न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सीकर : पुलिस ने किया लुटेरी दुल्हन गिरोह का पर्दाफाश, शादी कराने वाले दलाल दंपती भी गिरफ्तार

परिवादी सिकंदर गाैस्वामी और प्रेमचंद ने ठगी का मुकदमा दर्ज कराया ताे पुलिस सक्रिय हुई और दुल्हन सहित दलाल दंपती काे झुंझुनूं बाइपास से दबाेच लिया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 23 Mar 2021 3:09:17

सीकर : पुलिस ने किया लुटेरी दुल्हन गिरोह का पर्दाफाश, शादी कराने वाले दलाल दंपती भी गिरफ्तार

अक्सर कई बार ऐसे मामले सामने आते हैं जहां शादी के बाद दुल्हन घर का सामान लूट ले जाती हैं।ऐसा ही एक मामला सीकर में सामने आया जहां परिवादी सिकंदर गाैस्वामी और प्रेमचंद ने ठगी का मुकदमा दर्ज कराया ताे पुलिस सक्रिय हुई और दुल्हन सहित दलाल दंपती काे झुंझुनूं बाइपास से दबाेच लिया। टीम में काेतवाल कन्हैयालाल, एएसआई दशरथ सिंह और कांस्टेबल राजकुमार तथा सुमित्रा की विशेष भूमिका रही। लुटेरी दुल्हन गुरुप्रीत उर्फ प्रिया नांदेड़ महाराष्ट्र की, दलाल ओमप्रकाश बाजिया पिपराली तथा उसकी पत्नी अंजली महाराष्ट्र की रहने वाली है।

एएसआई दशरथ सिंह ने बताया कि तीनों आरोपियों ने झुंझुनूं बाइपास राेड पर स्थित काॅलाेनियाें में किराए के मकान ले रखे हैं। वहीं से उन्हें गिरफ्तार किया। पूछताछ में सामने आया है कि ओमप्रकाश अपने ससुराल महाराष्ट्र जाता रहता था। इस दाैरान गुरुप्रीत से पहचान हाे गई और तीनाें ने शादी का झांसा देकर ठगी करने की याेजना बनाई। ओमप्रकाश और अंजली गुरुप्रीत काे सीकर लेकर आ गए। ओमप्रकाश और उसकी पत्नी अंजली ने 2019 में दूधवा के सिकंदर गाैस्वामी काे शादी करवाने का झांसा देकर 2.27 लाख रुपए नगद ले लिए।

चार जून 2019 काे गुरुप्रीत की शादी सिकंदर से करवा दी। शादी के बाद गुरुप्रीत कभी सिकंदर के पास रहती ताे कभी पीहर का नाम लेकर ओमप्रकाश और उसकी पत्नी अंजली के पास आती-जाती रहती थी। 13 जनवरी 2021 काे गुरुप्रीत सिकंदर द्वारा उसकाे शादी में दिए गए गहने और उसके घर से नगदी लेकर फरार हाे गई।

इसके बाद इन दाेनाें ने गुरुप्रीत का नाम बदलकर प्रिया बताकर मंगलदास की ढाणी गाडाेदा निवासी प्रेमचंद के साथ शादी का झांसा देकर प्रेमचंद से दाे लाख 15 हजार रुपए नगद लेकर 22 जनवरी 2021 काे सीकर काेर्ट में दाेनाें की शादी करवा दी। शादी के बाद 15 मार्च काे गुरुप्रीत प्रेमचंद द्वारा उसकाे शादी में दिया गया जेवरात व नगदी लेकर पार हाे गई। सामने आया है कि ये लाेग गुरुप्रीत का नाम बदल-बदल कर शादी करवाने का नाटक करते थे और इसके बाद माैका मिलते ही गहने और नगदी ले जाते थे। तीनाें से पुलिस पूछताछ कर रही है। इनसे शादी के नाम पर लूट करने की कई वारदाताें का खुलासा हाेने की संभावना है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इतिहास रचने की तैयारी में ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’, वर्ल्ड वाइड पहला दिन 200 करोड़, घरेलू कारोबार 150 करोड़
इतिहास रचने की तैयारी में ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’, वर्ल्ड वाइड पहला दिन 200 करोड़, घरेलू कारोबार 150 करोड़
'लिक्विड पेट्रोलियम गैस नहीं बल्कि…', अखिलेश यादव ने LPG को दिया नया नाम
'लिक्विड पेट्रोलियम गैस नहीं बल्कि…', अखिलेश यादव ने LPG को दिया नया नाम
होर्मुज स्ट्रेट से सुरक्षित बाहर आया ‘नंदा देवी’ टैंकर, ‘शिवालिक’ के बाद LPG लेकर निकला दूसरा भारतीय जहाज
होर्मुज स्ट्रेट से सुरक्षित बाहर आया ‘नंदा देवी’ टैंकर, ‘शिवालिक’ के बाद LPG लेकर निकला दूसरा भारतीय जहाज
'द केरला स्टोरी 2' का बॉक्स ऑफिस जलवा, 16वें दिन भी दर्शकों की उमड़ी भीड़
'द केरला स्टोरी 2' का बॉक्स ऑफिस जलवा, 16वें दिन भी दर्शकों की उमड़ी भीड़
1 कटोरी दही खाने के अद्भुत फायदे, जानें कब और कैसे मिलेगा सबसे ज्यादा लाभ
1 कटोरी दही खाने के अद्भुत फायदे, जानें कब और कैसे मिलेगा सबसे ज्यादा लाभ
संतरे के छिलकों से ऐसे बनाएं असरदार फेस पैक, त्वचा में आएगा नेचुरल निखार
संतरे के छिलकों से ऐसे बनाएं असरदार फेस पैक, त्वचा में आएगा नेचुरल निखार
सुबह के नाश्ते में बनाएं मुंबई स्टाइल बटाटा पोहा, मिनटों में तैयार होने वाली स्वादिष्ट रेसिपी
सुबह के नाश्ते में बनाएं मुंबई स्टाइल बटाटा पोहा, मिनटों में तैयार होने वाली स्वादिष्ट रेसिपी
चाय-कॉफी की जगह इन हेल्दी ड्रिंक्स को बनाएं सुबह की आदत, बेजान त्वचा में लौट आएगा नेचुरल ग्लो
चाय-कॉफी की जगह इन हेल्दी ड्रिंक्स को बनाएं सुबह की आदत, बेजान त्वचा में लौट आएगा नेचुरल ग्लो
गैस नहीं तो चिंता नहीं! इंडक्शन चूल्हे पर ऐसे सेंकें नरम रोटियां
गैस नहीं तो चिंता नहीं! इंडक्शन चूल्हे पर ऐसे सेंकें नरम रोटियां
केले को जल्दी गलने और काला पड़ने से बचाने के आसान उपाय, हफ्तों तक रहेंगे ताजे
केले को जल्दी गलने और काला पड़ने से बचाने के आसान उपाय, हफ्तों तक रहेंगे ताजे
मुल्तानी मिट्टी पाउडर या पत्थर, ग्लोइंग स्किन के लिए कौन सा है बेहतर?
मुल्तानी मिट्टी पाउडर या पत्थर, ग्लोइंग स्किन के लिए कौन सा है बेहतर?
चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए पपीता कैसे करें इस्तेमाल, नैचुरल फेस पैक बनाने का आसान तरीका
चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए पपीता कैसे करें इस्तेमाल, नैचुरल फेस पैक बनाने का आसान तरीका
मीठे पानी वाला नारियल कैसे पहचानें? रंग और कुछ आसान टिप्स से खरीदते वक्त करें सही चुनाव
मीठे पानी वाला नारियल कैसे पहचानें? रंग और कुछ आसान टिप्स से खरीदते वक्त करें सही चुनाव
बिना चीनी के बनाएं स्वादिष्ट मलाईदार लस्सी, हेल्दी ड्रिंक की आसान रेसिपी
बिना चीनी के बनाएं स्वादिष्ट मलाईदार लस्सी, हेल्दी ड्रिंक की आसान रेसिपी