेता अमीन हाजी का चौंकाने वाला बयान

मंगलवार को भी दर्शकों की पहली पसंद बनी वरुण की फिल्म, 'भारत भाग्य विधाता' को नहीं मिला सहारा

'एक नहीं कई बार हुआ फ्रॉड', विक्रांत मैसी बोले- पत्नी का अकाउंट भी हुआ हैक, शेयर की पूरी कहानी