न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान के जैसलमेर जिले में आर्मी इंटेलिजेंस ने पकड़े चार संदिग्ध, तलाशी में मिली सैन्य वर्दियाँ

भारत-पाक सीमा से सटे जैसलमेर जिले के नाचना कस्बे में आर्मी इंटेलिजेंस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार संदिग्धों को पकड़ा है। उनके पास से आर्मी पैटर्न की 91 वर्दियां बरामद की गई है। इसके साथ ही सेना के जवानों द्वारा पहने जाने वाले अन्य आइटम भी उनके पास पाए गए हैं। इंटेलिजेंस ने उनके पास से एक कार को भी बरामद कर जब्त किया है। पकड़े गए संदिग्धों से फिलहाल नाचना पुलिस पूछताछ कर रही है, उसके बाद उनसे अन्य सुरक्षा एजेंसियां पूछताछ करेंगी।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 08 Oct 2023 8:55:21

राजस्थान के जैसलमेर जिले में आर्मी इंटेलिजेंस ने पकड़े चार संदिग्ध, तलाशी में मिली सैन्य वर्दियाँ

जैसलमेर। भारत-पाक सीमा से सटे जैसलमेर जिले के नाचना कस्बे में आर्मी इंटेलिजेंस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार संदिग्धों को पकड़ा है। उनके पास से आर्मी पैटर्न की 91 वर्दियां बरामद की गई है। इसके साथ ही सेना के जवानों द्वारा पहने जाने वाले अन्य आइटम भी उनके पास पाए गए हैं। इंटेलिजेंस ने उनके पास से एक कार को भी बरामद कर जब्त किया है। पकड़े गए संदिग्धों से फिलहाल नाचना पुलिस पूछताछ कर रही है, उसके बाद उनसे अन्य सुरक्षा एजेंसियां पूछताछ करेंगी।

न्यूज 18 के अनुसार नाचना थानाधिकारी अजीतसिंह ने बताया कि आर्मी इंटेलिजेंस ने चारों संदिग्धों को नाचना फांटे के पास से पकड़ा है। ये लोग आर्मी एरिया में घूम रहे थे। उनको जब पकड़कर पूछताछ की गई तो वे कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। उसके बाद जब उनके सामान की तलाश ली गई तो उसमें आर्मी की न्यू पैटर्न की 90 वर्दिंयां मिली। वहीं सेना के जवानों द्वारा वर्दी के साथ पहने जाने वाली अन्य सामग्री भी बरामद की गई।

अब अन्य सुरक्षा एजेंसियां संयुक्त रूप से पूछताछ करेंगी

उसके बाद आर्मी इंटेलिजेंस ने चारों संदिग्धों से नाचना पुलिस को सुपुर्द कर दिया। अब उनसे यहां पूछताछ की जा रही है। पुलिस की पूछताछ पूरी होने के बाद इनसे अन्य सुरक्षा एजेंसियां संयुक्त रूप से पूछताछ करेगी। संदिग्धों के पास एक कार भी मिली है। उसे भी उनके सामान के साथ जब्त किया गया है। संदिग्धों के मंसूबे क्या थे फिलहाल इसका खुलासा नहीं हो पाया है।

भारत-पाक बॉर्डर पर कई बार संदिग्ध पकड़े जाते हैं

उल्लेखनीय है कि भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर का काफी लंबा चौड़ा हिस्सा राजस्थान में है। राजस्थान के जैसलमेर, बाड़मेर, बीकानेर और श्रीगंगानगर जिले इस बॉर्डर पर स्थित हैं। यहां कई बार संदिग्धों को पकड़ा जाता है। इनमें कई पाक जासूस भी होते हैं। वहीं कई बार राह भटके हुए लोग भी मिल जाते हैं। इनमें सबसे ज्यादा संदिग्ध जैसलमेर और बाड़मेर में पकड़े जाते हैं। बहरहाल इन चारों के मंसूबे क्या थे ? इसका खुलासा अन्य जांच एजेंसियों की पड़ताल में होने की संभावना है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट