न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

40 हजार संविदा शिक्षकों को असम सरकार ने किया नियमित, स्वतंत्रता दिवस पर किया था वादा

पूर्वोत्तर राज्य असम में संविदा पर कार्य कर रहे शिक्षकों की नौकरी पक्की होने जा रही है। हेमंता बिस्वा सरमा सरकार ने 40 हजार संविदा शिक्षकों को अब नियमित करने का फैसला किया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 15 Nov 2023 12:04:24

40 हजार संविदा शिक्षकों को असम सरकार ने किया नियमित, स्वतंत्रता दिवस पर किया था वादा

पूर्वोत्तर राज्य असम में संविदा पर कार्य कर रहे शिक्षकों की नौकरी पक्की होने जा रही है। हेमंता बिस्वा सरमा सरकार ने 40 हजार संविदा शिक्षकों को अब नियमित करने का फैसला किया है। राज्य के शिक्षा मंत्री रनोज पेगु ने कहा, “25,000 से अधिक टीईटी योग्य शिक्षक हैं, जो राज्य भर के प्राथमिक विद्यालयों में अनुबंध के आधार पर काम कर रहे हैं, इसके अलावा 9,500 संविदा शिक्षक भी प्राथमिक विद्यालयों में लगे हुए हैं।''

उन्होंने कहा, 4,500 शिक्षक हैं जो कक्षा 9 और 10 में पढ़ने वाले छात्रों की कक्षाएं लेते हैं। हमने उन सभी को नियमित करने का फैसला किया है।'' इस वर्ष अपने स्वतंत्रता दिवस भाषण के दौरान, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने लगभग 40 हजार शिक्षकों की नौकरियों को नियमित करने की राज्य सरकार की योजना की घोषणा की थी।

पेगु ने संवाददाताओं से कहा, हमने पूरी प्रक्रिया को पूरा करने के लिए अगले साल मार्च का लक्ष्य रखा है। उन्होंने यह भी कहा कि संविदा शिक्षकों की पूर्व सेवा अवधि की गणना नहीं की जायेगी जो लोग नियमित पदों पर कार्यभार ग्रहण करेंगे, उन्हें नई नियुक्ति प्राप्त हुआ माना जाएगा।

स्वतंत्रता दिवस पर किया था वायदा

मुख्यमंत्री हेमंता बिस्वा सरमा ने स्वतंत्रता दिवस के भाषण में प्रदेश के 40 हजार संविदा शिक्षकों को नौकरी में नियमित करने की घोषणा की थी। अब इसी को अमल में लाया जा रहा है। शिक्षा मंत्री रनोज पेगु ने बताया कि मार्च 2024 यह प्रकिया पूरी कर ली जाएगी। इसमें संविदा शिक्षकों की पूर्व सेवा अवधि की गणना नहीं की जाएगी। शिक्षकों के नियमित पदों पर आने पर नई नियुक्ति प्राप्त हुआ माना जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत