न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में सेना और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़, एक जवान शहीद

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में सेना और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ जारी है, जिसमें एक जवान शहीद हो गया है। पहलगाम हमले के बाद सेना और पुलिस द्वारा किए जा रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान ये मुठभेड़ हुई, जिसमें सेना ने दो से तीन आतंकवादियों को घेर लिया है। घटनास्थल पर भारी सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 24 Apr 2025 11:06:18

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में सेना और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़, एक जवान शहीद

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से सेना और पुलिस द्वारा लगातार सर्च ऑपरेशन जारी है। सेना की कई टुकड़ियां पूरे इलाके में गहन सर्च ऑपरेशन चला रही हैं, जिनके साथ जम्मू पुलिस भी सहयोग कर रही है। इस ऑपरेशन के दौरान सेना और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ की खबर सामने आई है।

जम्मू पुलिस के अनुसार, उधमपुर के डुडु-बसंतगढ़ इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। इस मुठभेड़ में एक जवान शहीद हो गया है। सर्च ऑपरेशन के दौरान आतंकवादियों ने सेना पर गोलियां चलाईं, जिसके जवाब में सेना भी लगातार फायरिंग कर रही है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, सेना ने दो से तीन आतंकियों को घेर लिया है और चारों तरफ से आतंकियों को निशाना बनाया जा रहा है।

मुठभेड़ के स्थल से रुक-रुक कर गोलियों की आवाजें आ रही हैं, और घटनास्थल पर भारी सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। पुलिस के कई जवान भी सेना के साथ इस ऑपरेशन में शामिल हैं। पहलगाम हमले के बाद से भारतीय सेना पूरी तरह अलर्ट मोड में है, और यही कारण है कि यह सेना की पिछले 24 घंटों में दूसरी बड़ी कार्रवाई है। सेना के सूत्रों के अनुसार, इस समय घाटी में 100 से ज्यादा आतंकवादी सक्रिय हैं।

इस कार्रवाई के बाद सेना और सुरक्षा बलों ने पहलगाम हमले के बाद से मोर्चा पूरी तरह से संभाल लिया है। बुधवार, 23 अप्रैल को सुरक्षाबलों को बारामूला में एक बड़ी सफलता मिली। यहां सुरक्षाबलों ने नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया और दो आतंकियों को मार गिराया। इस दौरान, सुरक्षाबलों ने आतंकियों के पास से दो एके सीरीज राइफलें, चीनी पिस्टल और 10 किलोग्राम आईईडी समेत अन्य सामग्री बरामद की। बताया जा रहा है कि ये आतंकी घाटी में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे थे, लेकिन सुरक्षाबलों के फुर्तीले एक्शन ने उन्हें अपनी योजना को अंजाम देने से पहले ही नाकाम कर दिया।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत