न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मोदी जी ने किया था 2,500 देने का वादा, अब सिर्फ 4 दिन बचे: आतिशी

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और दिल्ली विधानसभा में विपक्ष की नेता आतिशी ने आज दिल्ली सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 04 Mar 2025 2:23:00

मोदी जी ने किया था 2,500 देने का वादा, अब सिर्फ 4 दिन बचे: आतिशी

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और दिल्ली विधानसभा में विपक्ष की नेता आतिशी ने आज दिल्ली सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। उन्होंने केंद्र सरकार से सवाल करते हुए कहा कि वे विरोध नहीं बल्कि इंतजार कर रही हैं। आतिशी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस वादे की याद दिलाई जिसमें उन्होंने कहा था कि दिल्ली की महिलाओं के बैंक खातों में 2500 रुपये की पहली किस्त जमा की जाएगी।

'मोदी जी की गारंटी का इंतजार'

आतिशी ने अपनी बात को दोहराते हुए कहा— "मोदी जी ने कहा था कि 8 मार्च को 2500 रुपये की पहली किश्त आएगी। यह उनकी गारंटी है। अब सिर्फ 4 दिन बचे हैं, इसलिए हम इंतजार कर रहे हैं।" उनका कहना है कि दिल्ली की महिलाओं को अब भी इस रकम का इंतजार है और वे केंद्र सरकार के अगले कदम पर नजरें गड़ाए हुए हैं।

दिल्ली की महिलाओं को इंतजार

आतिशी ने यह भी कहा कि दिल्ली के विभिन्न इलाकों से आई महिलाएं आशा लगाए बैठी हैं कि उनके बैंक खातों में जल्द ही यह राशि आएगी। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के बयान को याद दिलाते हुए कहा— "मोदी जी ने कहा था कि अपने-अपने फोन को बैंक खाते से लिंक कर लें और 8 मार्च को 2500 रुपये मिलेंगे। मोदी जी झूठ तो नहीं बोलते हैं।"

पहली कैबिनेट में फैसले का वादा, अब निगाहें दूसरी कैबिनेट पर

आतिशी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने पहली कैबिनेट बैठक में इस योजना को लागू करने का वादा किया था, लेकिन अब तक इस पर कोई ठोस निर्णय नहीं आया है। उन्होंने दोहराया कि वह सरकार के अगले फैसले का इंतजार कर रही हैं।

गौरतलब है कि इससे पहले रेखा गुप्ता के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान भी आतिशी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा था और अब फिर से उन्होंने दिल्ली सरकार और केंद्र को उनके वादों की याद दिलाई है। उन्होंने याद दिलाया कि चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के कई नेताओं ने वादा किया था कि चुनाव जीतने के बाद दिल्ली की महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये की सहायता राशि दी जाएगी।

पहली कैबिनेट बैठक में नहीं हुई चर्चा

आतिशी ने कहा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पहली कैबिनेट बैठक में इस योजना को लागू करने की बात कही थी, लेकिन इस पर कोई चर्चा नहीं हुई। इस मुद्दे को लेकर उन्होंने सरकार से जवाब मांगा और कहा कि महिलाएं अपनी उम्मीदें लगाए बैठी हैं।

लगातार बना रही सरकार पर दबाव

आतिशी पिछले कई दिनों से इसी मांग को लेकर सरकार पर हमलावर हैं। वह बार-बार सरकार को उनके वादों की याद दिला रही हैं और दिल्ली की महिलाओं के हक के लिए मजबूती से आवाज उठा रही हैं। उन्होंने कहा कि अब जब सरकार बन चुकी है, तो 2500 रुपये की गारंटी को पूरा किया जाना चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब