न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने ED ऑफिसर व क्लर्क को 15 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा

राजस्थान के जयपुर में ED ऑफिसर के खिलाफ ACB ने बड़ी कार्रवाई की है। ED के प्रवर्तन अधिकारी नवल किशोर मीणा को एसीबी ने घूस लेते हुए ट्रैप किया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 02 Nov 2023 4:15:23

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने ED ऑफिसर व क्लर्क को 15 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा

जयपुर/नीमराणा। राजस्थान के जयपुर में ED ऑफिसर के खिलाफ ACB ने बड़ी कार्रवाई की है। ED के प्रवर्तन अधिकारी नवल किशोर मीणा को एसीबी ने घूस लेते हुए ट्रैप किया है। घूस लेने के आरोपी नवल किशोर मीणा इंफाल (मणिपुर) कार्यालय में तैनात हैं। इसके साथ ही उनके सहयोगी और कनिष्ठ सहायक उप पंजीयक (मुंडावर) बाबूलाल मीणा के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने गुरुवार को प्रवर्तन अधिकारी नवल किशोर मीणा और उसके सहयोगी बाबूलाल मीणा को 15 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

एसीबी दोनों के घर और अन्य ठिकानों पर तलाशी ले रही है। संभवतः यह पहला मौका है जब एसीबी ने जयपुर में ईडी के किसी अधिकारी को ट्रैप किया है। इन्होंने चिटफंड कंपनी के एक केस में गिरफ्तार नहीं करने की एवज में 17 लाख रुपए रिश्वत मांगी थी। एसीबी के ADG हेमंत प्रियदर्शनी ने यह जानकारी दी है। ईडी के अधिकारी और अन्य आरोपी एसीबी की कस्टडी में हैं। फिलहाल एसीबी मुख्यालय में दोनों से पूछताछ की जा रही है।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के अतिरिक्त महानिदेशक हेमन्त प्रियदर्शी ने बताया कि एसीबी की जयपुर नगर तृतीय इकाई को परिवादी द्वारा दी गई शिकायत में आरोप लगाया गया था कि कार्यालय प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) इम्फाल, मणिपुर में दर्ज चिटफंड-प्रकरण में उसके विरूद्ध मामले को निपटाने, प्रॉपर्टी अटैच नहीं करने और गिरफ्तार नहीं करने की एवज में नवल किशोर मीणा प्रवर्तन अधिकारी (ईओ) सब जोन कार्यालय, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) इम्फाल, मणिपुर द्वारा 17 लाख रूपए रिश्वत राशि की मांग करके परेशान किया जा रहा है।

इस पर एसीबी जयपुर के उप महानिरीक्षक पुलिस डॉ. रवि के सुपरवीजन में एसीबी जयपुर नगर तृतीय इकाई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु के निर्देशन में शिकायत का सत्यापन किया जाकर आज उनके द्वारा मय टीम उप अधीक्षक पुलिस सुरेश कुमार स्वामी ने पुलिस निरीक्षक सत्यवीर सिंह एवं अन्य के ट्रेप कार्यवाही करते हुए नवल किशोर मीणा उर्फ एनके मीणा पुत्र श्रवण लाल मीणा निवासी ग्राम विमलपुरा पुलिस थाना तुंगा, बस्सी, जिला जयपुर को और उसके सहयोगी बाबूलाल मीणा उर्फ दिनेश पुत्र गोविन्दराम मीणा निवासी ग्राम विमलपुरा, पुलिस थाना तुंगा, बस्सी, जिला जयपुर के माध्यम से 15 लाख रूपए की रिश्वत राशि लेते हुए गिरफ्तार किया है।

एसी9बी के उप महानिरीक्षक पुलिस डॉ. रवि के निर्देशन में आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जाएगा।

जयपुर, बहरोड़ और नीमराणा में ACB की कार्रवाई

बाबूलाल मीणा को नीमराना स्थित उनके निवास से दबोचा गया है। बाबूलाल को 15 लाख रुपये की घूस लेते हुए दबोचा गया। इंफाल में चल रहे एक मुकदमे से जुड़े मामले में घूस मांगी गई थी। नीमराणा के साथ ही बहरोड़ और जयपुर में भी एसीबी की कार्रवाई चल रही है। दूसरी तरफ, एसीबी की कार्रवाई से मुंडावर तहसील परिसर में स्थित उप पंजीयक कार्यालय पर सन्नाटा पसरा हुआ है। तहसीलदार सहित अन्य कर्मचारी गायब हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट